jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: अवैध संबंधों के विरोध पर पति को बेरहमी से मार डाला, पत्नी ने तौलिये से गला घोंटकर ले ली जान
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » अवैध संबंधों के विरोध पर पति को बेरहमी से मार डाला, पत्नी ने तौलिये से गला घोंटकर ले ली जान
उत्तर प्रदेशराज्य

अवैध संबंधों के विरोध पर पति को बेरहमी से मार डाला, पत्नी ने तौलिये से गला घोंटकर ले ली जान

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: August 27, 2026 8:08 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक पत्नी ने अपने पति को तौलिए से गला घोंटकर मार डाला। गांव बहलीमपुरा में सोमवार रात युवक की संदिग्ध हालात में हुई मौत के मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि के बाद पुलिस ने पत्नी को केंद्र में रखकर जांच शुरू की और कुछ ही समय में घटना की पूरी सच्चाई सामने आ गई। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार लेकर हत्या के लिए इस्तेमाल की गई तौलिया को बरामद कर लिया है।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

बुलंदशहर के गांव बहलीमपुरा के रहने वाले 26 साल के कृष्ण खेती-किसानी का काम करते थे। सोमवार की देर रात करीब एक बजे उनकी पत्नी ने परिवारीजनों को सूचना दी कि कृष्ण कमरे में मृत पड़े हैं। पत्नी की सूचना पर भागे-भागे कमरे में पहुंचे परिवारवालों ने कृष्ण को मृत हालत में देखा तो सन्न रह गए। उन्होंने तत्काल पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की। तब परिवारीजनों ने कृष्ण के साथ अनहोनी की आशंका जताई। परिवारीजनों का शक सामने आने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कृष्ण की गला दबाकर मौत की पुष्टि हुई।

पत्नी बोली-शराब पीकर करता था मारपीट

इसके बाद पुलिस ने मामले की गहराई से जांच-पड़ताल शुरू कर दी। सीओ सिटी प्रखर पांडे ने बताया कि मामले की गहन तफ्तीश के दौरान पत्नी प्रीति की भूमिका संदिग्ध पाई गई। पुलिस को शक हुआ तो प्रीति से पूछताछ की गई लेकिन शुरुआत में वह कुछ भी बता नहीं रही थी। इसके बाद पुलिस ने थोड़ी सख्ती से पूछताछ की। तब प्रीति ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि उसका पति आए दिन शराब पीकर उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज करता था। रोज-रोज की प्रताड़ना से तंग आकर उसने सोमवार रात तौलिए से गला घोटकर उसकी जान ले ली। सीओ ने बताया कि आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।

​परिजनों ने लगाए प्रेम-प्रसंग और जहर देने के आरोप

मृतक कृष्ण के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर पुत्रवधू पर किसी अन्य युवक से प्रेम-प्रसंग होने और बेटे को परेशान करने के गंभीर आरोप लगाए। परिजनों का कहना था कि विवाद के चलते कोर्ट में तलाक का मुकदमा भी चल रहा था। परिजनों ने बताया कि इससे पूर्व भी कृष्ण को दूध में विषाक्त पदार्थ देकर मारने का प्रयास किया गया था। सीओ के अनुसार, हत्या में इस्तेमाल तौलिया बरामद कर लिया है और आरोपी महिला के खिलाफ संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article प्रेमी के साथ हमबिस्तर हालत में पकड़ी गई पत्नी, पति को दूध में देती थी नींद की गोलियां, झांसी की घटना वायरल
    Next Article नेपाल में भीषण बाढ़: उत्तराखण्ड सरकार ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तराखंडराज्य

    देहरादून में स्कूल बसों पर सख्ती, GPS-CCTV अनिवार्य; ई-टिकटिंग भी होगी लागू

    देहरादून: सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को सुरक्षित, व्यवस्थित और यात्री सुविधाओं के अनुरूप बनाने के लिए देहरादून में सम्भागीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए)…

    4 Min Read
    छत्तीसगढ़

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन की सराहनीय पहल, जरूरतमंद वृद्ध मातृ-शक्तियों को वस्त्र भेंट कर किया सम्मान

    किरंदुल, छत्तीसगढ़ | 8 मार्च 2026 अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर किरंदुल में सामाजिक सेवा और सम्मान का प्रेरणादायक…

    3 Min Read
    दिल्ली

    दिल्ली-एनसीआर में अचानक बदला मौसम: दिल्ली और गुरुग्राम में झमाझम बारिश से राहत

    दिल्ली-एनसीआर में अचानक बदला मौसम: दिल्ली और गुरुग्राम में झमाझम बारिश से राहत Updated: 22 जुलाई 2025  अचानक बदला मौसम,…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    शनि मंदिर के कार्यक्रमों को लेकर नोएडा मीडिया क्लब में प्रेस वार्ता, पदाधिकारियों ने दी विस्तृत जानकारी

    नोएडा संवाददाता प्रमोद दीक्षित नोएडा। सेक्टर-14ए के सामने स्थित श्री सिद्ध पीठ शनि मंदिर में आयोजित होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: अवैध संबंधों के विरोध पर पति को बेरहमी से मार डाला, पत्नी ने तौलिये से गला घोंटकर ले ली जान
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password