नोएडा संवाददाता प्रमोद दीक्षित
नोएडा। सेक्टर-14ए के सामने स्थित श्री सिद्ध पीठ शनि मंदिर में आयोजित होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों को लेकर बुधवार को नोएडा मीडिया क्लब में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता में शनि सेवा समिति के अध्यक्ष मानसिंह चौहान, राजीव कुमार मिश्रा, मंदिर के महंत सहित समिति के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
प्रेस वार्ता के दौरान पदाधिकारियों ने आगामी धार्मिक आयोजनों की तैयारियों और कार्यक्रमों की जानकारी पत्रकारों के साथ साझा की। उन्होंने बताया कि शनि अमावस्या एवं पितृ पक्ष के अवसर पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए विशेष धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम के तहत शनि शांति एवं पितृ दोष निवारण यज्ञ, मंत्रोच्चार और अन्य धार्मिक अनुष्ठान किए जाएंगे। इसके साथ ही सुंदरकांड पाठ, भजन संध्या, प्रसाद वितरण और भंडारे का आयोजन भी प्रस्तावित है। धार्मिक कार्यक्रमों के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और व्यवस्थाओं को लेकर समिति की ओर से तैयारियां किए जाने की जानकारी दी गई।
समिति पदाधिकारियों ने बताया कि इन आयोजनों का उद्देश्य श्रद्धालुओं को धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण उपलब्ध कराना है। प्रेस वार्ता में मंदिर से जुड़े विभिन्न विषयों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी जानकारी साझा की गई।
इस अवसर पर शनि सेवा समिति के अध्यक्ष मानसिंह चौहान, राजीव कुमार मिश्रा, मंदिर के महंत तथा अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
शनि मंदिर के कार्यक्रमों को लेकर नोएडा मीडिया क्लब में प्रेस वार्ता, पदाधिकारियों ने दी विस्तृत जानकारी

Leave a Comment
