jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: ‘अगर उत्तराखंड की बेटी न होती तो तुम सैफई में कहीं भैंस चरा रहे होते’, घुसपैठिया कहने पर सीएम योगी का अखिलेश यादव पर हमला
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » ‘अगर उत्तराखंड की बेटी न होती तो तुम सैफई में कहीं भैंस चरा रहे होते’, घुसपैठिया कहने पर सीएम योगी का अखिलेश यादव पर हमला
उत्तर प्रदेशराजनीतिराज्य

‘अगर उत्तराखंड की बेटी न होती तो तुम सैफई में कहीं भैंस चरा रहे होते’, घुसपैठिया कहने पर सीएम योगी का अखिलेश यादव पर हमला

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: November 12, 2026 6:50 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को उत्तराखंड महोत्सव-2026 के मंच से बिना नाम लिए समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों एक व्यक्ति का बयान सुन रहा था। वो उत्तराखंड वासियों को घुसपैठिया कह रहा था।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

मैंने कहा उत्तर प्रदेश के तो पहले मुख्यमंत्री ही उत्तराखंड के थे। अगर उत्तराखंड की बेटी न होती तो तुम आज सैफई में कहीं भैंस चरा रहे होते। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक तरफ कुछ लोग बांग्लादेशी और पाकिस्तानी घुसपैठियों को गले लगाते हैं, वहीं दूसरी तरफ देवभूमि उत्तराखंड के लोगों के प्रति जहर उगलने का काम करते हैं। यह उनकी संकुचित और विभाजनकारी मानसिकता को दर्शाता है। देवभूमि के वीरों, सैनिकों और देश की रक्षा में उनके योगदान पर उंगली उठाना छोटी सोच का परिचायक है।

गोमती नदी तट पर पंडित गोविंद बल्लभ पंत पर्वतीय सांस्कृतिक उपवन में आयोजित समारोह में योगी ने कहा कि लखनऊ में उत्तराखंड और अवध की संस्कृति का संगम देखने को मिलता है। उत्तराखंड महापरिषद 78 वर्षों से लोक परंपराओं, संस्कृति, गायन, खानपान और रीति-रिवाजों को संरक्षित कर रही है।

ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी विरासत से जोड़ते हैं। मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड के युवाओं और सैनिकों के देश की सीमाओं की रक्षा में योगदान की सराहना की। उन्होंने जनरल बिपिन रावत का योगदान अविस्मरणीय बताते हुए उन्होंने जनरल अनिल चौहान और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के उत्तराखंड से जुड़ाव का भी जिक्र किया।

पद्मश्री प्रो. विजय प्रसाद डिमरी और लोक गायिका बीना तिवारी हुए सम्मानित

लोक व्यंजनों के स्टालों की सराहना करते हुए योगी ने मंडुवा, झंगोरा और अन्य स्थानीय अनाजों के पोषक व औषधीय गुणों का उल्लेख किया। उन्होंने इनके वैज्ञानिक शोध, पहचान और ब्रांडिंग को बढ़ावा देने तथा लोक कलाकारों को प्रोत्साहित करने की जरूरत है।

उन्होंने विकसित भारत और विकसित उत्तर प्रदेश के लिए विरासत पर गर्व, गुलामी की मानसिकता से मुक्ति, सुरक्षा बलों के सम्मान, सामाजिक सौहार्द और नागरिक कर्तव्यों के निर्वहन का आह्वान किया। जाति, क्षेत्र और भाषा के आधार पर समाज को बांटने की कोशिशों को रोकने की बात भी कही। गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ, बदरीनाथ सहित उत्तराखंड के तीर्थों और अयोध्या, काशी, मथुरा-वृंदावन, प्रयागराज सहित उत्तर प्रदेश के धार्मिक स्थलों के संरक्षण पर जोर दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान बदरीनाथ की आरती और पूजन से हुआ। योगी ने पद्मश्री प्रो. विजय प्रसाद डिमरी और लोक गायिका बीना तिवारी को उत्तराखंड गौरव सम्मान-2026 प्रदान किया। सांसद रीता बहुगुणा जोशी, विधायक ओपी श्रीवास्तव और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article गोसेवा को मिला नया विस्तार, श्रीजी गौ सदन में तीन नई सुविधाओं का विधायक पंकज सिंह ने किया शुभारंभ
    Next Article UP चुनाव: ओवैसी-चंद्रशेखर गठबंधन का आज हो जाएगा ऐलान, मुस्लिम और दलित बाहुल 150 सीटों पर क्या होगा फॉर्मूला
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    राज्यहिमाचल प्रदेश

    सीएम सुक्खू की घोषणा पर अमल, बड़ा भंगाल की पात्र महिलाओं से आवेदन मांगे गए

    शिमला: कांगड़ा जिले के बड़ा भंगाल की पात्र महिलाएं इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के तहत 1,500 रुपए…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    नए स्लोगन के साथ गिरगिट की तरह रंग बदल रही सपा मुख्यमंत्री योगी

    लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष खासकर समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि जिन लोगों ने पहले राज्य…

    4 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    शिमला नगर निगम का नया आय मॉडल, अपनी जमीन पर दुकानें बनाकर कमाई बढ़ाने की तैयारी

    शिमला। नगर निगम शिमला शहर में अपनी खाली जमीन का इस्तेमाल कर आय बढ़ाने की तैयारी में है। निगम ने करीब…

    3 Min Read
    दिल्लीराज्य

    दिल्ली में महिला सुरक्षा के लिए बनेगी विशेष ‘पिंक फोर्स’: LG तरनजीत सिंह संधू ने दिए निर्देश, मेट्रो स्टेशन और कॉलेजों में होगी तैनाती

    नई दिल्ली: दिल्ली में महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए उपराज्यपाल (एलजी) तरनजीत सिंह संधू…

    6 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: ‘अगर उत्तराखंड की बेटी न होती तो तुम सैफई में कहीं भैंस चरा रहे होते’, घुसपैठिया कहने पर सीएम योगी का अखिलेश यादव पर हमला
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password