jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: दिल्ली में महिला सुरक्षा के लिए बनेगी विशेष ‘पिंक फोर्स’: LG तरनजीत सिंह संधू ने दिए निर्देश, मेट्रो स्टेशन और कॉलेजों में होगी तैनाती
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » दिल्ली में महिला सुरक्षा के लिए बनेगी विशेष ‘पिंक फोर्स’: LG तरनजीत सिंह संधू ने दिए निर्देश, मेट्रो स्टेशन और कॉलेजों में होगी तैनाती
दिल्लीराज्य

दिल्ली में महिला सुरक्षा के लिए बनेगी विशेष ‘पिंक फोर्स’: LG तरनजीत सिंह संधू ने दिए निर्देश, मेट्रो स्टेशन और कॉलेजों में होगी तैनाती

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: September 23, 2026 8:40 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

नई दिल्ली: दिल्ली में महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए उपराज्यपाल (एलजी) तरनजीत सिंह संधू ने दिल्ली पुलिस को विशेष ‘पिंक फोर्स’ गठित करने का निर्देश दिया है. इसमें प्रशिक्षित महिला पुलिसकर्मियों की पेट्रोलिंग यूनिट शामिल होगी, जिसे स्कूल-कॉलेज, मेट्रो स्टेशन और अन्य संवेदनशील स्थानों पर तैनात किया जाएगा. इसका उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों पर महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस की दृश्यता बढ़ाने के साथ-साथ जरूरत पड़ने पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करना है. एलजी ने स्पष्ट किया कि महिलाओं की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जा सकता है.

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

एलजी ने मंगलवार को पुलिस मुख्यालय के ऑडिटोरियम में दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों (एसीपी व उससे ऊपर) के साथ बैठक की. पुलिस आयुक्त की मौजूदगी में हुई इस बैठक में उन्होंने पुलिस की ओर से किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की. पुलिस मुख्यालय में 24 जून के बाद यह एलजी की दूसरी यात्रा थी. उन्होंने अधिकारियों से केवल नई पहल की जानकारी लेने के बजाय यह जानने पर जोर दिया कि इन पहलों का जमीनी स्तर पर क्या असर पड़ा है, जनता की प्रतिक्रिया कैसी रही है और अभी किन क्षेत्रों में सुधार की जरूरत है.

हर थाने में लोगों को मिले सुनवाई और मदद: एलजी ने नागरिक केंद्रित पुलिसिंग को प्राथमिकता देते हुए कहा कि हर पुलिस स्टेशन ऐसा स्थान होना चाहिए, जहां पहुंचने वाला नागरिक खुद को सुना हुआ, मदद प्राप्त करने वाला व सुरक्षित महसूस करे. उन्होंने थानों, बीट अधिकारियों व स्थानीय समुदाय के बीच बेहतर समन्वय बनाने के निर्देश दिए. अपराध व संवेदनशील इलाकों में पुलिस की दृश्यता बढ़ाने के साथ पैदल और मोटरसाइकिल पेट्रोलिंग मजबूत करने को कहा गया. स्कूल, कॉलेज, बाजार व ट्रांसपोर्ट हब जैसे अधिक भीड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए.

डिजिटल होगी जन सुनवाई की निगरानी: एलजी ने जन सुनवाई से जुड़ी शिकायतों की डिजिटल ट्रैकिंग व्यवस्था विकसित करने का निर्देश दिया. इसके तहत प्रत्येक शिकायत को प्राप्त होने की पुष्टि की जाएगी. उसे निर्धारित समयसीमा के भीतर ट्रैक करते हुए कार्रवाई की जाएगी. अगर शिकायत किसी दूसरे विभाग से संबंधित है तो उसे संबंधित एजेंसी को तत्काल भेजने को कहा गया है. इससे शिकायतों के निस्तारण में देरी व जवाबदेही की कमी को दूर करने पर जोर दिया गया है.

‘ऑपरेशन शिष्टाचार’ के तहत कार्रवाई जारी रखने के निर्देश: महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एलजी ने सार्वजनिक स्थानों पर छेड़छाड़ व उत्पीड़न के खिलाफ ऑपरेशन शिष्टाचार के तहत कार्रवाई जारी रखने को कहा. उन्होंने गोवा पुलिस की ‘पिंक फोर्स’ का उदाहरण देते हुए दिल्ली में भी इसी तरह की महिला-केंद्रित पेट्रोलिंग यूनिट बनाने का निर्देश दिया. यह प्रशिक्षित महिला पुलिसकर्मियों की टीम होगी, जिसे विशेष रूप से संवेदनशील समय व स्थानों पर तैनात किया जाएगा. स्कूल-कॉलेज, मेट्रो स्टेशन और ऐसे अन्य हॉटस्पॉट इसके प्रमुख क्षेत्र होंगे. इसका मकसद पुलिस की मौजूदगी को स्पष्ट रूप से दिखाना और किसी घटना की स्थिति में तेजी से प्रतिक्रिया देना है.

बच्चों की सुरक्षा व जागरूकता पर भी जोर: एलजी ने स्कूलों में बच्चों के लिए नियमित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए. इनमें पॉक्सो कानून, बाल सुरक्षा, साइबर अपराध, नशे से बचाव व सड़क सुरक्षा जैसे विषय शामिल होंगे. प्रत्येक पुलिस जिले में इसके लिए एक नोडल अधिकारी नामित करने और हर तिमाही का कार्यक्रम तैयार करने को कहा गया. इसके अतिरिक्त 5 से 15 वर्ष तक के बच्चों के लिए पुलिस थानों को स्थानीय स्कूलों और आरडब्ल्यूए के सहयोग से नियमित खेल गतिविधियां आयोजित करने का निर्देश दिया गया, जिससे पुलिस और बच्चों के बीच विश्वास का माहौल मजबूत हो.

ड्रग तस्करी व साइबर अपराध पर फोकस: नशे के खिलाफ अभियान को आगे बढ़ाते हुए एलजी ने नशा मुक्त भारत अभियान के तहत ड्रग तस्करी के खिलाफ खुफिया सूचना आधारित कार्रवाई तेज करने को कहा. साइबर अपराध के मामलों में पुलिस थानों की क्षमता बढ़ाने व डिजिटल साक्ष्यों को सुरक्षित रखने पर भी जोर दिया गया. जरूरत पड़ने पर स्थानीय थानों को विशेष साइबर यूनिट के साथ समन्वय कर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए.

ट्रैफिक जाम वाले स्थानों की होगी निगरानी: यातायात व्यवस्था को लेकर प्रमुख जाम वाले स्थानों की पहचान और उनकी लगातार निगरानी करने को कहा गया. पीक आवर में इन स्थानों पर पुलिस की दृश्यता बढ़ाने के साथ सीसीटीवी व ट्रैफिक कंट्रोल रूम की रियल टाइम मॉनिटरिंग मजबूत करने के निर्देश दिए गए.

पुलिसकर्मियों की समस्याओं के समाधान पर भी जोर: एलजी ने पुलिसकर्मियों के कल्याण को लेकर मुख्यालय में निश्चित समय पर शिकायत सुनवाई की व्यवस्था करने, निचले रैंक के पुलिसकर्मियों व महिला कर्मियों को समय पर पदोन्नति देने के निर्देश दिए. साथ ही पुलिस कॉलोनियों को ‘मॉडल जीरो-वेस्ट कॉलोनी’ के रूप में विकसित करने को कहा. उन्होंने भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति दोहराते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को सार्वजनिक व्यवहार व आंतरिक कार्यप्रणाली में ईमानदारी पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article दिल्ली-यूपी में नकली दवा रैकेट का भंडाफोड़: भागीरथ पैलेस से रेबीज वैक्सीन की 481 नकली यूनिट जब्त, कानपुर से जुड़े तार
    Next Article जलने की बदबू आने पर यात्रियों ने टोका फिर भी नहीं रोकी बस, ड्राइवर बोला- मरना है तो मरो, नहीं रोकेंगे
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    दिल्ली

    दिल्ली के द्वारका में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 71 विदेशी नागरिक गिरफ्तार

    दिल्ली के द्वारका में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 71 विदेशी नागरिक गिरफ्तार 📍 स्थान: द्वारका, नई दिल्ली📅 तारीख: 6 जून…

    2 Min Read
    योजना
    पंजाबराज्य

    आर्थिक चिंता छोड़ो, स्वास्थ्य की चिंता मत करो: पंजाब में कैशलेस इलाज योजना लागू

    चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने राज्य में 'मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना' लागू की है। यह योजना सुनिश्चित करती है कि राज्य के प्रत्येक…

    7 Min Read
    हरियाणा

    Haryanvi Dance : 23 की उम्र में मुस्कान बेबी ने ढ़हाया हुस्न का कहर

    मनोरंजन की दुनिया में हरियाणवी डांस का तड़का लोगों को मंत्रमुग्ध कर देता है। लोग हरियाणवी डांस को देखकर अपने…

    2 Min Read
    सीएम योगी
    उत्तर प्रदेशराज्य

    सीएम योगी ने अभिभावक की तरह समझाया पैसे का उपयोग, कहा- बच्चों की शिक्षा पर भी ध्यान देना

    लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: दिल्ली में महिला सुरक्षा के लिए बनेगी विशेष ‘पिंक फोर्स’: LG तरनजीत सिंह संधू ने दिए निर्देश, मेट्रो स्टेशन और कॉलेजों में होगी तैनाती
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password