jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: गाजियाबाद में पुलिसकर्मी बनकर बुजुर्ग को किया डिजिटल अरेस्ट, 10 लाख रुपये ठगे
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » गाजियाबाद में पुलिसकर्मी बनकर बुजुर्ग को किया डिजिटल अरेस्ट, 10 लाख रुपये ठगे
उत्तर प्रदेशराज्य

गाजियाबाद में पुलिसकर्मी बनकर बुजुर्ग को किया डिजिटल अरेस्ट, 10 लाख रुपये ठगे

News Desk
Last updated: August 28, 2026 9:03 am
News Desk
Share
SHARE

गाजियाबाद। साइबर अपराधी अभी तक दिल्ली या मुंबई क्राइम ब्रांच का पुलिसकर्मी बनकर या सीबीआई अधिकारी बनकर लोगों के साथ ठगी करते थे। वैशाली निवासी एक बुजुर्ग से गाजियाबाद का ही पुलिसकर्मी बनकर ठगी की गई है।

Contents
About The AuthorNews Desk

ठगों ने कमिश्नरेट का पुलिसकर्मी बता एक बुजुर्ग को आतंकी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाकर सात दिन तक डिजिटल अरेस्ट रखा। पीड़ित से आरोपितों ने जांच के नाम पर 10 लाख रुपये खातों में ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद जब उनसे जमानत के नाम पर पांच लाख रुपये और मांगे तब उन्हें ठगी का एहसास हुआ। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

वैशाली निवासी पूरन सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 77 वर्षीय सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। दस अगस्त को दोपहर करीब तीन बजे उनके पास फोन आया। काॅल करने वाले ने खुद को गाजियाबाद पुलिस हेडक्वार्टर से बताते हुए कहा कि उनके आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल हो रहा है। उनके आधार से एक सिम जारी हुआ है और उसका इस्तेमाल किसी आतंकी ने किया है। इसके बाद उन्हें पुलिस ऑफिस आने के लिए कहा गया।

पीड़ित ने पहुंचने में असमर्थता जताई। इसलिए उनका फर्जी एटीएस के एक अधिकारी से वीडियो काल पर संपर्क कराया गया। काल पर उन्हें बताया गया कि उनके नाम का वारंट निकल चुका है और उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। आरोपितों ने आनलाइन जांच के नाम पर उनसे गोपनीयता बनाए रखने को कहा। आरोप है कि ठगों ने एक गोपनीय समझौता वाट्सऐप के माध्यम से भेजा। पीड़ित ने उस पर हस्तलिखित सहमति देकर वापस भेज दिया।

इसके बाद गिरफ्तारी वारंट, समन जब्ती आदेश और बैंकिंग अनियमितताओं से जुड़े दस्तावेज भी वाट्सऐप पर भेजे गए। पीड़ित ने ठगों के डर से घबराकर अपने खाते की जानकारी देकर 10 से 17 अगस्त के बीच बैंक से आरटीजीएस के जरिए दस लाख रुपये ठगों द्वारा बताए गए खाते में ट्रांसफर कर दिए। जब आरोपितों ने जमानत के नाम पर पांच लाख रुपये और मांगे तब उन्हें अपने साथ हुई ठगी का पता चला। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज कर लिया गया हैं। पुलिस जिन खातों में रुपये ट्रांसफर हुए हैं उनकी जानकारी कर रही है।

मोबाइल पर एसएमएस भेज, खाते से ठगों ने निकाले 5.27 लाख रुपये

दूसरी घटना में मोबाइल पर अचानक बड़ी संख्या में एसएमएस आने के बाद एक व्यक्ति के बैंक खाते से 5.27 लाख रुपये से अधिक की रकम निकाल ली गई। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोदीनगर निवासी भूपेंद्र शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 14 अगस्त को उनके मोबाइल पर अचानक बड़ी संख्या में एसएमएस आने शुरू हो गए।

बड़ी संख्या में संदेश आने के कारण बैंकिंग लेनदेन से संबंधित कुछ जरूरी मैसेज उनकी नजर में नहीं आ सके। पीड़ित का आरोप है कि इसी दौरान बिना उनकी जानकारी और सहमति के बैंक खाते में यूपीआइ सक्रिय कर दिया गया। इसके बाद 18 और 19 अगस्त को उनके खाते से अलग-अलग रकम के कई अवैध लेनदेन किए गए। कुल 5.27 लाख रुपये की रकम उनके खाते से धोखाधड़ी कर निकाल ली गई।

“साइबर ठगी के दोनों मामलों में बैंक खातों की जानकारी ली जा रही है। जिन नंबरों से मैसेज आए और काल आए उनकी डिटेल निकलवाई जा रही है। शीघ्र आरोपितों का पता लगाकर गिरफ्तारी की जाएगी।”

-अमित सक्सेना, एसीपी क्राइम।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article हिमाचल के तीन पारंपरिक उत्पादों को मिला GI टैग, कारीगरों की कला को मिली नई पहचान
    Next Article रक्षाबंधन पर गाजियाबाद में कड़ा सुरक्षा पहरा, बाजारों से मेट्रो स्टेशन तक पुलिस की गश्त
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    राज्यहरियाणा

    हरियाणा को मिला भाजपा की राष्ट्रीय टीम में महत्वपूर्ण प्रतिनिधित्व

    चंडीगढ़। भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में हरियाणा को मिले महत्वपूर्ण प्रतिनिधित्व को प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने संगठन की…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    कांवड़ मार्ग में नहीं बिकेगा मांस, CCTV में हर कदम होगा ‘कैद’; सीएम योगी बोले- अफवाह फैलाने वालों से सख्ती से निपटें

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए शुक्रवार…

    4 Min Read
    दिल्ली
    दिल्ली

    दिल्ली फ्लड अलर्ट: आधी रात से उफान पर होगी यमुना, बाढ़ जैसे हालात, लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी

    दिल्ली फ्लड अलर्ट: आधी रात से उफान पर होगी यमुना, बाढ़ जैसे हालात, लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी स्थान:…

    3 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    कारगिल विजय दिवस पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद राजेश गुरुंग को दी श्रद्धांजलि

    देहरादून। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कारगिल विजय दिवस (शौर्य दिवस) के अवसर पर मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: गाजियाबाद में पुलिसकर्मी बनकर बुजुर्ग को किया डिजिटल अरेस्ट, 10 लाख रुपये ठगे
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password