jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: IGI एयरपोर्ट पर संदिग्ध यात्री के हैंडबैग से 85 हजार UAE दिरहम बरामद, कीमत 22 लाख से ज्यादा
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » IGI एयरपोर्ट पर संदिग्ध यात्री के हैंडबैग से 85 हजार UAE दिरहम बरामद, कीमत 22 लाख से ज्यादा
दिल्लीराज्य

IGI एयरपोर्ट पर संदिग्ध यात्री के हैंडबैग से 85 हजार UAE दिरहम बरामद, कीमत 22 लाख से ज्यादा

News Desk
Last updated: September 1, 2026 11:06 am
News Desk
Share
SHARE

नई दिल्ली। आइजीआइ अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सीआइएसएफ के जवानों ने व्यवहार के आधार पर संदिग्ध यात्री की पहचान कर उसके हैंडबैग से 85 हजार यूएइ दिरहम बरामद किए हैं। बरामद विदेशी मुद्रा की भारतीय मुद्रा में कीमत करीब 22.08 लाख रुपये बताई गई है।

Contents
About The AuthorNews Desk

यात्री दुबई जाने वाली फ्लाईदुबई की उड़ान एफजेड-442 से यात्रा करने वाला था। मामले में यात्री और बरामद मुद्रा को आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई के लिए कस्टम विभाग को सौंप दिया गया है।

सामान के बीच छिपाए थे दिरहम

सीआइएसएफ के अनुसार, 30 अगस्त को इंटरनेशनल डिपार्चर क्षेत्र में चेक-इन इन्वेस्टिगेशन विंग के जवान यात्रियों की प्रोफाइलिंग और व्यवहार के आधार पर निगरानी कर रहे थे। इसी दौरान एक यात्री की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। उसे विस्तृत जांच के लिए चिन्हित किया गया।

इसके बाद यात्री के सामान की जांच की गई। हैंडबैग की तलाशी लेने पर उसमें कपड़ों और सामानों के बीच छिपाकर रखे गए यूएई दिरहम बरामद हुए।

गौरतलब हो कि एयरपोर्ट पर विदेशी मुद्रा और बिना हिसाब के नकदी की बरामदगी के मामले में 20 अगस्त को भी सीआइएसएफ ने दो यात्रियों के पास से 68.53 लाख रुपये की नकदी बरामद की थी।

रैंडम एक्स-बीआईएस क्षेत्र में तैनात सीआइएसएफ कर्मियों ने व्यवहार के आधार पर एक यात्री को संदिग्ध पाया था। सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद उसके साथ यात्रा कर रहे दूसरे यात्री की भी पहचान की गई थी। दोनों यात्री गुवाहाटी होते हुए अगरतला जा रहे थे।

सामान की जांच में कुल 68,53,500 रुपये बरामद हुए थे। दोनों यात्रियों और नकदी को आयकर विभाग को सौंपा गया था। वहीं 17 जुलाई को भी सीआइएसएफ ने टर्मिनल-1 पर कोलकाता जाने वाले एक यात्री को संदिग्ध व्यवहार के आधार पर पकड़ा था।

सीआईएसएफ कर्मियों को प्रभावित करने की कोशिश

विस्तृत तलाशी में उसके कपड़ों में छिपाकर रखा गया 1.210 किलो सोना और 1,97,200 रुपये की बिना हिसाब की नकदी बरामद हुई थी। यात्री बरामद सामान से संबंधित वैध दस्तावेज या संतोषजनक जवाब नहीं दे सका था।

कार्रवाई से बचने के लिए उसने कथित तौर पर ड्यूटी पर तैनात सीआइएसफ कर्मियों को प्रभावित करने का प्रयास भी किया, लेकिन जवानों ने इसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दे दी थी।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article कृष्णा नगर में 16 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव
    Next Article मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर प्रदर्शन के दौरान एक पुलिसकर्मी को कोहनी मारने का आरोप लगाया
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    21 से 23 अगस्त तक गाजियाबाद में होगा उच्चतम न्यायालय का विशेष समाधान समारोह

    गाजियाबाद। उच्चतम न्यायालय का विशेष समाधान समारोह 21 से 23 अगस्त तक गाजियाबाद में आयोजित होगा, जिसमें लंबित मामलों का निस्तारण…

    1 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    सीएम सुक्खू का निवेशकों को बड़ा भरोसा, बोले- हिमाचल में मिलेगी 24 घंटे सस्ती बिजली

    शिमला: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने निवेशकों को राज्य में निवेश के लिए आमंत्रित करते हुए बड़ी घोषणा की है। उन्होंने…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    यूपी के प्राइमरी स्कूलों के शिक्षकों-कर्मचारियों को एरियर मिलेगा, वापस होंगे इस कटौती के रुपए

    लखनऊ। बेसिक शिक्षा परिषद के 31 मार्च 2014 के बाद नियुक्त शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के वेतन से सामूहिक बीमा योजना…

    2 Min Read
    ईज ऑफ डूइंग बिजनेस
    उत्तर प्रदेशराज्य

    ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस 2.0’ से बदलेगी उत्तर प्रदेश की तस्वीर, निवेश के खुलेंगे सारे द्वार

    लखनऊ। कारोबार में सुगमता (ईज आफ डुइंग बिजनेस) को बढ़ाने के लिए उत्तर प्रदेश में सुधारों का दूसरा चरण शुरू…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: IGI एयरपोर्ट पर संदिग्ध यात्री के हैंडबैग से 85 हजार UAE दिरहम बरामद, कीमत 22 लाख से ज्यादा
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password