jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचित प्रतिनिधियों का कार्यकाल समाप्त, प्रशासकीय समितियों को सौंपा जिम्मा
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचित प्रतिनिधियों का कार्यकाल समाप्त, प्रशासकीय समितियों को सौंपा जिम्मा
राज्यहिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचित प्रतिनिधियों का कार्यकाल समाप्त, प्रशासकीय समितियों को सौंपा जिम्मा

Tripty Srivastava
Last updated: February 1, 2026 8:24 am
Tripty Srivastava
Share
पंचायती राज संस्थाओं
SHARE

शिमला। हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचित प्रतिनिधियों का कार्यकाल 31 जनवरी को समाप्त होने के साथ प्रशासकीय समितियों को जिम्मेदारी सौंप दी है। पंचायत प्रधान से लेकर जिला परिषद अध्यक्ष व करीब 30 हजार प्रतिनिधियों की सारी शक्तियां समाप्त हो गई हैं।

Contents
About The AuthorTripty Srivastava

पंचायतों में बीडीओ की अध्यक्षता में जबकि पंचायत समितियों और जिला परिषदों में उनके मुख्य कार्यकारी अधिकारियों की अध्यक्षता में प्रशासकीय समितियों को जिम्मा सौंपा गया है।

इन पंचायतों में अप्रैल में खत्म होगा कार्यकाल

हालांकि प्रदेश के कुल 12 जिला परिषदों में से लाहुल स्पीति जिला परिषद के प्रतिनिधियों, प्रदेश की वर्तमान में 3577 पंचायतों में से 55 पंचायतों के प्रतिनिधियों जिनमें केलंग की 32, पांगी की 19 और कुल्लू की चार पंचायतों के प्रतिनिधियों का कार्यकाल अप्रैल में समाप्त होगा।
ऐसे में अब प्रदेश में सभी पंचायतों, शहरी निकायों के चुनाव एक साथ अप्रैल में होंगे।

अधिसूचना में आपदा का हवाला

प्रशासकीय समितियों को कार्यभार सौंपे जाने के संबंध में प्रदेश पंचायती राज विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई है। जिसमें स्पष्ट किया गया गया है कि आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के तहत लागू परिस्थितियों के कारण प्रदेश में पंचायत चुनाव नहीं करवाए जा सके।

समितियां देखेंगी कार्य

इस कारण राज्य सरकार ने पंचायत राज अधिनियम, 1994 के प्रावधानों के तहत ग्राम पंचायतों, पंचायत समितियों और जिला परिषदों के संचालन के लिए प्रशासकीय समितियों के गठन का निर्णय लिया है। सरकार ने अस्थायी रूप से प्रशासनिक समितियों का गठन किया है, जो अगली चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक पंचायतों के सभी अधिकारों और कार्यों का निर्वहन करेंगी। यह व्यवस्था प्रदेश में ग्रामीण विकास, प्रशासनिक निरंतरता और केंद्र वित्त आयोग से मिलने वाली अनुदान राशि के सुचारू उपयोग को सुनिश्चित करने के लिए की गई है।

पंचायत के लिए समिति

  • अध्यक्ष : खंड विकास अधिकारी (बीडीओ)
  • सदस्य सचिव : पंचायत सचिव

पंचायत समिति के लिए समिति

  • अध्यक्ष: मुख्य कार्यकारी अधिकारी  पंचायत समिति
  • सदस्य: सामाजिक शिक्षा एवं ब्लाक योजना अधिकारी (एसईबीपीओ)
  • सदस्य सचिव: पंचायत निरीक्षक या उपनिरीक्षक
    रिक्त पद की स्थिति में बीडीओ द्वारा अधिकारी नामित किया जाएगा

जिला परिषद के लिए समिति

  • अध्यक्ष: मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद
  • सदस्य: जिला विकास अधिकारी
  • सदस्य सचिव  जिला पंचायत अधिकारी

ये रहेगी वित्तीय व्यवस्था

केंद्रीय वित्त आयोग की अनुदान राशि के भुगतान के लिए सदस्य सचिव तैयार करेगा, जबकि अध्यक्ष चेकर की भूमिका निभाएंगे और जारी करेंगे। प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेज सदस्य सचिव यानि सचिव पंचायती राज जारी करेंगे।

इसलिए की गई तैनाती

अधिकारियों का कहना है कि यह अंतरिम व्यवस्था पंचायत स्तर पर विकास कार्यों और प्रशासनिक गतिविधियों को बाधित होने से बचाने के लिए की गई है। चुनाव प्रक्रिया पूरी होते ही पंचायतों का संचालन दोबारा से निर्वाचित प्रतिनिधियों को सौंप दिया जाएगा।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Tripty Srivastava

About The Author

Tripty Srivastava

See author's posts

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article वेलनेस सेंटर शिमला में वेलनेस सेंटर से मिलेगा घर के पास स्वास्थ्य सुविधा
Next Article बीपीएल सर्वेक्षण हिमाचल में बीपीएल सर्वेक्षण का चौथा चरण 1 फरवरी से शुरू, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए निर्देश
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

राज्यहरियाणा

अरावली की हरियाली लौटाने की मुहिम: हरियाणा वन विभाग की ‘मातृवन’ योजना

अरावली पर्वत शृंखला की लुप्त होती हरियाली को पुनर्जीवित करने के लिए हरियाणा वन विभाग ने एक महात्वाकांक्षी योजना मातृवन…

2 Min Read
Delhi Kanwar Yatra 2025
दिल्ली

Delhi Kanwar Yatra 2025: कांवड़ मार्गों पर बंद रहेंगी मांस की दुकानें, मंत्री कपिल मिश्रा का बड़ा ऐलान

Delhi Kanwar Yatra 2025: कांवड़ मार्गों पर बंद रहेंगी मांस की दुकानें, मंत्री कपिल मिश्रा का बड़ा ऐलान नई दिल्ली:…

3 Min Read
उत्तर प्रदेश

बागपत: दूध सप्लायर की हत्या का खुलासा, नेशनल लेवल का पहलवान निकला कातिल

बागपत: दूध सप्लायर की हत्या का खुलासा, नेशनल लेवल का पहलवान निकला कातिल बागपत, 14 जुलाई 2025 — उत्तर प्रदेश…

3 Min Read
मुख्य सचिव
उत्तराखंडराज्य

मुख्य सचिव ने अधिकारियों को संवेदनशीलता, पारदर्शिता और सुशासन का संदेश दिया

देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय परिसर में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर…

3 Min Read
jansamwad tv

यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

contact@jansamwadtv.com

  • Privacy Policy
  • About us
  • Disclamer
  • Contact Us
Reading: हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचित प्रतिनिधियों का कार्यकाल समाप्त, प्रशासकीय समितियों को सौंपा जिम्मा
Share

© Jansamwadtv. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Forget Password