jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: शिमला में वेलनेस सेंटर से मिलेगा घर के पास स्वास्थ्य सुविधा
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » शिमला में वेलनेस सेंटर से मिलेगा घर के पास स्वास्थ्य सुविधा
राज्यहिमाचल प्रदेश

शिमला में वेलनेस सेंटर से मिलेगा घर के पास स्वास्थ्य सुविधा

Tripty Srivastava
Last updated: February 1, 2026 8:20 am
Tripty Srivastava
Share
वेलनेस सेंटर
SHARE

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। अब छोटी-मोटी बीमारी बुखार, खांसी व जुकाम और नियमित जांच या सामान्य टेस्ट के लिए अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। नगर निगम शिमला की पहल पर शहर में वेलनेस सेंटर खोलने की शुरुआत कर दी गई है।

Contents
About The AuthorTripty Srivastava

तीन वार्डों में खोले सेंटर

इसकी शुरुआत मेयर सुरेंद्र चौहान ने शनिवार को शहर के तीन वार्डों में वेलेनस सेंटर खोल कर दी है। पहला वेलनेस सेंटर रूलदू भट्टा के कुफटाधार, दूसरा शांति विहार में और तीसरा अप्पर भराड़ी क्षेत्र में शुरू किया गया। इनके खुलने से आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं अपने घर के पास ही उपलब्ध हो सकेंगी।

इसके अलावा भराड़ी और समरहिल में क्षेत्रों में भी अगले 15 दिन के भीतर मोहल्ला क्लीनिक शुरू करने की योजना है।

134 तरह की आवश्यक दवाएं मिलेंगी

नगर निगम के मेयर सुरेंद्र चौहान के मुताबिक इन सेंटरों में 134 तरह की आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके साथ ही ब्लड प्रेशर, शुगर सहित अन्य रूटीन जांच और टेस्ट की सुविधा भी यहीं पर मिलेगी। खास तौर पर बुजुर्गों और रोजमर्रा की स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। अब उन्हें केवल सामान्य जांच के लिए बड़े अस्पतालों में लंबी कतारों में खड़ा नहीं होना पड़ेगा।

हर वार्ड में एक वेलनेस सेंटर खुलेगा

मेयर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि नगर निगम का लक्ष्य हर वार्ड में कम से कम एक वेलनेस सेंटर खोलने का है। इससे एक ओर लोगों को उनके घर के नजदीक स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी, वहीं दूसरी ओर शहर के बड़े अस्पतालों में भीड़ कम होगी। उन्होंने कहा कि रूटीन चेकअप और छोटी बीमारियों के मरीज जब वेलनेस सेंटर में इलाज करवाएंगे तो अस्पतालों में गंभीर और बड़ी बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को बेहतर और समय पर इलाज मिल सकेगा।

नगर निगम का मानना है कि आने वाले समय में सभी वार्डों में वेलनेस सेंटर शुरू होंगे। इससे राजधानी शिमला की स्वास्थ्य व्यवस्था और मजबूत होगी और आम लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेगी।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Tripty Srivastava

About The Author

Tripty Srivastava

See author's posts

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article बहुउद्देशीय शिविर जसपुर में बहुउद्देशीय शिविर: जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण और स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान
Next Article पंचायती राज संस्थाओं हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचित प्रतिनिधियों का कार्यकाल समाप्त, प्रशासकीय समितियों को सौंपा जिम्मा
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

बिहार

बिहार में रोजगार बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का महत्वपूर्ण ऐलान

बिहार में रोजगार बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का महत्वपूर्ण ऐलान 15 अगस्त 2025 को स्वतंत्रता दिवस के मौके…

2 Min Read
उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट
उत्तराखंडराज्य

उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट: 1.06 लाख करोड़ रुपये के एमओयू धरातल पर उतरे

देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के अंतर्गत हुए एमओयू और…

5 Min Read
अविमुक्तेश्वरानंद
उत्तर प्रदेशराज्य

लखनऊ में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अखिलेश यादव, बोले- नकली संतों का दौर खत्म होगा

लखनऊ, 12 मार्च 2026। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Akhilesh Yadav ने गुरुवार को लखनऊ में Swami Avimukteshwaranand Saraswati से…

2 Min Read
सीएम मान
पंजाबराज्य

पढ़ाई में कोई रुकावट नहीं: सीएम मान ने बढ़ाई एससी छात्रों की छात्रवृत्ति

जालंधर। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज यानी शुक्रवार को जालंधर के पीएपी ग्राउंड में एससी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति वितरित…

3 Min Read
jansamwad tv

यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

contact@jansamwadtv.com

  • Privacy Policy
  • About us
  • Disclamer
  • Contact Us
Reading: शिमला में वेलनेस सेंटर से मिलेगा घर के पास स्वास्थ्य सुविधा
Share

© Jansamwadtv. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Forget Password