jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: गाजियाबाद बैंक फर्जीवाड़ा: सिर्फ सोना ही नहीं, ग्राहक भी निकले फर्जी! 1.46 करोड़ के गोल्ड लोन घोटाले में बड़ा खुलासा
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » गाजियाबाद बैंक फर्जीवाड़ा: सिर्फ सोना ही नहीं, ग्राहक भी निकले फर्जी! 1.46 करोड़ के गोल्ड लोन घोटाले में बड़ा खुलासा
उत्तर प्रदेशराज्य

गाजियाबाद बैंक फर्जीवाड़ा: सिर्फ सोना ही नहीं, ग्राहक भी निकले फर्जी! 1.46 करोड़ के गोल्ड लोन घोटाले में बड़ा खुलासा

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: September 23, 2026 8:29 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

गाजियाबाद। फेडरल बैंक की आरडीसी शाखा में सोने के नकली आभूषण गिरवी रखकर 1.46 करोड़ रुपये का गोल्ड लोन लेने के मामले में सिर्फ सोने के आभूषण ही नकली नहीं है बल्कि लोन लेने वाले ग्राहक भी फर्जी हैं। यानि उन्हें गोल्ड लोन की जरूरत नहीं थी और न ही उनके पास लोन के लिए सोना मौजूद था।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

लोन खातों में दर्ज पतों की पड़ताल में कई नामजद ग्राहक मौके पर मिले ही नहीं। कुछ पते ऐसे भी मिले, जहां संबंधित व्यक्ति के रहने की पुष्टि नहीं हो सकी। आरोपितों ने ऐसे लोगों को ग्राहक बनाकर उनके नाम पर गोल्ड लोन कराया और बैंक में नकली सोने के आभूषण गिरवी रखवाया।

दो गोल्ड लोन में कुल 15.94 लाख रुपये जारी

दिल्ली गेट निवासी मयूर बंसल के नाम पर दो गोल्ड लोन में कुल 15.94 लाख रुपये जारी हुए। मयूर ने बताया कि उसे एक अन्य आरोपित मोसीम ने लोन दिलाया था। इसके बदले केवल 15 हजार रुपये दिए गए। उसके मुताबिक खाते में आई लोन की रकम मोसीम एवं एक अन्य ने अपने खाते में ट्रांसफर कराई थी और कुछ रकम नकद ले ली। उसे रुपयों की जरूरत थी इसलिए वह आरोपितों के बहकावे में आ गया।

पता भी पड़ताल में ट्रेस नहीं हो सका

रूपीक कंपनी की ओर से कराई गई मौके की जांच में भी कई पते संदिग्ध मिले। शांतिनगर निवासी कविता और शिवपुरी निवासी मोसिम खान अपने बताए पते पर नहीं मिले। साहिल सिंह और मोसिम खान का पता एक ही दर्ज है। विजयनगर सेक्टर-9 निवासी मुकुल कुमार और प्रताप विहार निवासी अलीबिन हुसैन का पता भी पड़ताल में ट्रेस नहीं हो सका।

वसीम को पूर्व आरएम अजहर का रिश्तेदार बताया

प्रताप विहार निवासी वसीम अब्बास के घर उसका भाई निसार मिला। उसने बताया कि वसीम काम पर गया है। बाद में वसीम ने फोन पर बताया कि उसने अपने घर का सोना गिरवी रखा था और लोन की किस्त चुका रहा है। रूपीक की जांच में वसीम को पूर्व आरएम अजहर का रिश्तेदार बताया गया है। अलीबिन हुसैन जांच में अजहर के गांव का व्यक्ति होने की बात सामने आई।

लोन लेने के बाद किस्त चुकाने में भी खेल

जांच में सामने आया कि अलीबिन हुसैन को छोड़कर किसी ने लोन की किस्त नहीं चुकाई। तीन किस्त नहीं आने पर खाते एनपीए घोषित किए जाते हैं और रूपीक कंपनी में सभी खाते एनपीए हो चुके हैं।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article गाजियाबाद का 138 साल पुराना ‘टाउन हॉल’ बनेगा हेरिटेज सेंटर: जोनल ऑफिस हुआ शिफ्ट, अब नए लुक में दिखेगी ऐतिहासिक धरोहर
    Next Article दिल्ली-यूपी में नकली दवा रैकेट का भंडाफोड़: भागीरथ पैलेस से रेबीज वैक्सीन की 481 नकली यूनिट जब्त, कानपुर से जुड़े तार
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    दिल्लीराज्य

    दिल्ली पुलिस का बड़ा अभियान, 989 आपराधिक रिकॉर्ड वालों की तलाश में जुटीं 20 टीमें

    नई दिल्ली। 20 जुलाई को संसद मार्च के दौरान हुई भारी हिंसा और पुलिस पर हुए हमले को लेकर दिल्ली पुलिस…

    2 Min Read
    बिहार

    लालू यादव का बड़ा फैसला: तेज प्रताप यादव पार्टी और परिवार से निष्कासित

    लालू यादव का बड़ा फैसला: तेज प्रताप यादव पार्टी और परिवार से निष्कासित व्यक्तिगत विवाद पर आरजेडी सुप्रीमो की सख्ती…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    ‘बटवारा 1947’ के प्रमोशन के लिए राजधानी लखनऊ पहुंचे सनी देओल और प्रीति जिंटा, सीएम योगी से भी की मुलाकात

    बॉलीवुड एक्टर सनी देओल और प्रीति जिंटा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'बटवारा 1947' को लेकर चर्चा में हैं।…

    3 Min Read
    दिल्लीराज्य

    जंतर-मंतर प्रदर्शन में 2,873 आपराधिक छवि वाले लोगों की पहचान, दिल्ली पुलिस की जांच में खुलासा

    नई दिल्ली। नीट पेपर लीक के विरोध और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर जंतर मंतर पर काकरोच जनता…

    6 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: गाजियाबाद बैंक फर्जीवाड़ा: सिर्फ सोना ही नहीं, ग्राहक भी निकले फर्जी! 1.46 करोड़ के गोल्ड लोन घोटाले में बड़ा खुलासा
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password