jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: प्रयागराज माघ मेले में सीएम योगी, लेटे हनुमान के किए दर्शन, बोट से संगम का भ्रमण कर परखीं तैयारियां
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » प्रयागराज माघ मेले में सीएम योगी, लेटे हनुमान के किए दर्शन, बोट से संगम का भ्रमण कर परखीं तैयारियां
उत्तर प्रदेशराज्य

प्रयागराज माघ मेले में सीएम योगी, लेटे हनुमान के किए दर्शन, बोट से संगम का भ्रमण कर परखीं तैयारियां

Tripty Srivastava
Last updated: January 10, 2026 3:44 pm
Tripty Srivastava
Share
SHARE

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को प्रयागराज पहुंचे। वहां उन्होंने माघ मेला क्षेत्र का व्यापक भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया। करीब सात घंटे के प्रवास की शुरुआत उन्होंने संगम नोज पहुंचकर स्नान और पूजा-अर्चना से की। सीएम योगी धार्मिक, प्रशासनिक और विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शिरकत करने वाले। उनका यह दौरा माघ मेला को मिनी कुंभ की तर्ज पर सुव्यवस्थित और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने की तैयारियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है। सीएम योगी आदित्यनाथ सुबह लखनऊ से रवाना होकर सुबह 10:20 बजे परेड ग्राउंड स्थित हेलीपैड पर पहुंचे। यहां से संगम नोज पहुंचकर स्नान-पूजन किया।

Contents
About The AuthorTripty Srivastava

बड़े हनुमान मंदिर में किया पूजन

सीएम योगी इसके बाद सुबह 10:35 बजे बड़े हनुमान मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधिवत दर्शन-पूजन किया। मंदिर दर्शन के बाद सीएम वीआईपी घाट होते हुए संगम नोज पहुंचे। वहां उन्होंने गंगा स्नान किया और गंगा पूजन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। स्नान-पूजन के बाद वे 11.15 बजे एक बार फिर वीआईपी घाट लौटे। इसके बाद मुख्यमंत्री 11.25 बजे माघ मेला क्षेत्र स्थित जगद्गुरु संतोष दास ‘सतुआ बाबा’ के शिविर पहुंचे, जहां उन्होंने साधु-संतों से मुलाकात की।

सीएम योगी यहां होने वाले कार्यक्रम में भाग लेंगे। साथ ही, यहां उनका प्रसाद एवं भोजन ग्रहण का कार्यक्रम है। मुख्यमंत्री करीब दोपहर 1.15 बजे तक शिविर में रहेंगे। इस दौरान संत समाज की ओर से माघ मेला की व्यवस्थाओं को लेकर अपने सुझाव भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जा रहा है।

माघ मेले की समीक्षा

दोपहर 1.20 बजे मुख्यमंत्री त्रिवेणी इंटरप्राइजेज कॉन्फ्रेंस सेंटर, ट्रिपल आईसी सभागार पहुंचेगे। वहां वे माघ मेला की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक में आगामी प्रमुख स्नान पर्व मकर संक्रांति, मौनी अमावस्या और वसंत पंचमी को लेकर भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा, स्वच्छता, चिकित्सा और आवासीय सुविधाओं पर विशेष चर्चा होगी। अधिकारियों को पहले ही निर्देश दिए गए हैं कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

व्यवस्था बेहतर करने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने माघ मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों ने बताया कि अब तक 31 लाख से अधिक श्रद्धालु संगम में आस्था की डुबकी लगा चुके हैं। मकर संक्रांति पर लगभग डेढ़ करोड़ श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। वहीं, मौनी अमावस्या पर 3.5 से 5 करोड़ श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई गई है। इन्हीं आंकड़ों को ध्यान में रखकर करीब 800 हेक्टेयर क्षेत्र में माघ मेला को मिनी कुंभ की तर्ज पर आयोजित किया गया है।

समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 3.20 बजे झलवा स्थित राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय पहुंचेगे। वहां चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे। विश्वविद्यालय परिसर का भ्रमण कर शैक्षणिक एवं बुनियादी सुविधाओं की जानकारी लेंगे। शाम करीब 5.00 बजे तक भ्रमण के बाद मुख्यमंत्री प्रयागराज एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। शाम 5.10 बजे अमौसी के लिए प्रस्थान करने का कार्यक्रम है।

पुलिस-प्रशासन सतर्क

सीएम योगी के दौरे को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। माघ मेला क्षेत्र में पुलिस, पीएसी और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई थी। पुलिस आयुक्त जोगेंद्र कुमार ने स्वयं मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की। अधिकारियों को मुख्यमंत्री की सुरक्षा, मूवमेंट प्लान और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर स्पष्ट निर्देश दिए।

पुलिस कमिश्नर ने कहा कि मार्गों पर तैनात पुलिसकर्मी सतर्कता और शालीनता के साथ ड्यूटी निभाएं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। साथ ही, मेला क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों और आपराधिक गिरोहों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश भी दिए गए।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Tripty Srivastava

About The Author

Tripty Srivastava

See author's posts

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article अब घर बैठे मिलेगी जमीन की सत्यापित खतौनी, सीएम धामी ने की राजस्व विभाग के छह वेब पोर्टल की शुरुआत
Next Article शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद।
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

उत्तराखंड

कांवड़ यात्रा 2025: पहले सप्ताह में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 दिन में 80.90 लाख श्रद्धालु लौटे

कांवड़ यात्रा 2025: पहले सप्ताह में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 दिन में 80.90 लाख श्रद्धालु लौटे हरिद्वार | जुलाई…

2 Min Read
बेटियों की शिक्षा
उत्तराखंडराजनीति

नवरात्र में होगा उत्तराखंड कैबिनेट विस्तार, पांच मंत्री पद खाली; दायित्वधारियों की नियुक्ति भी संभव

देहरादून | 18 मार्च 2026 उत्तराखंड में Pushkar Singh Dhami के नेतृत्व वाली सरकार जल्द ही कैबिनेट विस्तार करने जा…

3 Min Read
बेटियों की शिक्षा
उत्तराखंडराज्य

सीएम धामी ने पंतनगर में किसान मेले का किया उद्घाटन, गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

पंतनगर। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने पंतनगर में आयोजित 119वें अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी…

2 Min Read
पंजाबराज्य

सुखजिंदर रंधावा ने पंजाब में लगातार बम धमकियों की निंदा की

चंडीगढ़: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने आज पंजाब भर में स्कूलों, अदालतों और सरकारी दफ्तरों को…

2 Min Read
jansamwad tv

यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

contact@jansamwadtv.com

  • Privacy Policy
  • About us
  • Disclamer
  • Contact Us
Reading: प्रयागराज माघ मेले में सीएम योगी, लेटे हनुमान के किए दर्शन, बोट से संगम का भ्रमण कर परखीं तैयारियां
Share

© Jansamwadtv. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Forget Password