jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: रूद्रपुर में जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने मासिक स्टाफ बैठक में दिए सख्त निर्देश
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » रूद्रपुर में जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने मासिक स्टाफ बैठक में दिए सख्त निर्देश
उत्तराखंडराज्य

रूद्रपुर में जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने मासिक स्टाफ बैठक में दिए सख्त निर्देश

Tripty Srivastava
Last updated: January 29, 2026 9:22 am
Tripty Srivastava
Share
जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया
SHARE

रूद्रपुर। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बुधवार को जिला सभागार में मासिक स्टाफ बैठक लेते हुए उप जिलाधिकारियों को नियमित कोर्ट लगाकर लम्बित वादों को त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि पुराने वादों को प्राथमिकता से निस्तारण किया जाये।

Contents
About The AuthorTripty Srivastava

जिलाधिकारी ने शतप्रतिशत राजस्व वसूली के करने के निर्देश दिये साथ ही कहा कि बड़े बकायदारो से कड़ाई से राजस्व वसूली की जाय। उन्होने सभी तहसीलदारों को निर्देश दिये कि जो संग्रह अमीन राजस्व वसूली में लापरवाही करता है उसके खिलाफ कार्यवाही करना सुनिश्चित करें व जिन संग्रह अमीनों द्वारा राजस्व वसूली हेतु अच्छा कार्य किया जा रहा है उनको सम्मानित भी किया जाये।

जिलाधिकारी ने बिना उच्चाधिकारियों को बताये लम्बे समय से अनुपस्थित रहने व कम राजस्व वसूली पर संग्रह अमीन गदरपुर सुरज सिंह बिष्ट को निलम्बित करते हुए तहसील काशीपुर से सम्बध किया व संग्रह अमीन गदरपुर कमला जोशी को कम राजस्व वसूली में उदासीनता बरतने पर विभागीय कार्यवाही करने की संस्तुति की।

जिलाधिकारी ने कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि जनपद में कानून व्यवस्था और बेहतर बनाने, जनपद में गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के निर्देश पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को दिये।

उन्होने न्यायालयों में अभियोजन पक्ष द्वारा पैरवी प्रभावी तरीके से रखने के निर्देश दिये ताकि पीड़ितों को समय से न्याय मिल सके। उन्होने 13 पाक्सों मामलों में से 12 मामलों में बरी होने को गम्भीरता से लेते हुए सम्बन्धित अभियोजन पक्ष के पैरवीकर्ताओं के स्पष्टीकरण लेने के निर्देश अपर जिलाधिकारी को दिये। उन्होने अपर जिलाधिकारी प्रशासन को पॉक्सो के बरी हुए 12 मामलों की अभियोजन विभाग से पूरी डिटेल लेकर समीक्षा करने के निर्देश दिये।

उन्होने कहा कि विवेचना में जो कमियां रही हो उसकी चैक लिस्ट बनाकर अन्य पॉक्सो मामलो में विवेचना किया जाये। उन्होने कहा कि पुलिस व अभियोजन विभाग की कमी के कारण कोई अपराधी कोर्ट से दोसमुक्त न हो इसका ध्यान रखे।

जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारियों को मजिट्रीयल जांच समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिये। उन्होने अभियोजन व पुलिस आपस में समन्वय बनाते हुए कार्य करे व कही कोई कठिनायी आती है तो व्हाट्सप ग्रुप साझा कर त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली की समीक्षा करते हुए शतप्रतिशत राजस्व वसूली करने के निर्देश दिये। उन्होंने आबकारी अधिकारी को कच्ची शराब व अवैध मदिरा बिक्री पर पूर्ण प्रतिबन्ध लगाने हेतु नियमित छापेमारी करने के निर्देश भी दिये। उन्होने जनपद में अवैध खनन व भण्डारण पर पूर्ण रोक लगाने के निर्देश उप जिलाधिकारियों व खनन अधिकारी को दिये। उन्होने उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि यदि नदियों में कही रिवर ड्रेनिंग कराने की आवश्यकता हो तो स्थान चिन्हित करते हुए वर्षाकाल से पूर्ण रिवर ड्रेनिंग कार्य करा लिया जाये ताकि बाढ़ की स्थिति उत्पन्न न हो।

जिलाधिकारी ने पूर्ति अधिकारी को नियमानुसार गुणवत्तायुक्त ससमय राशन वितरण कराने व राशन कार्डो का भी सत्यापन कराने के निर्देश दिये। उन्होने सीएम हैल्पलाईन, सीएम जन समर्पण पोर्टल, आयोग के सन्दर्भो, रिट याचिका सन्दर्भो, आडित आपत्तियों, पेंशन प्रकरणों आदि की आख्या रिपोर्टिंग को समय सीमा के भीतर भेजने के निर्देश दिये।

उन्होने सीएम हैल्प लाईन व जन समर्पण पोर्टल में प्राप्त शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुये समय से निस्तारण करने व शिकायतकर्ता से स्वयं वार्ता भी करने के निर्देश भी दिये। उन्होने एआरटीओ को ओवर लोड वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्हानेे जनपद मेें संचालित हो रहे अन्य प्रदेशों के टुक-टुक नम्बरों की जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक डॉ0 उत्तम सिंह नेगी, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, कौस्तुभ मिश्र, उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, डॉ.अमृता शर्मा, ऋचा सिंह, तुषार सैनी, रविन्द्र जुआठा, गौरव पाण्डेय, संयुक्त निदेशक अभियोजन पीएस जंगपांगी, डीजीसी मनोज कुमार तिवारी, बरीत सिंह, एआरटीओ मोहित कोठारी, पूजा नयाल, जिला पूर्ति अधिकारी विनोद चन्द्र तिवारी सहित तहसीलदार व सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Tripty Srivastava

About The Author

Tripty Srivastava

See author's posts

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article किच्छा शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, दिया योजनाओं का लाभ
Next Article सम्पूर्णता अभियान 2.0 रूद्रपुर में नीति आयोग के निर्देशानुसार “सम्पूर्णता अभियान 2.0” का शुभारम्भ
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

जन-जन की सरकार
उत्तराखंडराज्य

सुवाखोली में “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन

देहरादून। प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” के अंतर्गत सुवाखोली में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन…

2 Min Read
फार्मेसी
उत्तराखंडराज्य

फार्मेसी सेवाओं में सुधार के लिए उत्तराखंड रजिस्ट्रार ने राष्ट्रीय स्तर पर सख्त कदमों का सुझाव दिया

नई दिल्ली/ देहरादून। उत्तराखंड फार्मेसी काउंसिल के रजिस्ट्रार के.एस. फर्स्वाण ने फार्मेसी सेवाओं को और अधिक जनोपयोगी एवं सुदृढ़ बनाने…

3 Min Read
छत्तीसगढ़

दंतेवाड़ा के कोडेनार-पढ़ापुर क्षेत्र में विकास की दरकार: PMO में शिकायत दर्ज, जिला कलेक्टर से हस्तक्षेप की मांग।

दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ | 03 अप्रैल 2026 बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा जिले में बुनियादी सुविधाओं के अभाव ने एक बार फिर…

5 Min Read
दिल्ली

हरीश राणा केस: इच्छामृत्यु प्रक्रिया तेज, पानी बंद, फीडिंग ट्यूब पर लगाई गई कैप

नई दिल्ली/गाजियाबाद: Harish Rana से जुड़ा मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। अब उनकी इच्छामृत्यु (Passive Euthanasia) की प्रक्रिया…

2 Min Read
jansamwad tv

यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

contact@jansamwadtv.com

  • Privacy Policy
  • About us
  • Disclamer
  • Contact Us
Reading: रूद्रपुर में जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने मासिक स्टाफ बैठक में दिए सख्त निर्देश
Share

© Jansamwadtv. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Forget Password