jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: गाजियाबाद की हाईराइज सोसायटियों में बिजली लोड बढ़वाना महंगा, 25 हजार रुपये प्रति किलोवाट तक वसूली का आरोप
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » गाजियाबाद की हाईराइज सोसायटियों में बिजली लोड बढ़वाना महंगा, 25 हजार रुपये प्रति किलोवाट तक वसूली का आरोप
उत्तर प्रदेशराज्य

गाजियाबाद की हाईराइज सोसायटियों में बिजली लोड बढ़वाना महंगा, 25 हजार रुपये प्रति किलोवाट तक वसूली का आरोप

News Desk
Last updated: August 10, 2026 8:55 am
News Desk
Share
SHARE

गाजियाबाद। हाईराइज सोसायटियों में फ्लैट का बिजली लोड बढ़वाना मनमानी रकम वसूली का जरिया बन गया है। यह हम नहीं फ्लैटों में रहे मालिकों का दावा है। उपभोक्ताओं का कहना है कि निर्धारित सरकारी शुल्क से कई गुना अधिक राशि उनसे मांगी जा रही है।

Contents
About The AuthorNews Desk

कुछ सोसायटियों में प्रति किलोवाट 25 हजार रुपये तक वसूले जाने की शिकायत सामने आई है। इससे फ्लैट खरीदारों में नाराजगी है। विद्युत निगम की शुल्क व्यवस्था के अनुसार तीन से चार किलोवाट तक लोड बढ़वाने के लिए प्रोसेसिंग फीस 300 रुपये और पांच से 24 किलोवाट तक 500 रुपये निर्धारित है। इसके अलावा नियमानुसार सुरक्षा धनराशि और अन्य स्वीकृत शुल्क देय होते हैं।

सरकारी शुल्क और बिल्डर की मांग में जमीन आसमान का अंतर

उपभोक्ताओं के अनुसार इन सभी मदों को जोड़ने के बाद भी सरकारी प्रक्रिया में लगने वाली राशि हजारों रुपये के आसपास रहती है, जबकि सोसायटियों में लोड बढ़ाने के नाम पर कई गुना अधिक रकम मांगी जा रही है। फ्लैट में अतिरिक्त विद्युत उपकरण लगाने या परिवार की जरूरत बढ़ने पर उपभोक्ता को लोड बढ़वाना पड़ता है।

सोसायटियों में यही प्रक्रिया बिल्डर या एओए के माध्यम से कराए जाने की बात कही जाती है। आरोप है कि इसी व्यवस्था का फायदा उठाकर कुछ बिल्डर प्रति किलोवाट के हिसाब से अलग शुल्क तय कर रहे हैं। उपभोक्ताओं को यह स्पष्ट नहीं किया जाता कि उनके द्वारा जमा की गई रकम में विद्युत निगम का शुल्क कितना है और सोसायटी या बिल्डर का शुल्क कितना।

कॉमन एरिया के नाम पर भी स्थिति स्पष्ट नहीं

हाईराइज सोसायटियों में फ्लैट के व्यक्तिगत कनेक्शन के अलावा कामन एरिया की बिजली व्यवस्था भी होती है। लिफ्ट, पार्किंग, पंप, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य साझा सुविधाओं के लिए बिजली की जरूरत अलग होती है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि व्यक्तिगत लोड वृद्धि, कामन एरिया की व्यवस्था और अन्य विद्युत कार्यों के शुल्क को लेकर कई जगह स्पष्ट जानकारी नहीं दी जाती। इससे बिल्डर और निवासी के बीच विवाद की स्थिति बनती है।

रसीद और निगम में जमा राशि का मांगा ब्योरा

फ्लैट खरीदारों की मांग है कि यदि बिल्डर प्रबंधन विद्युत लोड बढ़ाने के नाम पर कोई राशि लेता है तो उसकी मदवार रसीद दी जाए। साथ ही विद्युत निगम में जमा की गई वास्तविक राशि का विवरण भी उपभोक्ता को उपलब्ध कराया जाए। इससे यह स्पष्ट हो सकेगा कि निगम को कितना शुल्क दिया गया और अतिरिक्त राशि किस कार्य के लिए ली गई।

बिल्डर ने सोसायटी के लिए जितना विद्युत लोड स्वीकृत कराया है, उसे सोसायटी के भीतर किस प्रकार वितरित किया जा रहा है, इससे विद्युत निगम का कोई लेना-देना नहीं है। एक बार लोड स्वीकृत होने के बाद सोसायटी के भीतर निवासियों को कितना लोड दिया जाना है, यह बिल्डर अपने स्तर पर तय करता है।

–

– अनिल कुमार सिंह, अधीक्षण अभियंता, विद्युत निगम

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article हिमाचल के पेंशनरों की सुक्खू सरकार से बड़ी मांग, 15 अगस्त को DA एरियर और बकाया भुगतान के ऐलान की उम्मीद
    Next Article गाजियाबाद में छोटी दुकानों का हाउस टैक्स घटाने की तैयारी, 5875 से घटकर 1762 रुपये होगा टैक्स
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    विद्या समीक्षा केन्द्र
    उत्तराखंडराज्य

    विद्या समीक्षा केन्द्र: डिजिटल निगरानी और नवाचार से उत्तराखंड की शिक्षा व्यवस्था में सुधार

    देहरादून। उत्तराखंड सरकार द्वारा स्थापित विद्या समीक्षा केन्द्र (VSK) प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में नवाचार, पारदर्शिता और डिजिटल निगरानी का…

    4 Min Read
    राज्यहरियाणा

    भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में हरियाणा का बढ़ा कद, छह चेहरों को मिली अहम जिम्मेदारी

    चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम में हरियाणा को उम्मीद से अधिक प्रतिनिधित्व मिला है।…

    5 Min Read
    Noida Kanwar Yatra 2025
    उत्तर प्रदेश

    Noida Kanwar Yatra 2025: कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस कमिश्नरेट की बड़ी तैयारी, सुरक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक हर पहलू पर रहेगा विशेष ध्यान

    Noida Kanwar Yatra 2025: कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस कमिश्नरेट की बड़ी तैयारी, सुरक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक हर पहलू…

    3 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    विधानसभा मानसून सत्र को लेकर शिमला में कड़ा सुरक्षा पहरा, 750 पुलिसकर्मी तैनात

    शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान शिमला में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए पुलिस…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: गाजियाबाद की हाईराइज सोसायटियों में बिजली लोड बढ़वाना महंगा, 25 हजार रुपये प्रति किलोवाट तक वसूली का आरोप
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password