jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: हिमाचल में कर्मचारियों की पदोन्नति अब नहीं लटकेगी, अधूरी DPC फाइलों पर सरकार ने कसा शिकंजा
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » हिमाचल में कर्मचारियों की पदोन्नति अब नहीं लटकेगी, अधूरी DPC फाइलों पर सरकार ने कसा शिकंजा
राज्यहिमाचल प्रदेश

हिमाचल में कर्मचारियों की पदोन्नति अब नहीं लटकेगी, अधूरी DPC फाइलों पर सरकार ने कसा शिकंजा

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: August 30, 2026 8:49 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

शिमला। हिमाचल प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों की पदोन्नति वर्षों तक लटकाने वाली व्यवस्था पर सरकार ने शिकंजा कस दिया है। अधूरी विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) फाइलें भेजे जाने और बार-बार कमियां सामने आने पर हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (एचपीपीएससी) की नाराजगी के बाद कार्मिक विभाग ने सभी प्रशासनिक सचिवों को प्रक्रिया दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। अब डीपीसी प्रस्ताव पूरी तैयारी और निर्धारित चेकलिस्ट के साथ ही आयोग को भेजने होंगे।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

नियमों की समीक्षा के निर्देश

पदोन्नति की पात्रता में एकरूपता लाने के लिए केंद्र सरकार के कार्मिक विभाग की व्यवस्था के अनुरूप हर भर्ती वर्ष के लिए पहली जनवरी को क्रुशियल डेट माना जाएगा। साथ ही 1980 और 1990 के दशक से चले आ रहे भर्ती एवं पदोन्नति (आरएंडपी) नियमों की समीक्षा के निर्देश दिए गए हैं। अप्रासंगिक हो चुके नियमों में संशोधन या उन्हें निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू होगी।

कई विभाग तय समयसारिणी अनुसार नहीं भेज रहे डीपीसी

सरकार के संज्ञान में आया है कि कई विभाग निर्धारित समय-सारणी के अनुसार डीपीसी प्रस्ताव नहीं भेज रहे हैं। आयोग में पहुंचने वाली फाइलों में एपीएआर समेत जरूरी दस्तावेजों की कमियां रहती हैं। ऐसे प्रस्ताव सुधार के लिए बार-बार विभागों को लौटाने पड़ते हैं, जिससे पदोन्नति प्रक्रिया लंबी खिंचती है। कई मामलों में पात्र अधिकारी-कर्मचारी पदोन्नति का लाभ लिए बिना सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इससे कर्मचारियों में असंतोष के साथ मुकदमेबाजी भी बढ़ रही है।

अनुभाग अधिकारी ही जमा कराएगा फाइल

नई व्यवस्था में संबंधित प्रशासनिक विभाग का अनुभाग अधिकारी या उससे वरिष्ठ अधिकारी डीपीसी प्रस्ताव आयोग के सर्विस सेक्शन में हाथोंहाथ जमा कराएगा। आयोग में प्रस्ताव की मौके पर जांच होगी। चेकलिस्ट के अनुसार दस्तावेज पूरे न होने पर फाइल वहीं वापस की जा सकेगी। इससे अधूरी फाइलों के आने-जाने में लगने वाला समय बचाने का प्रयास है।

एक वर्ष की रिक्तियों का एक ही प्रस्ताव

एक ही कैलेंडर वर्ष की रिक्तियों के लिए अलग-अलग डीपीसी प्रस्ताव भेजने की प्रवृत्ति पर भी रोक लगेगी। अब संबंधित वर्ष की सभी रिक्तियों का एक समेकित प्रस्ताव भेजने पर जोर रहेगा। सरकार का लक्ष्य डीपीसी प्रक्रिया को अधिक व्यवस्थित, पारदर्शी और समयबद्ध बनाना है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article उत्तराखंड की नई सहकारिता नीति में युवाओं पर फोकस, नौकरी के साथ उद्यमिता के खुलेंगे नए रास्ते
    Next Article देहरा को हिमाचल की पहली ओजोन आधारित पेयजल परियोजना की सौगात, CM सुक्खू ने किए कई बड़े ऐलान
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेश

    बीजापुर में नक्सलियों ने फिर की शिक्षादूत की हत्या, अब तक कुल संख्या पहुंची 9

    बीजापुर में नक्सलियों ने फिर की शिक्षादूत की हत्या, अब तक कुल संख्या पहुंची 9 बीजापुर, छत्तीसगढ़: नक्सलियों ने छत्तीसगढ़…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    योगी सरकार के विजन को मिला वैश्विक मंच, यूपीआईटीएस बना व्यापार का नया केंद्र

    यूपीआईटीएस 4.0 में चार दिनों में ₹5,500 करोड़ के व्यापारिक समझौते और ₹12,500 करोड़ की कारोबारी पूछताछ 35,387 बी2बी बैठकें,…

    9 Min Read
    उत्तराखंड

    देहरादून-पिथौरागढ़ के बीच जल्द शुरू होगी हवाई सेवा, पहाड़ के लोगों को बड़ी राहत

    सरकार का दावा—कनेक्टिविटी बढ़ेगी, पर्यटन और व्यापार को मिलेगा बढ़ावा देहरादून: Dehradun से Pithoragarh के बीच हवाई सेवा जल्द शुरू…

    2 Min Read
    छत्तीसगढ़

    रायपुर-उरकुरा रेलखंड पर मालगाड़ी डिरेल, यातायात बाधित; राहत और मरम्मत कार्य जारी

    रायपुर-उरकुरा रेलखंड पर मालगाड़ी डिरेल, यातायात बाधित; राहत और मरम्मत कार्य जारी छत्तीसगढ़ के रायपुर-उरकुरा रेलखंड पर मंगलवार सुबह करीब…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: हिमाचल में कर्मचारियों की पदोन्नति अब नहीं लटकेगी, अधूरी DPC फाइलों पर सरकार ने कसा शिकंजा
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password