jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: लावारिस कार, अंदर दारोगा की लाश और सीने पर खून… लखनऊ में रहस्यमयी मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » लावारिस कार, अंदर दारोगा की लाश और सीने पर खून… लखनऊ में रहस्यमयी मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस
उत्तर प्रदेशराज्य

लावारिस कार, अंदर दारोगा की लाश और सीने पर खून… लखनऊ में रहस्यमयी मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

News Desk
Last updated: July 18, 2026 6:09 am
News Desk
Share
SHARE

यूपी के लखनऊ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां दो दिन से लापता दारोगा का शव शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में खड़ी कार में पड़ा मिला। ड्यूटी पर न पहुंचने और कॉल रिसीव न करने पर अनहोनी की आशंका के बाद जब पुलिसकर्मियों ने दारोगा की लोकेशन ट्रेस की। लोकेशन के आधार पर पहुंची मोहान रोड सड़क किनारे खड़ी कार में दारोगा का शव पड़ा देखा। अंदर से लॉक कार का शीशा तोड़कर शव निकाला गया। दो दिन से कार में पड़े रहने की वजह से शव फूल गया था। फिलहाल पुलिस हत्या और आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में लगी है।

Contents
About The AuthorNews Desk

पारा इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि मूल रूप से हापुड़ के रहना वाले अजय कुमार 2020 बैच के दारोगा थे। वह पारा के नरपत खेड़ा में पत्नी कोमल और दो बेटों सार्थक (5), आद्विक (4) के साथ किराये के मकान में रहते थे। नियुक्ति के बाद पहली पोस्टिंग पारा थाने में हुई थी। तीन साल तक क्राइम टीम में काम करने के बाद वर्तमान में गाजीपुर थाने की सर्वोदय नगर चौकी में तैनात थे। अजय बुधवार रात ड्यूटी से घर वापस आये थे। गुरुवार को ड्यूटी पर न पहुंचने पर पुलिसकर्मियों ने कॉल किया। रिंग जाती रही, लेकिन कॉल नहीं रिसीव हुई।

लोकेशन ट्रेस कर पहुंची पुलिस

लगातार दो दिन फोन रिसीव न होने पर पुलिस वालों को अनहोनी का शक हुआ। मोबाइल की ट्रेस करने पर लोकेशन पारा के मोहान रोड पर दिखी। इस पर सर्वोदय नगर चौकी इंचार्ज सचिन कौशिक साथी पुलिसकर्मियों के साथ पहुंचे, जहां सड़क के किनारे अजय की कार खड़ी दिखी। कार में संदिग्ध परिस्थितियों में शव पड़ा देख बुद्धेश्वर चौकी इंचार्ज विनय पटेल ने कार का शीशा तोड़कर शव को बाहर निकाला। उधर, सूचना मिलने पर काकोरी एसीपी शकील अहमद भी घटनास्थल पहुंचकर जांच पड़ताल की।

उन्होंने बताया कि अर्श हॉस्पिटल पर लगे सीसीटीवी में गुरुवार सुबह 11:12 मिनट पर हॉस्पिटल के सामने कार झटके लेकर रुकी थी। कार से कोई उतरा, न कोई चढ़ा। शव को देखकर लग रहा था कि दम घुटने से मौत हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद मौत की सही वजह पता चलेगी। दारोगा अजय की नाक से खून बहा हुआ था, जो कि अजय की टीशर्ट और हाथ पर फैला था। शरीर फूलने के साथ चेहरा काला पड़ गया था। कार की चाबी भी ऑन मोड में अंदर से लॉक थी। पिछली सीट पर कैप और जांच रिपोर्ट पड़ी हुई थी।

पांच साल से किराये के मकान में दारोगा

मकान मालिक जितेंद्र ने बताया कि अजय पांच साल से किराये पर रह रहे थे। 25 दिन पहले पत्नी बच्चों को लेकर हापुड़ स्थित ससुराल चली गई थी। अजय गुरुवार सुबह छह बजे कार से निकले थे। मोबाइल भी बंद था। पत्नी ने चौकी इंचार्ज सचिन कौशिक को कॉल किया। मोबाइल बंद होने पर पुलिस ने तलाश शुरू की थी। पति की मौत की खबर मिलने पर पत्नी कोमल बेसुध हो गई।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article सोनम-मुस्कान से भी बड़ी कातिल निकली दामिनी, बेड पर सोते पति को पहुंचाया यमराज के पास, कत्ल का अंदाज सबसे जुदा
    Next Article पति गया बाहर तो ससुर की नीयत हुई खराब, जबरदस्ती करने पर बहू ने काट दिया प्राइवेट पार्ट
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    राज्यहरियाणा

    हरियाणा: प्री-बजट से पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का विधायकों को तोहफा, जल्द मिलेंगे 1.5-1.5 करोड़ रुपये

    हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्री-बजट बैठक से पहले प्रदेश के सभी विधायकों को बड़ी सौगात दी है।…

    2 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में वन अधिकारियों के तबादले, कई डीसीएफ और डीएफओ बदले गए

    शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने वन विभाग में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय वन सेवा (आइएफएस) कैडर के 7 व हिमाचल…

    2 Min Read
    Uttarakhand School Reopening
    उत्तराखंड

    Uttarakhand School Reopening Update: छुट्टियों के बाद आज से खुले स्कूल, 942 स्कूल भवनों की हालत खतरनाक

    Uttarakhand School Reopening Update: छुट्टियों के बाद आज से खुले स्कूल, 942 स्कूल भवनों की हालत खतरनाक, बच्चों की सुरक्षा…

    2 Min Read
    राज्यहरियाणा

    हरियाणा में बढ़ेगा हेली एंबुलेंस नेटवर्क, मेडिकल कॉलेजों के पास हेलीपैड होंगे अपग्रेड

    चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने प्रदेश में हेली एंबुलेंस सेवाओं का दायरा बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। राज्य में…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: लावारिस कार, अंदर दारोगा की लाश और सीने पर खून… लखनऊ में रहस्यमयी मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password