jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: सुक्खू सरकार का बड़ा फैसला: इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना का दायरा बढ़ा, अब 27 साल तक के युवाओं को मिलेगी पॉकेट मनी
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » सुक्खू सरकार का बड़ा फैसला: इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना का दायरा बढ़ा, अब 27 साल तक के युवाओं को मिलेगी पॉकेट मनी
राज्यहिमाचल प्रदेश

सुक्खू सरकार का बड़ा फैसला: इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना का दायरा बढ़ा, अब 27 साल तक के युवाओं को मिलेगी पॉकेट मनी

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: September 23, 2026 8:20 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

शिमला। हिमाचल प्रदेश में विधवा और एकल महिलाओं के बच्चों के लिए सरकार ने इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना का दायरा 27 वर्ष की आयु तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने निर्देश दिए हैं कि अब 19 से 27 वर्ष तक के बच्चों को भी प्रतिमाह 1,000 रुपये पाकेट मनी दी जाएगी। पहले यह सहायता केवल 18 वर्ष की आयु तक ही उपलब्ध थी। सोमवार को मुख्यमंत्री के शिमला स्थित नए कार्यालय में हुई पहली बैठक में यह निर्णय लिया गया।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

मुख्यमंत्री ने महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए सभी योजनाओं का एकीकृत पोर्टल विकसित किया जाए। इसका उद्देश्य पात्र लाभार्थियों को अलग-अलग योजनाओं के लिए भटकने से बचाना और लाभ की प्रक्रिया को सरल बनाना है।

मुख्यमंत्री सुखी परिवार योजना

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा दी गई प्रस्तुति में मुख्यमंत्री सुखी परिवार के तहत 2.47 लाख लाभार्थियों की जानकारी भी साझा की गई। इन परिवारों के लिए योजना दो अक्टूबर से शुरू की जाएगी, जिसमें पात्र महिलाओं को 1500 रुपये इंदिरा प्यारी बीना सुख सम्मान निधि योजना के तहत और 300 यूनिट निश्शुल्क बिजली उपलब्ध करवाई जाएगी।

सुख शिक्षा योजना के 21292 लाभार्थी

वर्तमान में इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना के 21,292 लाभार्थी हैं। चालू वित्त वर्ष में योजना के लिए 40.29 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। इस योजना के तहत विधवा एवं एकल महिलाओं के बच्चों की उच्च शिक्षा का पूरा खर्च सरकार वहन कर रही है। मेधावी विद्यार्थियों को डा. वाईएस परमार विद्यार्थी ऋण योजना के तहत उच्च शिक्षा के लिए एक प्रतिशत ब्याज दर पर अधिकतम 20 लाख रुपये तक का ऋण उपलब्ध करवाया जाएगा।

बैठक में प्रधान सचिव एम सुधा देवी, सचिव सीपी वर्मा, महिला एवं बाल विकास विभाग के निदेशक डा. पंकज ललित, ईसोमसा के निदेशक सुमित खिमटा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

100 बच्चों की विदेश यात्रा की तैयारी

सरकार अब सुख शिक्षा योजना के लाभार्थियों और चिल्ड्रन आफ द स्टेट को राज्य से बाहर और दुनिया के अनुभव से जोड़ने की तैयारी में है। मुख्यमंत्री ने दोनों श्रेणियों से 50-50 मेधावी विद्यार्थियों, यानी कुल 100 बच्चों को विदेश एक्सपोजर विजिट पर भेजने के निर्देश दिए हैं।

11 जिलों में पौष्टिक आहार की योजना

इंदिरा गांधी मातृ शिशु संकल्प योजना की भी समीक्षा की गई, जिसके तहत प्रदेश के 11 जिलों में पौष्टिक आहार उपलब्ध करवाने की योजना बनाई गई है।

लुथान का सुख-आश्रय ग्राम मई 2027 तक

कांगड़ा जिले के लुथान में मुख्यमंत्री सुख-आश्रय ग्राम परिसर के निर्माण को भी बैठक में प्राथमिकता दी गई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने और परियोजना को मई 2027 तक पूरा करने के निर्देश दिए।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article हिमाचल में सुक्खू सरकार का बड़ा फैसला: अब 24 घंटे और सातों दिन खुलेंगी दुकानें और शोरूम, अधिसूचना जारी
    Next Article अर्धसैनिक कर्मियों के लिए CM सुक्खू का बड़ा आश्वासन: प्रदेश में स्थायी बनेगा ‘अर्धसैनिक कल्याण बोर्ड’
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    ‘असली PDA भाजपा, सपा के पास विकास का कोई हिसाब नहीं’, डिप्टी CM केशव मौर्य ने अखिलेश यादव पर बोला हमला

    आजमगढ़ के हरिऔध कला केंद्र में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मुख्य अतिथि के…

    3 Min Read
    गाज़ियाबाद
    उत्तर प्रदेश

    राष्ट्रिय सैनिक संस्था ने कहा की गैस और तेल की कालाबाजारी नहीं होने दी जाएगी

    22 मार्च 2026 , मुख्यालय राष्ट्रिय सैनिक संस्था , 133 बी मोडल टाउन ईस्ट , गाज़ियाबाद – आज यहाँ राष्ट्रिय…

    3 Min Read
    दिल्लीराज्य

    कृष्णा नगर में 16 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव

    नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के कृष्णा नगर थाना क्षेत्र के वेस्ट कांति नगर इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना…

    1 Min Read
    मटौर–शिमला फोरलेन
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    मटौर–शिमला फोरलेन परियोजना को लेकर केंद्र–राज्य समन्वय बैठक

    शिमला। हिमाचल प्रदेश के 8 जिलों को जोड़ने वाले मटौर-शिमला फोरलेन में सुरंग निर्माण अधिकाधिक होना चाहिए। शालाघाट से शिमला के…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: सुक्खू सरकार का बड़ा फैसला: इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना का दायरा बढ़ा, अब 27 साल तक के युवाओं को मिलेगी पॉकेट मनी
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password