jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: महर्षि नगर की रामलीला में गूंजा जय श्रीराम, लंका दहन के दृश्य ने बांधा समां
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » महर्षि नगर की रामलीला में गूंजा जय श्रीराम, लंका दहन के दृश्य ने बांधा समां
राज्यहिमाचल प्रदेश

महर्षि नगर की रामलीला में गूंजा जय श्रीराम, लंका दहन के दृश्य ने बांधा समां

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: October 19, 2026 12:41 pm
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

शबरी उद्धार, राम-सुग्रीव मिलन और बाली वध का हुआ भावपूर्ण मंचन, रामभक्त हनुमान की वीरता ने जीता दर्शकों का दिल

नोएडा, शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर नोएडा के सेक्टर-110 स्थित महर्षि नगर में आयोजित दुर्गा पूजा एवं श्रीरामलीला महोत्सव में शुक्रवार को रामभक्ति, वीरता और धर्म की विजय के प्रसंगों ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। रामलीला में शबरी उद्धार, राम-सुग्रीव मिलन, बाली वध, अक्षय कुमार वध, रावण-हनुमान संवाद और लंका दहन का प्रभावशाली मंचन किया गया। विशेष रूप से लंका दहन के दृश्य ने दर्शकों में उत्साह भर दिया और पूरा परिसर जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

ए के लाल मीडिया प्रभारी ने बताया कि मुख्यअतिथि गौतम बुध नगर के सांसद डॉ महेश शर्मा आर चौधरी तेज सिंह रामलीला के प्रसंगों के माध्यम से भगवान श्रीराम की करुणा, मित्रता के महत्व और भक्त हनुमान की अद्भुत शक्ति एवं समर्पण को दर्शाया गया। शबरी प्रसंग ने भक्ति और प्रेम का संदेश दिया, जबकि राम-सुग्रीव मिलन तथा बाली वध के दृश्यों ने धर्म, न्याय और मित्रता के महत्व को रेखांकित किया। वहीं, रावण की सभा में हनुमान जी के निर्भीक संवाद और लंका दहन के मंचन ने दर्शकों को विशेष रूप से आकर्षित किया।

महोत्सव के अंतर्गत प्रतिदिन मां दुर्गा की पूजा-अर्चना, वेद पाठ, भजन-कीर्तन, प्रवचन और आरती सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सुबह के वैदिक अनुष्ठानों से लेकर शाम के भक्ति संगीत तक, महर्षि नगर का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु इन कार्यक्रमों में शामिल होकर धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति अपनी आस्था व्यक्त कर रहे हैं।

आयोजकों के अनुसार, दुर्गा पूजा, विजयादशमी एवं श्रीरामलीला महोत्सव का उद्देश्य भगवान श्रीराम के आदर्शों, भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं को जन-जन तक पहुंचाना है। रामलीला के माध्यम से नई पीढ़ी को सत्य, त्याग, कर्तव्य, मर्यादा और पारिवारिक मूल्यों की सीख देने का प्रयास किया जा रहा है।

इस अवसर पर महर्षि महेश योगी संस्थान के अध्यक्ष एवं महर्षि विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्रीमान अजय प्रकाश श्रीवास्तव तथा श्री राहुल भारद्वाज, श्री राम श्रीवास्तव,श्री लक्ष्मण श्रीवास्तव
श्री के के श्रीवास्तव एवं श्री संदीप श्रीवास्तव जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

श्री दुर्गा पूजा ,विजया दशमी एवं श्री रामलीला महोत्सव के संयोजक रामेंद्र सचान, शिशिर श्रीवास्तव, विनोद श्रीवास्तव, विनीत श्रीवास्तव, के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article हिमाचल में डॉक्टरों की कमी दूर करने के लिए बड़ा फैसला: PGI चंडीगढ़ और AIIMS दिल्ली के डॉक्टरों की बिना परीक्षा-इंटरव्यू होगी सीधी भर्ती
    Next Article आस्था, उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ षष्ठम ‘पंखिड़ा गरबा महोत्सव 2026’
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    राज्यहिमाचल प्रदेश

    बिजली बोर्ड में प्रमोशन का इंतजार खत्म होने की उम्मीद, पुरानी रिक्तियों पर लागू होंगे पुराने नियम

    राज्य बिजली बोर्ड ने तकनीकी कर्मचारियों की लंबित पदोन्नतियों को लेकर स्पष्ट किया है कि 26 अगस्त 2023 से पहले…

    2 Min Read
    छत्तीसगढ़ताजा खबरराज्य

    किरंदुल में गौरव पथ की बदहाली: बड़े गड्ढे, पानी रिसाव से बढ़ा हादसों का खतरा, प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग

    किरंदुल में गौरव पथ की हालत बदतर, सड़क पर गड्ढे और पानी रिसाव से बढ़ा खतरा किरंदुल-दंतेवाड़ा, 17 अप्रैल 2026…

    4 Min Read
    छत्तीसगढ़ताजा खबरराज्य

    सालगिरह पर समाज सेवा की अनोखी मिसाल: किरंदुल में अज्ञात व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाकर बचाई जान

    दंतेवाड़ा | किशोर कुमार रामटेके, वंदे भारत नेशनल न्यूज़ एवं सीजी संविधान छत्तीसगढ़:आज के दौर में जहां लोग जन्मदिन और…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    ‘सनातन परंपरा का अपमान किया’, पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के बयान पर भड़के सीएम योगी

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी की टिप्पणी की निंदा की और आरोप…

    5 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: महर्षि नगर की रामलीला में गूंजा जय श्रीराम, लंका दहन के दृश्य ने बांधा समां
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password