jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: ‘सनातन परंपरा का अपमान किया’, पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के बयान पर भड़के सीएम योगी
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » ‘सनातन परंपरा का अपमान किया’, पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के बयान पर भड़के सीएम योगी
उत्तर प्रदेशराज्य

‘सनातन परंपरा का अपमान किया’, पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के बयान पर भड़के सीएम योगी

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: September 21, 2026 7:39 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी की टिप्पणी की निंदा की और आरोप लगाया कि दक्षिणपंथी हिंदू सांप्रदायिकता की तुलना कट्टरपंथी वामपंथी उग्रवाद से करने वाला उनका बयान दुर्भाग्यपूर्ण है. ग्रेटर नोएडा में आयोजित प्रेरणा विमर्श-2026: उत्कर्ष नारी सम्मान, युवा स्वाभिमान कार्यक्रम के समापन समारोह में बोलते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कुछ लोग होते हैं, जो अपने पद को मर्यादा नहीं बना पाते है, उसे तोड़ना उनकी फितरत होती है. हामिद अंसारी जो उपराष्ट्रपति रहे हैं, उन्होंने दुर्भाग्यपूर्ण बयान दिया.

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

सीएम योगी ने कहा कि हामिद अंसारी के वक्तव्य डरावने हैं, भारत और भारत की परंपरा के लिए हैं. ये बयान दुनिया में भारत की छवि खराब करने के लिए उस एजेंडे का हिस्सा है, जो एंटी इंडिया फोर्सेज के द्वारा निर्मात उसका दुष्प्रचार किया जाता है.

सीएम योगी ने कहा कि हामिद अंसारी के द्वारा शुद्ध रूप से भारत की सनातन परंपरा को कोसने, हिंदू परंपरा को अपमानित करने का कुत्सित प्रयास किया गया और हिंदू को आतंकवाद से जोड़ने का प्रयास किया गया.

सीएम योगी ने राहुल गांधी के छात्रों के गूंज कार्यक्रम का जिक्र करते हुएकहा किकांग्रेस के युवराज ने भी कल अपने झूठ के गूंज में जो आचरण किया वो पूरी नारी शक्ति का अपमान है. कोई भी सभ्य व्यक्ति, कोई भी सज्जन व्यक्ति, जिन लोगों ने मर्यादाओं को नहीं सीखा है, जो लोग “यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः” के भाव को न समझ सके. देश को उनसे कोई उम्मीद करना छोड़ देना चाहिए. ये लोग पथभ्रष्ट लोग हैं, समाज में भ्रम पैदा कर अराजकता पैदा करना एक मात्र इनका लक्ष्य हो गया है.

जानें हामिद अंसारी ने क्या कहा था

बता दें कि हामिद अंसारी ने शुक्रवार को नई दिल्ली के इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया था कि भारत में हिंदू सांप्रदायिकता, वामपंथ से ज्यादा बड़ा खतरा है.

उन्होंने एक पुस्तक का हवाला देते विदेश मंत्रालय के अधिकारियों की एक मीटिंग में जवाहरलाल नेहरू की बात का जिक्र किया, जिसे विदेश सचिव गुंडेविया ने उस समय कहा था. उन्होंने कहा- मैं उन शब्दों को कोट करता हूं: भारत के लिए खतरा, ध्यान रहे, यह वामपंथ नहीं है. यह हिंदू राइट-विंग कम्युनलिज्म है.

हामिद अंसारी ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की भारत के लिए खतरे वाली बातों का जिक्र किया था. साथ ही दिवंगत संवैधानिक विशेषज्ञ और लेखक एजी नूरानी की किताब द RSS: ए मेनेस टू इंडिया में उठाई गई चिंताओं का भी जिक्र किया. अंसारी ने कानून के जानकार और लेखक नूरानी के जीवन और कामों को याद करते हुए उन उभरते ट्रेंड्स पर चिंता जताई, जो सिविक नेशनलिज्म के सिद्धांत को चुनौती देते हैं.

VHP ने बताया देश की परंपराओं का अपमान

इससे पहले विश्व हिंदू परिषद (VHP) के प्रवक्ता सुरेंद्र जैन ने पूर्व उपराष्ट्रपति के बयान को देश की परंपराओं का अपमान बताया. जैन ने कहा, “हामिद अंसारी ने एक बार फिर इस महान देश और इसकी शानदार परंपराओं को बेइज्जत करने की हिम्मत की है.”

उन्होंने कहा कि यहां रेडिकल लेफ्ट-विंग एक्सट्रीमिज्म से ज्यादा खतरनाक राइट-विंग हिंदू कम्युनलिज्म है, हामिद अंसारी ऐसा बयान देने की हिम्मत नहीं करते. ये वही हामिद अंसारी हैं जिन्होंने एक बार कहा था कि भारत में मुसलमान असुरक्षित महसूस करते हैं, वे सुप्रीम कोर्ट के फैसले से सहमत नहीं हैं. हम इस बयान की कड़ी निंदा करते हैं.”

जैन ने आगे कहा, “अगर दुनिया में सबसे ज्यादा मस्जिदें किसी जगह पर हैं, तो वह मेरा देश भारत है. उन्होंने पहले भी राम जन्मभूमि मामले पर आए फैसले की आलोचना की थी; वह सुप्रीम कोर्ट के फैसले से सहमत नहीं थे… हम इस बयान की कड़ी निंदा करते हैं.”

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article राम मंदिर दान चोरी अहम मोड़ पर, कल तक नहीं दाखिल हुई चार्जशीट, तो सभी आरोपी होंगे जेल से बाहर
    Next Article डॉ. भगवत प्रसाद शर्मा ‘भारतीय पद्म भूषण’ से अलंकृत
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    राज्यहिमाचल प्रदेश

    सुक्खू का बड़ा ऐलान: भर्तियों में लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के अंक जुड़ेंगे, पक्षपात पर लगेगी रोक

    शिमला। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने बदले की भावना के आरोपों को नकारते हुए कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई जारी…

    3 Min Read
    दिल्लीराज्य

    छावला पुलिस का बड़ा एक्शन: फरीदाबाद के सिक्योरिटी गार्ड को मेट्रो स्टेशन बुलाकर बनाया बंधक, फर्जी SHO समेत 3 महिलाएं गिरफ्तार

    पश्चिमी दिल्ली। छावला थाना पुलिस ने वसूली के एक ऐसे रैकेट का भंडाफोड़ किया है, जिसकी महिला सदस्य ने डेटिंग…

    3 Min Read
    मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना
    राज्यहरियाणा

    हरियाणा के पांच शहरों में मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत सस्ते फ्लैट की बुकिंग शुरू

    चंडीगढ़। हरियाणा के पांच शहरों गुरुग्राम, फरीदाबाद, रेवाड़ी, रोहतक और पानीपत में जल्द ही मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत गरीब…

    4 Min Read
    दिल्लीराज्य

    एमसीडी में भाजपा की ताकत बढ़ेगी, इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी के 16 पार्षद होंगे शामिल

    नई दिल्ली। भाजपा के नए अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा के बनने के बाद होने जा रहे एमसीडी की 12 वार्ड कमेटियों के…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: ‘सनातन परंपरा का अपमान किया’, पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के बयान पर भड़के सीएम योगी
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password