jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: जंतर-मंतर प्रदर्शन निगरानी मामला: दिल्ली हाईकोर्ट ने नई याचिका दाखिल करने की दी सलाह
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » जंतर-मंतर प्रदर्शन निगरानी मामला: दिल्ली हाईकोर्ट ने नई याचिका दाखिल करने की दी सलाह
दिल्लीराज्य

जंतर-मंतर प्रदर्शन निगरानी मामला: दिल्ली हाईकोर्ट ने नई याचिका दाखिल करने की दी सलाह

News Desk
Last updated: July 29, 2026 7:55 am
News Desk
Share
SHARE

नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट जंतर-मंतर पर कॉकरोच पार्टी की ओर से जारी प्रदर्शन में जुटे प्रदर्शनकारियों का लगातार पुलिस कैमरे से निगरानी को चुनौती देने वाली नयी याचिका दाखिल करने की सलाह दी है. चीफ जस्टिस डीके उपाध्याय की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा कि स्टैंडर्ड आपरेटिंग प्रोसीजर और डाटा प्रोटेक्शन एक्ट की पड़ताल कर नयी याचिका दाखिल करनी चाहिए. मामले की अगली सुनवाई 25 अगस्त को होगी.

Contents
About The AuthorNews Desk

आज जब मामले को सुनवाई के लिए पुकारा गया तो याचिकाकर्ता की ओर से सुनवाई टालने की मांग की गई. याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील ने कहा कि इस मामले में दलीलें रखने के लिए वरिष्ठ वकील नंदिता राव किसी दूसरी कोर्ट में व्यस्त हैं. इस पर एएसजी चेतन शर्मा ने कहा कि इससे जुड़े दूसरे मामलों पर 11 सितंबर को सुनवाई होनी है. तब कोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ता को हमने सुझाव दिया था कि वो एक बेहतर याचिका दाखिल करें.

बता दें कि 27 जुलाई को सुनवाई के दौरान केंद्र की ओर से पेश एएसजी चेतन शर्मा ने कहा था कि अब विरोध प्रदर्शन खत्म हो गया है और कोई निगरानी नहीं हो रही है, इसलिए याचिका पर सुनवाई का अब कोई मतलब नहीं है. तब याचिकाकर्ता की ओर से पेश वरिष्ठ वकील नंदिता राव ने कहा था कि हमारी मांग अभी कायम है और वो निगरानी को गैरकानूनी घोषित करने की मांग कर रही हैं. तब कोर्ट ने कहा था कि आप बेहतर याचिका दायर कीजिए और दिशानिर्देश की मांग कीजिए. अगर सरकार के पास कोई मेकानिज्म होगा तो वे बताएंगे और हम आदेश जारी करेंगे.

इसके पहले केंद्र सरकार ने निगरानी का बचाव करते हुए कहा था कि सार्वजनिक स्थानों पर निजता की मांग हास्यास्पद है. तब याचिकाकर्ता की ओर से कहा गया था कि निजता के अधिकार सार्वजनिक स्थानों पर प्रदर्शन के दौरान भी है. याचिका जेएनयू छात्रसंघ की पूर्व अध्यक्ष आइशी घोष ने दायर किया है. याचिका में जंतर-मंतर पर कॉकरोच पार्टी की ओर से जारी प्रदर्शन में जुटे प्रदर्शनकारियों का लगातार पुलिस कैमरे से निगरानी को चुनौती दी गई है. वकील सुभाष चंद्रन और अनिरुद्ध केपी के जरिये दायर याचिका में कहा गया है कि दिल्ली पुलिस जंतर-मंतर पर बैठे प्रदर्शनकारियों पर स्थायी सर्विलांस कैमरे से लगातार नजर रखी जा रही थी.

याचिका में कहा गया है कि दिल्ली पुलिस ने महिला प्रदर्शनकारियों के वीडियो उस हालत में भी बनाए जब भारी बारिश के दौरान वे भींगी हुई थीं और जंतर-मंतर पर छिपने की कोई जगह नहीं थी. ऐसा करना शारीरिक निजता और गरिमा का घोर उल्लंघन है. याचिका में कहा गया है कि दिल्ली पुलिस से बार-बार ये पूछा गया कि लगातार नजर रखने का अधिकार किसने दिया या किस कानूनी प्रावधान से वे ऐसा कर रहे हैं तो उसका कोई जवाब नहीं दिया गया. याचिका में निजता के अधिकार पर जस्टिस केएस पुट्टास्वामी के सुप्रीम कोर्ट के फैसले का जिक्र किया गया है. याचिका में कहा गया है कि ऐसा कर दिल्ली पुलिस संविधान के अनुच्छेद 14, 19 और 21 का उल्लंघन कर रही है.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article दिल्ली पुलिस का बड़ा अभियान, 989 आपराधिक रिकॉर्ड वालों की तलाश में जुटीं 20 टीमें
    Next Article पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, ठेका सफाई कर्मियों का मानदेय बढ़ाकर किया ₹20,500
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    मोदी
    उत्तर प्रदेशराज्य

    यूपी दिवस पर पीएम मोदी और सीएम योगी के बीच भावपूर्ण संवाद, साझा संकल्प से ‘विकसित उत्तर प्रदेश’ बनाने पर जोर

    लखनऊ : उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बीच हुआ आत्मीय और भावपूर्ण…

    4 Min Read
    उत्तराखंड

    उत्तराखंड में प्रोटोकॉल विवाद: लोकसभा अध्यक्ष के दौरे में सम्मान न देने पर डीएम से स्पष्टीकरण तलब

    उत्तराखंड में प्रोटोकॉल विवाद: लोकसभा अध्यक्ष के दौरे में सम्मान न देने पर डीएम से स्पष्टीकरण तलब देहरादून से एक…

    2 Min Read
    प्रशांत किशोर
    बिहार

    प्रशांत किशोर बोले – वोट बिहार का है तो विकास भी यहीं चाहिए!

    0 Min Read
    पंजाब सरकार
    पंजाबराज्य

    पंजाब सरकार ने जालंधर में श्री गुरु रविदास बाणी अध्ययन केंद्र स्थापित करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया

     चंडीगढ। पंजाब सरकार ने जालंधर में डेरा बल्लां के पास श्री गुरु रविदास बाणी अध्ययन केंद्र स्थापित करने का ऐतिहासिक निर्णय…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: जंतर-मंतर प्रदर्शन निगरानी मामला: दिल्ली हाईकोर्ट ने नई याचिका दाखिल करने की दी सलाह
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password