jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: यूपी के सरकारी स्कूलों में YouTuber की नो एंट्री! बिना अनुमति वीडियो बनाया तो होगा ये एक्शन
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » यूपी के सरकारी स्कूलों में YouTuber की नो एंट्री! बिना अनुमति वीडियो बनाया तो होगा ये एक्शन
उत्तर प्रदेशराज्य

यूपी के सरकारी स्कूलों में YouTuber की नो एंट्री! बिना अनुमति वीडियो बनाया तो होगा ये एक्शन

News Desk
Last updated: August 20, 2026 6:47 am
News Desk
Share
SHARE

लखनऊ। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के स्कूल ठीक करो अभियान का प्रदेश में विरोध शुरू हो गया है। बलरामपुर जिले के बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बिना अनुमति परिषदीय विद्यालयों में घुसकर फोटो और वीडियो बनाने वाले बाहरी व्यक्तियों पर कार्रवाई के निर्देश दिये हैं।

Contents
About The AuthorNews Desk

उधर, ऑल इंडिया नेशनल पेंशन सिस्टम (एनपीएस) कर्मचारी संघ ने अभियान के तहत सरकारी स्कूलों के प्रस्तावित ऑडिट का विरोध किया है। संघ का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई से शिक्षकों और कर्मचारियों में डर पैदा हो सकता है और गंभीर कानूनी व प्रशासनिक सवाल उठ सकते हैं।

बलरामपुर जिले के बेसिक शिक्षा अधिकारी विकास चंद्र श्रीवास्तव ने सीजेपी का बिना जिक्र किए सभी प्रधानाध्यापक और प्रभारी शिक्षकों को इस आशय का पत्र जारी किया है। बीएसए ने कहा कि छात्र-छात्राओं की सुरक्षा और हित को ध्यान में रखते हुए किसी भी बाहरी व्यक्ति अथवा यू-ट्यूबर से जुड़े व्यक्ति को सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना विद्यालय परिसर में प्रवेश न दिया जाए।

ऐसे लोगों को फोटो या वीडियो बनाने की भी अनुमति नहीं होगी। ऐसे लोगों के विद्यालय में आने से पठन-पाठन प्रभावित होने के साथ शिक्षक पद की गरिमा और विभाग की छवि पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। विद्यालयों के निरीक्षण और अनुश्रवण के लिए जनपद व ब्लाक स्तर पर पहले से ही अधिकारियों को नामित किया गया है। यही अधिकारी समय-समय पर विद्यालयों का निरीक्षण करते हैं।

निरीक्षण के लिए आने वाले अधिकारियों से आगंतुक पंजिका में हस्ताक्षर कराने का निर्देश दिया है। सभी प्रधानाध्यापकों को विद्यालय संचालन अवधि में एवं उसके बाद गेट बंद रखने के निर्देश दिए हैं।15 अगस्त को सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने ग्रामीण इलाकों में सरकारी स्कूलों की खराब हालत को सुधारने के लिए स्कूलों का सोशल आडिट (सामाजिक सर्वे) शुरू किया था।

इस पहल के तहत, माता-पिता और नागरिकों को स्कूलों में जाने और बुनियादी सुविधाओं का आकलन करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। एनपीएस कर्मचारी संघ के राष्ट्रीय प्रवक्ता अंकुर त्रिपाठी ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय को पत्र लिखकर इस घोषणा की तथ्यात्मक और कानूनी जांच करने और इस मुद्दे पर स्पष्ट दिशानिर्देश जारी करने की मांग की है।

संघ ने कहा कि वह सक्षम अधिकारी की मंजूरी के बिना स्कूल में ऑडिट या सर्वे करने वाले किसी भी संगठन का कड़ा विरोध करेगा, भले ही इसके परिणामस्वरूप टकराव हो। साथ ही सरकार से ऐसी गतिविधियों को तुरंत रोकने का आग्रह किया।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article पंजोखरा साहिब विवाद सुलझा, FIR होंगी रद; गिरफ्तार युवकों की रिहाई पर बनी सहमति
    Next Article पुलिस की गोली ठीक घुटने के नीचे कैसे लगती है, हाफ एनकाउंटर पर हैरान हाईकोर्ट, सीबीआई जांच का आदेश
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    छत्तीसगढ़

    गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में सियारों का आतंक: रिहायशी क्षेत्र में हमला, कई ग्रामीण घायल

    गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में सियारों का आतंक: रिहायशी क्षेत्र में हमला, कई ग्रामीण घायल गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (छत्तीसगढ़), अगस्त 2025 — जिले के जोगीसार…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    सोशल मीडिया पर दोस्ती प्यार में बदली फिर शादी, डेढ़ साल में ही लव मैरिज का खौफनाक अंत

    यूपी के झांसी से इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, प्यार और शादी का दुखद अंत हो गया है। शादी के दो…

    4 Min Read
    इंडियाछत्तीसगढ़राज्य

    “बेस्ट स्मार्ट हॉस्पिटल ऑफ द ईयर 2026” सम्मान से गौरवान्वित हुआ NMDC परियोजना अस्पताल किरंदुल, अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर यूनियन ने दी शुभकामनाएं

    किरंदुल, दंतेवाड़ा:एनएमडीसी परियोजना अस्पताल किरंदुल ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए प्रतिष्ठित “बेस्ट स्मार्ट…

    3 Min Read
    योगी
    उत्तर प्रदेशराज्य

    खुशखबरी! 18 जनवरी को 2 लाख से अधिक लोगों के खाते में आएंगे 1 लाख रुपये, सीएम योगी ने किया बड़ा एलान

    यूपी के दो लाख से ज्यादा परिवारों के हिस्से में रविवार को बड़ी खुशी आने वाली है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

    4 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: यूपी के सरकारी स्कूलों में YouTuber की नो एंट्री! बिना अनुमति वीडियो बनाया तो होगा ये एक्शन
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password