jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: यूपी दिवस पर दिल्ली में होगा भव्य आयोजन, सांस्कृतिक विरासत और प्रसिद्ध व्यंजनों की दिखेगी झलक
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » यूपी दिवस पर दिल्ली में होगा भव्य आयोजन, सांस्कृतिक विरासत और प्रसिद्ध व्यंजनों की दिखेगी झलक
उत्तर प्रदेशराज्य

यूपी दिवस पर दिल्ली में होगा भव्य आयोजन, सांस्कृतिक विरासत और प्रसिद्ध व्यंजनों की दिखेगी झलक

Tripty Srivastava
Last updated: January 20, 2026 8:27 am
Tripty Srivastava
Share
यूपी दिवस
SHARE

लखनऊ:  उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा यूपी दिवस-2026 के अवसर पर राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली स्थित दिल्ली हाट में 24 जनवरी को भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम शाम 05:30 बजे से शुरू होगा। इस आयोजन में बड़ी संख्या में प्रवासी भारतीयों, 18 से 20 देशों के राजनयिकों, भारत सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों तथा उत्तर प्रदेश के प्रतिष्ठित व्यक्तियों के शामिल होने का प्रस्ताव है।

Contents
About The AuthorTripty Srivastava

सोमवार को प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि इस विशेष कार्यक्रम का उद्देश्य राजधानी में उत्तर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक कलाओं, परंपराओं और विविधता को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना है। उन्होंने कहा कि यूपी दिवस के अवसर पर दिल्ली हाट को ‘विकसित उत्तर प्रदेश’ की थीम पर सजाया जाएगा, ताकि प्रदेश की विकास यात्रा और सांस्कृतिक गौरव को एक मंच पर दर्शाया जा सके।

मंत्री के अनुसार सांस्कृतिक संध्या में प्रदेश की विभिन्न लोकनृत्य शैलियों एवं परंपराओं पर आधारित आकर्षक प्रस्तुतियां होंगी। साथ ही उत्तर प्रदेश के पारंपरिक हस्तशिल्प, कला उत्पादों तथा राज्य के अलग-अलग अंचलों के प्रसिद्ध क्षेत्रीय व्यंजनों की झलक भी प्रदर्शित की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान देश के विभिन्न राज्यों में रहकर अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रवासी उत्तर प्रदेशवासियों को सम्मानित किए जाने की भी योजना है।

जयवीर सिंह ने बताया कि जिन देशों में बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोग निवास करते हैं, वहां के भारत में पदस्थ चयनित 18-20 देशों के प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया है। इससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सांस्कृतिक आदान-प्रदान को मजबूती मिलेगी।

अपर मुख्य सचिव अमृत अभिजात ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यूपी दिवस मनाने का उद्देश्य विदेशों में बसे प्रवासी उत्तर प्रदेशवासियों में प्रदेश के प्रति गौरव, आत्मसम्मान और भावनात्मक जुड़ाव को और सुदृढ़ करना है। उन्होंने बताया कि यह प्रयास ओडीओपी और ‘वोकल फॉर लोकल’ को वैश्विक मंच पर आगे बढ़ाएगा। साथ ही, यूनेस्को के ‘क्रिएटिव सिटी ऑफ गैस्ट्रोनॉमी’ नेटवर्क में लखनऊ को मिली पहचान के जरिए भी प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन संभावनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Tripty Srivastava

About The Author

Tripty Srivastava

See author's posts

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article सीएम योगी सीएम योगी से मिलते ही बेघर की गई सीमा को ‘न्याय’, मासूम अनन्या ने किया भाव-विभोर
Next Article इलाहाबाद हाईकोर्ट इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा- जीवन के अधिकार के समान है परीक्षा में बैठने का अधिकार
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

पंजाबराज्य

“मान सरकार लड़ रही, अकाली दल पाल रहा” — AAP विधायक का गंभीर आरोप

चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मुख्य प्रवक्ता और हलका अजनाला से विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने शिरोमणि अकाली दल…

3 Min Read
Editorialउत्तर प्रदेशताजा खबरराष्ट्रीय

नोएडा का प्रसिद्ध रामलीला मंचन 22 सितंबर से नोएडा स्टेडियम सेक्टर 21ए में शुरू होगा

श्री सनातन धर्म रामलीला समिति, नोएडा द्वारा प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए समिति के सदस्यों ने बताया कि पिछले 40…

5 Min Read
उत्तर प्रदेशराज्य

रोने लगे बृजभूषण शरण सिंह, ऋतेश्वर महाराज ने दबदबे का ऐसा जिक्र किया कि बहने लगे आंसू

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के नवाबगंज में आयोजित 8 दिवसीय राष्ट्रकथा इन दिनों चर्चा का केंद्र बनी हुई है.…

3 Min Read
बिहार
बिहार

बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चुनाव से पहले नीतीश कुमार की विकासपरक सौगात

बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चुनाव से पहले नीतीश कुमार की विकासपरक सौगात विधानसभा चुनावों से पहले बिहार सरकार ने…

4 Min Read
jansamwad tv

यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

contact@jansamwadtv.com

  • Privacy Policy
  • About us
  • Disclamer
  • Contact Us
Reading: यूपी दिवस पर दिल्ली में होगा भव्य आयोजन, सांस्कृतिक विरासत और प्रसिद्ध व्यंजनों की दिखेगी झलक
Share

© Jansamwadtv. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Forget Password