jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: कुमार विश्वास का “अपने-अपने राम” कार्यक्रम विवादों के घेरे में
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » कुमार विश्वास का “अपने-अपने राम” कार्यक्रम विवादों के घेरे में
राष्ट्रीय

कुमार विश्वास का “अपने-अपने राम” कार्यक्रम विवादों के घेरे में

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: November 11, 2026 8:34 pm
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

जहां एक तरफ 13 नवंबर से नोएडा में होने जा रहे कुमार विश्वास के कार्यक्रम अपने-अपने राम की तैयारियां जोरों पर है वही यह कार्यक्रम अब विवादों में घिरता नजर आ रहा है इस कार्यक्रम का आयोजन समाजसेवी मुकेश शर्मा द्वारा किया जा रहा है जिनकी नोएडा से विधानसभा चुनाव लड़ने की चर्चा जोरों पर है

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

यह सभी भली भांति जानते हैं कि राष्ट्रकवि कुमार विश्वास आरएसएस और भाजपा से संबंध रखते हैं और इस कथा के आयोजक मुकेश शर्मा की चर्चा समाजवादी पार्टी से चुनाव लड़ने की हो रही है हालांकि समाजवादी पार्टी के द्वारा अभी तक इस खबर की पुष्टि नहीं हुई है परंतु मुकेश शर्मा द्वारा शहर में यही प्रचार किया जा रहा है कि वह समाजवादी पार्टी से नॉएडा विधान सभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं

कथा की सफलता के लिए वह शहर के गणमान्य व्यक्तियों को अपनी कथा में आमंत्रित भी कर रहे हैं और असली विवाद भी यहीं से शुरू होता है

वह शहर के विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक हस्तियों को अपनी कथा में व्यक्तिगत तौर पर आमंत्रित कर रहे हैं और उनकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रही है

जहां एक तरफ उनके साथ समाजवादी पार्टी के लोग देखे जा रहे हैं वही कथा के आयोजक मुकेश शर्मा की उपस्थिति लगातार भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिक व्यक्तियों के कैंप में भी दिखाई दे रही है इस कथा के माध्यम से यह माना जा रहा है की मुकेश शर्मा लम्बी राजनीतिक छलांग लगाना चाहते हैं

अभी कुछ दिन पूर्व कथा के आयोजक मुकेश शर्मा ने लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलकर उन्हें भी कथा के लिए आमंत्रित किया था और ऐसा माना जा रहा है कि अखिलेश यादव भी इस कथा में शामिल हो सकते हैं

अखिलेश यादव के कथा में आने की खबर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच आग की तरह फैल चुकी है लेकिन जनता असमंजस में है की कथा के आयोजक मुकेश शर्मा भारतीय जनता पार्टी से मिले हुए हैं या समाजवादी पार्टी के साथ जुड़े हुए हैं

जहां एक तरफ कवि कुमार विश्वास जो संघ की विचारधारा से जुड़े हुए हैं वहीं दूसरी तरफ कथा के आयोजक मुकेश शर्मा जो समाजवादी विचारधारा का दंभ भरते हैं यह विरोधाभास जनता की समझ के परे हैं

वहीं समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता भी दुविधा में है कि वह क्या करें क्योंकि मुकेश शर्मा द्वारा अभी तक समाजवादी पार्टी ज्वाइन नहीं की गई है और मुकेश शर्मा के द्वारा समाजवादी पार्टी के किसी भी वरिष्ठ नेता को अभी तक कार्यक्रम के लिए व्यक्तिगत रूप से आमंत्रित नहीं किया गया है!

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता तो इस कार्यक्रम का बहिष्कार करने की चर्चा कर रहे हैं क्युकी उनके किसी भी बैनर पर ना तो समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का फोटो है ना ही समाजवादी पार्टी का चुनाव चिन्ह उन्होंने कहीं प्रयोग किया है!

कुछ लोग तो दबी जवान से ये प्रश्न भी कर रहे हैं कि क्या कुमार विश्वास अपने मंच पर समाजवादी पार्टी के मुखिया श्री अखिलेश यादव का आना बर्दाश्त कर पाएंगे क्योंकि सभी को पता है कि पिछले कुछ सालों से कुमार विश्वास लगातार राज्यसभा जाने का प्रयास भारतीय जनता पार्टी के कोटे से कर रहे हैं

उनके लाख महिमामंडन के बावजूद भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें आज तक राज्यसभा नहीं भेजा है और यदि इस कार्यक्रम में वह समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव जी के साथ एक मंच पर दिखाई देते हैं तो भारतीय जनता पार्टी में इसका क्या संदेश जाएगा यह अंदाजा लगाया जा सकता है

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article हरियाणा में बड़ा प्रशानिक फेरबदल, 7 IAS और 7 HCS अधिकारियों का तबादला, देखें लिस्ट
    Next Article शारीरिक चुनौतियों को मात देकर शेरॉन ने रचा इतिहास, एशियन चेस चैंपियनशिप में जीते तीन स्वर्ण पदक
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    संजय कपूर
    राष्ट्रीय

    Sona Group विवाद: ₹30,000 करोड़ की कंपनी पर सास और बहू के बीच छिड़ी जंग, जानिए पूरा मामला

    Sona Group विवाद: ₹30,000 करोड़ की कंपनी पर सास और बहू के बीच छिड़ी जंग, जानिए पूरा मामला भारत की…

    2 Min Read
    राष्ट्रीय

    नोएडा हॉस्पिटल में आग, दूल्हा-दुल्हन की मौत | आज की 10 Top Headlines

        नोएडा के सेक्टर-11 स्थित मेट्रो हॉस्पिटल के बेसमेंट में लगी आग. ट्रंप प्रशासन का बड़ा फैसला, लॉस एंजिल्स…

    1 Min Read
    राष्ट्रीय

    डी.ए.व्ही. किरंदुल में नन्हें बच्चों ने निकाली भव्य तिरंगा रैली

    स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर डी.ए.व्ही. पब्लिक स्कूल, किरंदुल में नर्सरी से कक्षा दूसरी तक के नन्हें बच्चों द्वारा भव्य…

    1 Min Read
    राष्ट्रीय

    PM Modi In China: सात साल बाद चीन पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति जिनपिंग से होगी बातचीत; दुनियाभर की रहेगी नजर

    PM Modi In China: सात साल बाद चीन पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति जिनपिंग से होगी बातचीत; दुनियाभर की रहेगी नजर…

    4 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: कुमार विश्वास का “अपने-अपने राम” कार्यक्रम विवादों के घेरे में
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password