स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर डी.ए.व्ही. पब्लिक स्कूल, किरंदुल में नर्सरी से कक्षा दूसरी तक के नन्हें बच्चों द्वारा भव्य ‘तिरंगा रैली’ निकाली गई। हाथों में तिरंगा लिए बच्चे भगत सिंह, सुभाष चंद्र बोस, महात्मा गांधी, रानी लक्ष्मीबाई और सैनिकों की आकर्षक वेशभूषा में नज़र आए। रैली का शुभारंभ प्राचार्य श्री एस. के. श्रीवास्तव जी ने पहला देश भक्ति नारा लगाकर किया।इस अवसर पर प्राचार्य श्री एस. के. श्रीवास्तव जी ने कहा कि “ऐसी रैलियों का उद्देश्य बच्चों में बचपन से ही देशभक्ति, अनुशासन,राष्ट्रीय एकता और हमारे महान स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना है। ये नन्हें बच्चे ही हमारे देश का उज्ज्वल भविष्य हैं।” शिक्षक-शिक्षिकाओं के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति के जोशीले नारों के साथ पूरे परिसर का भ्रमण किया और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।

