jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: लोनी में लिव-इन पार्टनर ने की महिला की हत्या, बेटियों को लेकर विवाद बना वजह
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » लोनी में लिव-इन पार्टनर ने की महिला की हत्या, बेटियों को लेकर विवाद बना वजह
उत्तर प्रदेशक्राइमराज्य

लोनी में लिव-इन पार्टनर ने की महिला की हत्या, बेटियों को लेकर विवाद बना वजह

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: August 1, 2026 9:55 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

लोनी। ट्रोनिका सिटी थाना पुलिस ने 27 जुलाई को पूजा कॉलोनी स्थित बंद मकान में मिले महिला के शव के मामले में आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने महिला की गला दबाकर हत्या करना स्वीकार किया है।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

आरोपित ने उसकी बेटियों को साथ रखने से एतराज जताने पर महिला की हत्या करने की बात कबूली है। वारदात के बाद वह बेटियों से मिलने बिहार चला गया था। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से महिला का मोबाइल बरामद किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपित को जेल भेज दिया है।

एसीपी लोनी राम किशन ने बताया कि 27 जुलाई को पूजा कॉलोनी स्थित मकान से प्रमिला (52) उर्फ सुशीला का कई दिन पुराना शव बरामद हुआ था। मकान के गेट पर ताला लगा था। उनकी सात वर्षीय बेटी विद्या लापता थी।

पुलिस ने विद्या को मृतका की बहन के घर से बरामद किया था। बृहस्पतिवार को प्रमिला का बेटा कन्हैया थाने पहुंचा था। उसने अपनी मां के साथ लिव इन में रहने वाले पवन के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कन्हैया का आरोप था कि आरोपित के साथ रहने के लिए मां ने अपने चार बेटे और एक बेटी से रिश्ता खत्म कर लिया था।

जब बेटियों को लाने की कहता, तब मना कर देती थी प्रमिला

एसीपी लोनी ने बताया कि आरोपित की गिरफ्तारी के प्रयास किए गए। घटनास्थल से मृतका का मोबाइल गायब था, जिसे सर्विलांस पर लगाया गया। मुखबिर, सर्विलांस की मदद से बृहस्पतिवार रात आरोपित पवन को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने प्रमिला की हत्या करना स्वीकार किया। उसने बताया कि प्रमिला की एक बेटी है, जिसे वह अपने साथ रखती थी। उसकी दो बेटियां हैं।

प्रमिला बेटियों को साथ नहीं रखने देती थी। इस कारण उसने बेटियों को बहन के घर छोड़ दिया था। वह जब बेटियों को लाने के लिए कहता तो प्रमिला मना कर देती। 24 जुलाई को दोनों रात करीब 10 बजे दोनों कमरे में लेटे थे। उसने प्रमिला से बेटियों को बहन के घर से लाने को कहा। जिसपर वह झगड़ा करने लगी। गुस्से में उसने प्रमिला की गला दबाकर हत्या कर दी।

डर था कि प्रमिला उसे छोड़ न दे

आरोपित ने पूछताछ में बताया कि वह प्रमिला उसके बच्चों और अपनी बेटियों के साथ परिवार की तरह रहना चाहता था, लेकिन वह इसके लिए तैयार नहीं थी। एक अन्य कारण यह भी था कि प्रमिला अक्सर फोन पर अन्य लोगों से बात करती थी। उसे शक था कि प्रमिला दो पतियों को छोड़कर उसके साथ लिव इन में रह रही है।

बेटियों को साथ नहीं रखने देती। यदि वह किसी के साथ रहने लगी तो वह अकेला रह जाएगा। इस बात को लेकर उसके मन में डर था। उसे पता था कि पुलिस उसे किसी दिन गिरफ्तार कर लेगी। इस वजह से वह बेटियों के पास कुछ दिन रहने के लिए फरार हो गया था।

शव से लिपट कर रोया, मोबाइल से खींचा फोटो

पवन ने बताया कि वह प्रमिला से प्रेम करता था और कई साल से उसके साथ रह रहा था। उसके लिए बेटियों को भी बहन के घर छोड़ रखा था। गुस्से में उसने वारदात तो कर दी लेकिन बाद में उसके शव से लिपट कर रोता रहा। उसने प्रमिला के शव का फोटो खींचा। इसके बाद वहां से फरार हो गया।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article गाजियाबाद में महिला को घूरने पर केस दर्ज, सीसीटीवी से आरोपी की तलाश शुरू
    Next Article दिल्ली हाई कोर्ट का आदेश, सद्गुरु के ईशा फाउंडेशन से जुड़े 49 वीडियो हटाने के निर्देश
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    राज्यहरियाणा

    हरियाणा में बिना HTET सरकारी शिक्षकों की बढ़ी मुश्किलें, परीक्षा पास करना अनिवार्य

    चंडीगढ़। हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (एचटेट) पास किए बगैर सरकारी स्कूलों में पढ़ा रहे शिक्षकों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं।…

    1 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    जयराम के गढ़ मंडी में बरसे सीएम सुक्खू: बोले- ‘क्षेत्रवाद के नारे से मिली भाजपा को जीत, विकास केवल सराज तक रहा सीमित’

    मंडी: हिमाचव विधानसभा चुनाव में अभी भले ही वक्त है, लेकिन प्रदेश में आरोप प्रत्यारोप का दौर अभी से चरम…

    4 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    उत्तरकाशी: PM मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर CM धामी ने की विशेष पूजा

    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्रसेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

    1 Min Read
    दिल्लीराज्य

    जंतर-मंतर प्रदर्शन में 2,873 आपराधिक छवि वाले लोगों की पहचान, दिल्ली पुलिस की जांच में खुलासा

    नई दिल्ली। नीट पेपर लीक के विरोध और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर जंतर मंतर पर काकरोच जनता…

    6 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: लोनी में लिव-इन पार्टनर ने की महिला की हत्या, बेटियों को लेकर विवाद बना वजह
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password