jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: चचेरे भाई-बहन में प्यार, कोर्ट मैरिज और फिर दर्दनाक अंत… कानपुर में पत्नी का गला घोंट मांग में भरा सिंदूर, फिर खुद फंदे से झूल गया पति!
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » चचेरे भाई-बहन में प्यार, कोर्ट मैरिज और फिर दर्दनाक अंत… कानपुर में पत्नी का गला घोंट मांग में भरा सिंदूर, फिर खुद फंदे से झूल गया पति!
उत्तर प्रदेशराज्य

चचेरे भाई-बहन में प्यार, कोर्ट मैरिज और फिर दर्दनाक अंत… कानपुर में पत्नी का गला घोंट मांग में भरा सिंदूर, फिर खुद फंदे से झूल गया पति!

News Desk
Last updated: July 30, 2026 6:24 am
News Desk
Share
SHARE

यूपी के कानपुर से एक से एक चौंकावाला मामला सामने आया है। जहां लव मैरिज के तीन महीने के भीतर ही पति-पत्नी की मौत हो गई। दरअसल, किराये के कमरे में पति ने दुपट्टे से गला कसकर पत्नी की हत्या कर दी। फिर सिंदूर से मांग भरकर खुद भी फंदे से लटक गया। रिश्ते में दोनों चचेरे भाई-बहन लगते थे। दोनों ने परिवार के खिलाफ जाकर शादी की थी। उधर, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो पत्नी का शव जमीन पर जबकी पति का शव फंदे से लटकता मिला। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

Contents
About The AuthorNews Desk

ये घटना बर्रा-7 का है। सचेंडी के कला का पुरवा के रहने वाले 22 वर्षीय सौरभ सविता उर्फ टोनी का घर के सामने रहने वाले 18 वर्षीय रानी उर्फ शालिनी से तीन साल से प्रेम संबंध थे। शालिनी रिश्ते में उसकी चचेरी बहन लगती थी। रानी के बर्रा आठ निवासी मौसा कृष्ण कुमार ने बताया कि तीन महीने पहले दोनों ने परिजनों की मर्जी के खिलाफ जाकर लव मैरिज कर लिया था। चूंकि परिजन शादी के खिलाफ थे, इसलिए दोनों दिल्ली चले गए। पांच दिन पहले ही दोनों शहर लौटे और बर्रा-सात एस ब्लॉक निवासी होजरी कारोबारी ज्ञान सिंह के मकान की तीसरी मंजिल पर किराये पर कमरा लेकर रहने लगे थे।

मृतका के मौसा के मुताबिक मंगलवार दोपहर मकान की दूसरी मंजिल पर रहने वाली बुजुर्ग नीलम कपड़े सुखाने छत पर जा रही थी। इसी दौरान उनकी नजर सौरभ के कमरे की खुली खिड़की पर पड़ी तो रानी का शव चटाई पर पड़ा देखा, जबकि सौरभ का शव पंखे से लटक रहा था। उन्होंने भूतल में रहने वाले मकान मालिक ज्ञान सिंह को घटना की सूचना दी। ज्ञान सिंह ऊपर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। उनकी सूचना पर डीसीपी साउथ, एसीपी नौबस्ता बर्रा पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। डीसीपी साउथ ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पत्नी की गला घोटकर हत्या के बाद आत्महत्या की बात सामने आ रही है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट कहा जा सकता है।

पत्नी की मांग भरने के बाद दी जान

फॉरेंसिक टीम दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची तो जमीन पर सिंदूर फैला हुआ था। पास में सिंदूर की डिब्बी भी पड़ी थी। मृतक रानी की मांग में सामान्य से अधिक सिंदूर भरा हुआ था। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसकी हत्या करने के बाद सौरभ ने पहले मांग भरी और फिर खुद जान दे दी। फोरेंसिक टीम को जांच के दौरान मृतक सौरभ के दाहिने हाथ में भी सिंदूर लगा हुआ मिला है।

शादी के बाद पहुंचे थे थाने

डीसीपी साउथ ने बताया कि एक अप्रैल को सौरभ और रानी प्रेम विवाह करने के बाद सचेंडी थाने पहुंच गए थे। यहां दोनों के बयान दर्ज किए गए। परिजनों को भी बुलाया गया था। चूंकि दोनों बालिग थे ऐसे में उनके बयान दर्ज करने के बाद सुरक्षा देकर जाने दिया गया था।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article सीएम योगी जाएंगे गाजीपुर, 692 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की देंगे सौगात, देखें मुख्यमंत्री का पूरा कार्यक्रम
    Next Article CM योगी का बड़ा ऐलान, भदोही फिर बनेगा संत रविदास नगर, सपा पर बोला बड़ा हमला
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    12 से 26 जनवरी तक होंगे यूपी दिवस के आयोजन, हर जिले को आयोजन के लिए मिलेंगे एक लाख रुपये

    उत्तर प्रदेश में स्थापना दिवस के अवसर पर पूरे राज्य में 12 जनवरी से 26 जनवरी तक विविध कार्यक्रम आयोजित…

    2 Min Read
    नायब सैनी
    राज्यहरियाणा

    मीडिया पर दबाव लोकतंत्र के लिए खतरा: पंजाब सरकार पर बरसे सीएम नायब सैनी

     हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने प्रेस कांफ्रेंस में पंजाब सरकार की निंदा की। उन्होंने कहा कि ऐसे कुकत्य करने…

    2 Min Read
    राज्यहरियाणा

    मुख्य सचिव पद पर नई नियुक्ति की तैयारी, मुख्यमंत्री सैनी मार्च में पेश करेंगे बजट

    चंडीगढ़। हरियाणा में बजट की तैयारियों के बीच मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की बायपास सर्जरी होने के बाद राज्य सरकार यह…

    4 Min Read
    शिविर
    उत्तराखंडराज्य

    शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं

    विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारियां। किच्छा। जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के…

    5 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: चचेरे भाई-बहन में प्यार, कोर्ट मैरिज और फिर दर्दनाक अंत… कानपुर में पत्नी का गला घोंट मांग में भरा सिंदूर, फिर खुद फंदे से झूल गया पति!
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password