jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: गाजियाबाद की 1.14 लाख MSME इकाइयों को बड़ी राहत, संपत्ति कर में बदलाव का प्रस्ताव
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » गाजियाबाद की 1.14 लाख MSME इकाइयों को बड़ी राहत, संपत्ति कर में बदलाव का प्रस्ताव
उत्तर प्रदेशराज्य

गाजियाबाद की 1.14 लाख MSME इकाइयों को बड़ी राहत, संपत्ति कर में बदलाव का प्रस्ताव

News Desk
Last updated: August 14, 2026 9:26 am
News Desk
Share
SHARE

गाजियाबाद। गाजियाबाद में काम कर रही 1.14 लाख सूक्ष्म और लघु औद्योगिक इकाइयों (एमएसई) के टैक्स में बड़ा बदलाव करने की दिशा में कदम बढ़ाया गया है।

Contents
About The AuthorNews Desk

नए प्रस्तावित नियमों के तहत इन इकाइयों को संपत्ति कर के आकलन के लिए अब औद्योगिक श्रेणी के बजाय आवासीय भवनों की श्रेणी में रखा जाएगा। इससे जिले में रोजगार के अवसर बढ़ने के साथ निवेश भी बढ़ेगा।

1.14 लाख एमएसई इकाइयों पर पड़ेगा असर

प्रदेश नगर निगम संपत्ति कर पांचवां संशोधन नियमावली-2026 का मसौदा जारी कर दिया है। नगर विकास विभाग द्वारा तैयार इस मसौदे का सीधा असर जिले की करीब 1.14 लाख एमएसई इकाइयों पर पड़ेगा।

इस नए नियम से इन छोटी इकाइयों पर पड़ने वाला वित्तीय बोझ काफी कम हो जाएगा। अब तक इनसे व्यावसायिक दरों पर टैक्स वसूला जाता रहा है। हालांकि, मध्यम औद्योगिक इकाइयों और वृहद उद्योगों को इस इस प्रस्ताव का लाभ नहीं मिलेगा। उन्हें पहले की तरह ही आवासीय भवनों की तुलना में तीन गुना संपत्ति कर का भुगतान करना होगा।

सरकार ने मसौदे पर आम जनता, उद्योग संघों और अन्य संबंधित पक्षों से 30 दिनों के भीतर सुझाव और आपत्तियां मांगी हैं। इन आपत्तियों के निपटारे के बाद अंतिम प्रस्ताव को मंजूरी के लिए कैबिनेट के पास भेजा जाएगा। जिसके बाद यह नई व्यवस्था नगर निगम क्षेत्रों में लागू होगी। गाजियाबाद से अभी तक कोई आपत्ति करने वाला व्यक्ति सामने नहीं आया है।

नगर निगम को मिलेगी कम टैक्स

इस प्रस्ताव से नगर निगम को टैक्स कम मिलेगा लेकिन प्रस्तावित संशोधन के अनुसार इन इकाइयों की लागत घटेगी। जिले में निवेश के साथ रोजगार को बढ़ावा मिलेगा।

नगर निगम के वरिष्ठ टैक्स प्रभारी जंग बहादुर यादव ने बताया कि संशोधन प्रस्ताव लागू होने से सूक्ष्म और लघु इकाइयों के संचालकों को फायदा होने के साथ निवेश में के अवसर बढ़ेंगे।

इस पर 30 दिन में आम लोगों, उद्योगों व अन्य पक्षों से आपत्ति मांगी गई थी। निगम की ओर से कोई आपत्ति नहीं है। निगम तो लोगों को टैक्स में छूट देने के पक्ष में है।

इन उद्योगों को मिलेगी गति

जिले का औद्योगिक आधार मुख्य रूप से इंजीनियरिंग और मशीनरी उत्पादों पर टिका है। यहां मशीनों के पुर्जे, औद्योगिक उपकरण, धातु उत्पाद, विद्युत उपकरण, मोटर और दूसरे मशीनरी सामान बनाए जाते हैं। इसके अलावा तैयार कपड़े, फर्नीचर, कागज और कागज से जुड़े उत्पाद, प्लास्टिक व रबर उत्पाद, रसायन, खनिज आधारित सामान और वाहन संबंधी पुर्जे बनाने वाली इकाइयां भी हैं।

जिले में 28 से अधिक औद्योगिक क्षेत्र हैं। जहां सूक्ष्म, लघु और मध्यम श्रेणी की इकाइयां संचालित होती हैं। प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में साहिबाबाद, कविनगर, बुलंदशहर रोड, लोनी और मेरठ रोड क्षेत्र शामिल हैं। प्रस्ताव के लागू होने से इन उद्योगों को गति मिलेगी।

आंकड़े के अनुसार, करीब 1.14 लाख पंजीकृत एमएसएमई उद्योग हैं। इन उद्योगों से करीब साढ़े आठ लाख लोगों को रोजगार मिल रहा है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article दिल्ली में जल्द तैयार होगा हिमाचल निकेतन, CM सुक्खू ने निर्माण कार्य की प्रगति का लिया जायजा
    Next Article मोहननगर जंगल में युवक की हत्या का आरोप, पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    जम्मू कश्मीर

    जम्मू में बारिश ने मचाई तबाही: 6000 घरों में घुसा पानी, 150 से अधिक घर क्षतिग्रस्त; 200 वाहनों में आई खराबी

    जम्मू में बारिश ने मचाई तबाही: 6000 घरों में घुसा पानी, 150 से अधिक घर क्षतिग्रस्त; 200 वाहनों में आई…

    5 Min Read
    दिल्लीराज्य

    Air India विमान टर्बुलेंस में 30 सेकेंड में 425 फीट नीचे आया, सीट बेल्ट न लगाने वाले यात्री उछले

    नई दिल्ली। फुकेट से दिल्ली आ रहा एअर इंडिया का विमान एआई-2379 टर्बुलेंस की चपेट में आने के दौरान इतनी तेजी…

    3 Min Read
    दिल्लीराज्य

    शाहदरा आयुष्मान आरोग्य मंदिर में बंदरों का आतंक, 10 दिन में 10 लोगों को काटा

    नई दिल्ली। शाहदरा के छोटा बाजार स्थित बुलाकी दास आयुष्मान आरोग्य मंदिर (पूर्व में बुलाकी दास टीबी अस्पताल) में बंदर का…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेश

    मदरसों को अवैध बताकर तोड़ना गलत: मायावती का योगी सरकार पर तीखा हमला

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी (BSP) की प्रमुख मायावती ने योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: गाजियाबाद की 1.14 लाख MSME इकाइयों को बड़ी राहत, संपत्ति कर में बदलाव का प्रस्ताव
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password