jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: उत्तर भारत में स्टील hub बनेगा लुधियाना, अरोड़ा ग्रुप का बड़ा निवेश
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » उत्तर भारत में स्टील hub बनेगा लुधियाना, अरोड़ा ग्रुप का बड़ा निवेश
पंजाबराज्य

उत्तर भारत में स्टील hub बनेगा लुधियाना, अरोड़ा ग्रुप का बड़ा निवेश

Raj Kumar
Last updated: January 24, 2026 11:19 am
Raj Kumar
Share
अरोड़ा ग्रुप
SHARE

चंडीगढ़। पंजाब ने विशेष स्टील निर्माण क्षेत्र में एक बड़ा ग्रीनफील्ड निवेश प्राप्त किया है, जिससे राज्य के औद्योगिक जगत को और मजबूती मिली है। यह जानकारी साझा करते हुए उद्योग एवं वाणिज्य, निवेश प्रोत्साहन तथा बिजली मंत्री संजीव अरोड़ा ने बताया कि लगभग 2,200 करोड़ के टर्नओवर वाली ए.आई.एस.आर.एम. मल्टीमेटल्स प्राइवेट लिमिटेड (अरोड़ा आयरन ग्रुप का हिस्सा) ने गांव जसपालों दोराहा-खन्ना रोड, जिला लुधियाना में एक अत्याधुनिक स्टील निर्माण सुविधा स्थापित करने के लिए 1003.57 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव पेश किया है।

Contents
About The AuthorRaj Kumar

यह प्रोजेक्ट लगभग 46 एकड़ के क्षेत्र में स्थापित किया जाएगा और इससे 920 से अधिक व्यक्तियों के लिए रोजगार उत्पन्न होने की उम्मीद है, जिससे क्षेत्र में औद्योगिक रोजगार को बड़ा उछाल मिलेगा। यह प्रोजेक्ट तीन चरणों में लागू किया जाएगा और इसका पहला चरण सितंबर 2027 तक चालू करने का लक्ष्य है।

प्रस्तावित यूनिट की स्थापित क्षमता 5.40 लाख मीट्रिक टन प्रति वर्ष (एमटीपीए) होगी और यहां कच्चे माल के रूप में स्क्रैप तथा फेरो अलॉयज का उपयोग करके राउंड बार्स, वायर रॉड, कॉइल तथा फ्लैट तैयार किए जाएंगे। इस सुविधा के तहत साल में लगभग 350 दिनों के लिए ट्रिपल-शिफ्ट के आधार पर काम करने की योजना है ताकि बड़े पैमाने पर और निरंतरता के साथ उत्पादन किया जा सके।

अरोड़ा ने कहा कि प्लांट आधुनिक और उन्नत स्टील निर्माण वाली तकनीकों से लैस होगा, जिसमें इंडक्शन फर्नेस, इलेक्ट्रिक आर्क फर्नेस (ईएएफ), लैडल रिफाइनिंग फर्नेस (एलआरएफ), वैक्यूम डीगैसिंग, आर्गन ऑक्सीजन डीकार्बराइजेशन, निरंतर कास्टिंग मशीनें तथा रोलिंग मिल्स शामिल हैं। ये तकनीकें वर्तमान दौर में बढ़ती मांग वाली औद्योगिक एप्लीकेशनों के लिए उच्च-गुणवत्ता वाले अलॉय तथा विशेष स्टील उत्पादों के उत्पादन को सक्षम बनाएंगी।

अरोड़ा ने कहा, ‘‘प्रस्तावित निवेश पंजाब के मिश्रित धातु तथा विशेष स्टील इकोसिस्टम को, खासकर ऑटोमोबाइल और ऑटोमोटिव कंपोनेंट सेक्टर के लिए, जहां उच्च-ग्रेड स्टील की मांग लगातार बढ़ रही है, बड़े पैमाने पर मजबूत करेगा।’’ उन्होंने आगे कहा कि यह प्रोजेक्ट उत्तरी भारत के एक प्रमुख औद्योगिक तथा धातु केंद्र के रूप में लुधियाना की स्थिति को और मजबूत करेगा।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि यह प्रोजेक्ट पंजाब सरकार के औद्योगिक विकास, मूल्य वर्धन, रोजगार सृजन तथा टिकाऊ निर्माण को प्रोत्साहित करने पर आधारित है। इसके अलावा यह प्रोजेक्ट राज्य के मजबूत औद्योगिक आधार, कुशल मानव संसाधन तथा रणनीतिक लॉजिस्टिकल लाभों का सुचारू उपयोग सुनिश्चित करेगा।

कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने यह भी कहा कि हमारे माननीय राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल तथा माननीय मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान की गतिशील अगुवाई के तहत पंजाब जल्द ही देश का सबसे पसंदीदा निवेश स्थल बन जाएगा।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Raj Kumar

About The Author

Raj Kumar

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article योजना आर्थिक चिंता छोड़ो, स्वास्थ्य की चिंता मत करो: पंजाब में कैशलेस इलाज योजना लागू
    Next Article नोएडा प्राधिकरण में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, कृष्णा करुणेश बने नए CEO
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेश

    मथुरा के महिला ब्यूटी पार्लरों में लव जिहाद का खेल चल रहा, योगी आदित्यनाथ को लिखा गया पत्र

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष एवं प्रमुख वादी पंडित दिनेश शर्मा फलाहारी ने मथुरा-वृंदावन क्षेत्र में महिला ब्यूटी पार्लरों…

    2 Min Read
    पंजाबराज्य

    पंजाब में सरकारी बस सेवाओं का ऐतिहासिक विस्तार, 1,279 नई बसें होंगी शामिल

    चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा हाल के वर्षों में सरकारी बस सेवाओं में किए गए व्यापक…

    5 Min Read
    उत्तराखंड
    उत्तराखंड

    उत्तराखंड में कैंसर मरीजों को राहत: हर्रावाला सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के संचालन पर कैबिनेट में होगा फैसला

    उत्तराखंड में कैंसर मरीजों को राहत: हर्रावाला सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के संचालन पर कैबिनेट में होगा फैसला देहरादून, 15 जुलाई…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेश

    नेशनल हेराल्ड मामले पर बोले अखिलेश यादव- ED विभाग को खत्म कर देना चाहिए

    समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पर निशाना साधा है.…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamvadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamvadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamvadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: उत्तर भारत में स्टील hub बनेगा लुधियाना, अरोड़ा ग्रुप का बड़ा निवेश
    Share

    © Jansamvwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password