jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: फुकेट-दिल्ली फ्लाइट हादसे की जांच में बड़ा खुलासा, पायलट के टेस्ट पर AAIB ने जताई गंभीर चिंता
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » फुकेट-दिल्ली फ्लाइट हादसे की जांच में बड़ा खुलासा, पायलट के टेस्ट पर AAIB ने जताई गंभीर चिंता
दिल्लीराज्य

फुकेट-दिल्ली फ्लाइट हादसे की जांच में बड़ा खुलासा, पायलट के टेस्ट पर AAIB ने जताई गंभीर चिंता

News Desk
Last updated: September 4, 2026 12:21 pm
News Desk
Share
SHARE

नई दिल्ली। फुकेट से दिल्ली आ रहे एअर इंडिया की फ्लाईट एआई-2379 में 4 अगस्त को क्रूज फेज के दौरान करीब 300 फीट की अचानक ऊंचाई में गिरावट की घटना के बाद एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (एएआईबी) ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट का एअर इंडिया के प्रबंधन ने भी स्वागत किया है।

Contents
About The AuthorNews Desk

अंतिम रिपोर्ट आने का है इंतजार

रिपोर्ट के अनुसार, पायलट-इन-कमांड (पीआईसी) के कन्फर्मेटरी टेस्ट में साइको-एक्टिव सब्सटेंस के लिए नॉन-नेगेटिव नतीजा आया है। एएआईबी ने इसे गंभीर चिंता का विषय बताते हुए डीजीसीए से प्राथमिकता के आधार पर उचित कार्रवाई की सिफारिश की है। तकनीकी और अन्य पहलुओं की विस्तृत जांच अभी जारी है।

यह प्रारंभिक रिपोर्ट अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन (आईसीएओ) के दिशानिर्देशों के अनुसार जारी की गई है। जांच प्रक्रिया चल रही है और अंतिम रिपोर्ट बाद में प्रकाशित की जाएगी।

अचानक 300 फीट नीचे आ गई थी फ्लाइट

बता दें कि 4 अगस्त को एयर इंडिया की एयरबस ए320 विमान (रजिस्ट्रेशन वीटी-ईएक्सओ) फुकेट से दिल्ली जा रही थी। क्रूज के दौरान अचानक ऊंचाई में करीब 300 फीट की गिरावट हुई। इस घटना में कम से कम 17 यात्री और क्रू सदस्यों को चोटें आईं, जिनमें कुछ को स्पाइनल और गर्दन की चोटें भी आईं। एयरलाइन ने बताया था कि कोई गंभीर चोट नहीं आई और जरूरत पड़ने वालों की हवाई अड्डे पर चिकित्सकीय जांच कराई गई। विमान सुरक्षित रूप से दिल्ली पहुंच गया था।

एएआईबी ने माना गंभीर घटना

इस घटना को एएआईबी ने गंभीर घटना (सीरियस इंसिडेंट) के रूप में वर्गीकृत किया है। पहले कुछ रिपोर्टों में टर्बुलेंस का जिक्र था, लेकिन बाद की जांच में तकनीकी मुद्दों और अब पायलट के टेस्ट परिणाम पर भी फोकस किया जा रहा है। एएआईबी की विस्तृत जांच रिपोर्ट अभी आनी बाकी है।

AAIB रिपोर्ट पर एअर इंडिया ने क्या कहा…

एअर इंडिया की ओर से जारी किये गए बयान में कहा गया है कि हम विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) द्वारा जारी प्रारंभिक रिपोर्ट का स्वागत करते हैं और संबंधित परिचालन, रखरखाव और तकनीकी रिकॉर्ड उपलब्ध कराने सहित जांच में अपना पूरा सहयोग जारी रखेंगे। सुरक्षा एअर इंडिया की सर्वोच्च प्राथमिकता है। हमारे पायलट राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय आवश्यकताओं के अनुरूप कठोर प्रशिक्षण, नियमित दक्षता जांच, चिकित्सा परीक्षण और अन्य नियामक मूल्यांकन से गुजरते हैं।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article गाजियाबाद में जाम से राहत की कवायद, लालकुआं-जीटी रोड पर भारी वाहनों की नो-एंट्री
    Next Article दिल्ली में अब बार-बार नहीं खोदनी पड़ेंगी सड़कें, बिजली-पानी-गैस के लिए बनेगा अंडरग्राउंड डक्ट
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तराखंडराज्य

    धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला, उत्तराखंड राज्य सहकारी नीति-2026 को मिली मंजूरी; गांवों में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

    देहरादून: उत्तराखंड में सहकारिता के क्षेत्र को नई दिशा और व्यापक स्वरूप देने की दिशा में राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण…

    8 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    कांगड़ा में ग्रामीण विकास को रफ्तार, 16,064 कार्यों के लिए 300.32 करोड़ मंजूर

    कांगड़ा। जिला कांगड़ा में ग्रामीण विकास विभाग के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए वीबीजी रामजी के तहत बड़े पैमाने पर…

    3 Min Read
    गैंगस्टरों
    पंजाब

    पंजाब में ‘गैंगस्टरों पर वार’ अभियान शुरू, मान सरकार ने दिखाई निर्णायक सख्ती

    चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने कहा कि पंजाब पुलिस ने औपचारिक रूप से 'गैंगस्टरां…

    5 Min Read
    पंजाबराज्य

    पंजाब में मुख्यमंत्री सेहत योजना का बड़ा असर, 6 लाख से अधिक उपचार; गंभीर बीमारियों में भी कैशलेस इलाज

    जब भारत अपना 80वाँ स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, तब आपातस्थिति में महँगी चिकित्सा के डर से मुक्ति भी जनकल्याण…

    6 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: फुकेट-दिल्ली फ्लाइट हादसे की जांच में बड़ा खुलासा, पायलट के टेस्ट पर AAIB ने जताई गंभीर चिंता
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password