jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: दिल्ली में अब बार-बार नहीं खोदनी पड़ेंगी सड़कें, बिजली-पानी-गैस के लिए बनेगा अंडरग्राउंड डक्ट
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » दिल्ली में अब बार-बार नहीं खोदनी पड़ेंगी सड़कें, बिजली-पानी-गैस के लिए बनेगा अंडरग्राउंड डक्ट
दिल्लीराज्य

दिल्ली में अब बार-बार नहीं खोदनी पड़ेंगी सड़कें, बिजली-पानी-गैस के लिए बनेगा अंडरग्राउंड डक्ट

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: September 4, 2026 12:25 pm
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

नई दिल्ली: दिल्ली को आधुनिक, सुरक्षित और भविष्य के लिए तैयार शहर बनाने की दिशा में रेखा गुप्ता सरकार ने एक ऐतिहासिक कदम उठाया है. अब दिल्ली की सड़कों को बार-बार खोदने और जनता को होने वाली असुविधा से स्थायी रूप से निजात दिलाने के लिए मल्टी-यूटिलिटी डक्ट सिस्टम लागू किया जा रहा है. इसके तहत बिजली, पानी, गैस और फायर-हाइड्रेंट नेटवर्क जैसी सभी आवश्यक सेवाओं के लिए साझा भूमिगत (अंडरग्राउंड) कॉरिडोर बनाए जाएंगे. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हाल ही में हुई कैबिनेट बैठक में इस महत्वपूर्ण प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है.

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

चांदनी चौक से होगी शुरुआत, दो रास्तों का चयन

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के अनुसार इस महत्वाकांक्षी योजना की शुरुआत पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर ऐतिहासिक चांदनी चौक क्षेत्र से की जाएगी. इसके लिए दो प्रमुख हिस्सों को चुना गया है. एस्प्लेनेड रोड का 310 मीटर लंबा हिस्सा और मोर सराय रोड का 560 मीटर लंबा हिस्सा. इन दोनों पायलट कॉरिडोर के अनुभवों और परिणामों का बारीकी से अध्ययन करने के बाद इस व्यवस्था का विस्तार पूरी दिल्ली में किया जाएगा.

बार-बार खुदाई से मिलेगी राहत, सुधरेगा ट्रैफिक

दैनिक जीवन में आम नागरिकों और वाहन चालकों के लिए सड़कों की बार-बार खुदाई एक बड़ी सिरदर्द बनी रहती है. अलग-अलग एजेंसियों (जैसे जल बोर्ड, डिस्कॉम आदि) द्वारा अलग-अलग समय पर सड़कें खोदने से न सिर्फ यातायात बाधित होता है, बल्कि सड़कों की संरचनात्मक मजबूती भी कमजोर होती है.

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि साझा भूमिगत कॉरिडोर बनने से इन सभी समस्याओं का समाधान हो जाएगा. इससे बार-बार सड़कें खोदने की आवश्यकता खत्म होगी. ट्रैफिक जाम और यातायात बाधाओं से राहत मिलेगी. यूटिलिटी लाइनों के रखरखाव और भविष्य के विस्तार का काम तेज व सुरक्षित होगा और खुदाई के दौरान केबलों या पाइपों को होने वाले आकस्मिक नुकसान की आशंका न्यूनतम हो जाएगी.

विशेषज्ञों की तकनीकी समिति करेगी निगरानी

योजना को पूरी तरह से सुरक्षित और तकनीकी रूप से सुदृढ़ बनाने के लिए सरकार जल्द ही एक विशेष तकनीकी समिति का गठन करेगी. इस समिति में डिस्कॉम, दिल्ली जल बोर्ड और लोक निर्माण विभाग (PWD) के वरिष्ठ विशेषज्ञ शामिल होंगे. यह समिति डक्ट के डिजाइन की निगरानी करेगी, जिसमें वेंटिलेशन, अग्नि-सुरक्षा (फायर सेफ्टी), और आपातकालीन स्थिति में त्वरित पहुंच जैसी सभी आधुनिक सुविधाओं को शामिल किया जाएगा. मल्टी-यूटिलिटी डक्ट सिस्टम से विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा, जिससे राजधानी का विकास अधिक व्यवस्थित, स्वच्छ और टिकाऊ रूप ले सकेगा.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article फुकेट-दिल्ली फ्लाइट हादसे की जांच में बड़ा खुलासा, पायलट के टेस्ट पर AAIB ने जताई गंभीर चिंता
    Next Article ‘आक्रांता मंदिर तोड़ सकते हैं, सनातन आस्था को छू नहीं सकते’, लखनऊ पुलिस लाइन में CM योगी ने मनाई जन्माष्टमी
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तराखंडराज्य

    CM धामी का राहुल गांधी पर हमला, बोले- कांग्रेस के आरोपों के पास कोई सबूत नहीं

    चंपावत: बनबसा में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का दौरा युवाओं के नाम रहा. सीएम धामी ने युवा संवाद कार्यक्रम…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    मोबाइल स्नैचिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 22 मोबाइल और चोरी की बाइक बरामद

    नोएडा संवाददाता प्रमोद दीक्षित नोएडा। फेस-2 थाना पुलिस ने मोबाइल फोन स्नैचिंग करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेश

    हर घर संपर्क अभियान के तहत दादरी विधानसभा में कार्यकर्ता बैठक सफलतापूर्वक सम्पन्न

    हर घर संपर्क अभियान के तहत दादरी विधानसभा में कार्यकर्ता बैठक सफलतापूर्वक सम्पन्न गौतम बुद्ध नगर, 22 जुलाई 2025: आम…

    2 Min Read
    राज्यपाल गुरमीत सिंह
    उत्तराखंडराज्य

    राज्यपाल गुरमीत सिंह ने बताया मतदान ही लोकतंत्र की ताकत

    देहरादून। 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर रविवार को लोक भवन, देहरादून में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया…

    4 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: दिल्ली में अब बार-बार नहीं खोदनी पड़ेंगी सड़कें, बिजली-पानी-गैस के लिए बनेगा अंडरग्राउंड डक्ट
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password