jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: आकाश आनंद पर मायावती मेहरबान, जमकर की तारीफ; ससुर अशोक सिद्धार्थ की वापसी पर दो टूक- अब कोई गुंजाइश नहीं!
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » आकाश आनंद पर मायावती मेहरबान, जमकर की तारीफ; ससुर अशोक सिद्धार्थ की वापसी पर दो टूक- अब कोई गुंजाइश नहीं!
उत्तर प्रदेशराज्य

आकाश आनंद पर मायावती मेहरबान, जमकर की तारीफ; ससुर अशोक सिद्धार्थ की वापसी पर दो टूक- अब कोई गुंजाइश नहीं!

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: October 18, 2026 11:38 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने आकाश आनंद को यूपी चुनाव प्रचार में उतार दिया है। रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में मायावती ने जहां आकाश आनंद पर भरोसा जताया वहीं उनके ससुर अशोक सिद्धार्थ के बार में एक बार फिर साफ कर दिया कि उन्हें पार्टी में किसी भी स्थिति और किसी भी कीमत पर फिर से वापस नहीं लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आकाश आनंद ने अशोक सिद्धार्थ के राजनीति से संन्यास लिए जने के बाद अब बसपा के राष्ट्रीय संयोजक के रूप में काफी सूझबूझ और परिपक्वता (मैच्युरिटी) दिखाई है।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

मायावती ने ‘एक्स’ पर लिखा कि आकाश आनंद बसपा पार्टी और मूवमेंट के कामों को परिवार और रिश्ते-नाते आदि के ऊपर प्राथमिकता देते हुए अपनी जिम्मेदारी को निभाने में काफी मेहनत और तेजी से लग गए हैं। जबकि बहुजन समाज के लोगों को उनसे पूरी अपेक्षा भी है।

28 अक्टूबर से शुरू होंगी आकाश की जनसभाएं

बसपा प्रमुख मायावती ने पोस्ट में आगे जानकारी दी कि आकाश आनंद 28 अक्टूबर को बुलंदशहर में, 2 नवंबर को सहारनपुर में, 20 नवंबर को अयोध्या में, 22 नवंबर को आगरा में और 29 नवंबर को कानपुर नगर में बसपा द्वारा आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि 26 नवंबर को संविधान दिवस के मौके पर पंजाब में बसपा द्वारा आयोजित विचार संगोष्ठी समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अपने विचार व्यक्त करेंगे। इसके बाद वे देश में दलितों, अति-पिछड़ों और अन्य उपेक्षित बहुजनों के मसीहा बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर के महापरिनिर्वाण (पुण्यतिथि) के मौके पर 6 दिसम्बर 2026 को उत्तराखण्ड के हरिद्वार में आयोजित विचार संगोष्ठी समारोह-जनसभा को भी सम्बोधित करेंगे।

आकाश कम, अशोक सिद्धार्थ ज्यादा जिम्मेदार

बसपा सुप्रीमो मायावती ने आगे लिखा कि आकाश आनन्द द्वारा बसपा पार्टी और मूवमेन्ट के कामों में पूरे जी-जान से अब लग जाने से एक बार फिर यह साबित होती है कि पिछले दिनों जो भी अप्रिय घटनाक्रम हुए उसके लिये आकाश आनन्द कम और उनके रिश्तेदार अशोक सिद्धार्थ ज्यादा जिम्मेदार थे। इसी वजह से अशोक सिद्धार्थ को पार्टी से बाहर करके राजनीति से भी संन्यास लेने की सलाह दी गई।

अब भी बरगलाने का काम जारी

बसपा प्रमुख मायावती ने आगे लिखा है कि स्वार्थी तत्वों द्वारा किस्म-किस्म के हथकण्डे अपनाकर लोगों को बरगलाने का काम अभी भी लगातार जारी है। इससे पार्टी के सभी लोग जरूर सावधान और सतर्क रहें और आकाश आनन्द को सौंपे गए सभी पार्टी कार्यक्रमों को पूरे तन, मन, धन से लग कर उन्हें जरूर सफल बनाएं।

अफवाहों को लेकर किया सचेत

मायावती ने लोगों को सचेत करते हुए कहा कि इन अफवाहों पर बिल्कुल भी ध्यान ना दें कि आकाश आनन्द की तरह अशोक सिद्धार्थ को भी पूर्व की तरह पार्टी में फिर वापस ले लिया जायेगा। ऐसी अफवाहों में रत्ती भर भी सच्चाई नहीं है अर्थात् अब अशोक सिद्धार्थ को किसी भी स्थिति में और किसी भी क़ीमत पर फिर से पार्टी में फिर वापस नहीं लिया जायेगा।

ईशान भी बसपा के कामों में सहयोग करेंगे

बसपा प्रमुख मायावती ने अपनी पोस्ट के अंत में लिखा है कि आनन्द कुमार के छोटे बेटे ईशान आनन्द, जो वकालत की अपनी पढ़ाई लंदन से पूरी कर चुके हैं, वे भी मेरे (पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष के) दिशा-निर्देशन में, एक सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में बसपा के दिल्ली स्थित केन्द्रीय कार्यालय में खासकर पार्टी के चुनाव और अन्य पेपरवर्क आदि से सम्बंधित कामों में भी सहयोग करेंगे।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article आगरा से थार में मसूरी घूमने निकले 5 दोस्त, सहारनपुर में हादसे ने उजाड़े 3 परिवार, 2 की हालत गंभीर
    Next Article बचेली पुलिस की जुआरियों के विरुद्ध कार्रवाई, 04 आरोपी गिरफ्तार
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    नेताजी सुभाष चंद्र बोस
    उत्तराखंडराज्य

    देहरादून में नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती पर भव्य रक्तदान शिविर आयोजित

    देहरादून। स्वर्णशिल्पी समिति, सर्राफा मंडल देहरादून एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस संघर्ष समिति के संयुक्त तत्वावधान में नेताजी सुभाष चंद्र…

    4 Min Read
    उत्तर प्रदेश

    शराब दुकानें खुली रहें और स्कूल बंद? आम आदमी पार्टी का शिक्षा बचाओ अभियान तेज

      शराब दुकानें खुली रहें और स्कूल बंद? आम आदमी पार्टी का शिक्षा बचाओ अभियान तेज नोएडा | 20 जुलाई…

    2 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    नौणी यूनिवर्सिटी विवाद: सुक्खू सरकार का बड़ा फैसला, कार्यवाहक VC का आदेश पलटा; सिद्धार्थ आचार्य ही रहेंगे रजिस्ट्रार

    शिमला/सोलन। डा. यशवंत सिंह परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी में कुलपति और रजिस्ट्रार के बीच चल रहे विवाद के…

    4 Min Read
    दिल्लीराज्य

    भारत का जवाबी कदम! पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर बैरिकेड-बोलार्ड हटाए

    नई दिल्ली। दिल्ली स्थित पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर सुरक्षा घेरे के लिए लगाए गए बैरिकेड और ट्रैफिक बोलार्ड हटा दिए…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: आकाश आनंद पर मायावती मेहरबान, जमकर की तारीफ; ससुर अशोक सिद्धार्थ की वापसी पर दो टूक- अब कोई गुंजाइश नहीं!
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password