jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: आगरा से थार में मसूरी घूमने निकले 5 दोस्त, सहारनपुर में हादसे ने उजाड़े 3 परिवार, 2 की हालत गंभीर
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » आगरा से थार में मसूरी घूमने निकले 5 दोस्त, सहारनपुर में हादसे ने उजाड़े 3 परिवार, 2 की हालत गंभीर
उत्तर प्रदेशराज्य

आगरा से थार में मसूरी घूमने निकले 5 दोस्त, सहारनपुर में हादसे ने उजाड़े 3 परिवार, 2 की हालत गंभीर

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: October 18, 2026 11:28 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

यूपी के आगरा से उत्तराखंड के मसूरी घूमने निकले पांच दोस्तों का सफर सहारनपुर में दर्दनाक हादसे का शिकार हो गया। नागल थाना क्षेत्र में बेलड़ा गोल चक्कर के पास दिन निकलने से पहले तेज रफ्तार थार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। भीषण टक्कर में कार सवार तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहत-बचाव कार्य कर घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

मामले में मिली जानकारी के अनुसार हादसा नागल थाना क्षेत्र में बेलड़ा गोल चक्कर के पास हुआ। बताया गया कि आगरा निवासी पांच युवक थार कार से मसूरी घूमने के लिए निकले थे। सभी शाम करीब साढ़े आठ से नौ बजे के बीच घर से रवाना हुए थे। दिन निकलने से पहले उनकी कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे बने डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि थार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे में साहिल, राहुल और सक्षम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सचिन वर्मा और हेमंत वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सहारनपुर जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। नागल थाना प्रभारी भी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया।

नींद में थे सचिन, आंख खुली तो सड़क पर पड़े थे

घायल सचिन वर्मा ने बताया कि वे पांचों आगरा से मसूरी घूमने जा रहे थे। कार हेमंत चला रहा था और हादसे के वक्त वह सो रहे थे। अचानक क्या हुआ, उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। सचिन के मुताबिक, जब उनकी आंख खुली तो वह सड़क पर पड़े हुए थे और थार कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। हादसे में उनके तीन साथियों की जान चली गई, जबकि वह और हेमंत घायल हो गए।

मामले में पुलिस के जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि हादसा बहुत भीषण था। मौक पर ही तीन की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं, संभावना जताई जा रही है कि चालक को झपकी आने के कारण या गाड़ी की स्पीड तेज होने पर कार का नियंत्रण खोने के कारण हादसा हुआ है। हालांकि हादसे के कारणों की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस जांच कर रही है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article यूपी के 12 लाख कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, दिवाली से पहले मिलेगा 7000 तक बोनस, DA-DR में भी 3% बढ़ोतरी तय
    Next Article आकाश आनंद पर मायावती मेहरबान, जमकर की तारीफ; ससुर अशोक सिद्धार्थ की वापसी पर दो टूक- अब कोई गुंजाइश नहीं!
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    साल में 5 बार ट्रैफिक नियम तोड़े तो निलंबित होगा ड्राइविंग लाइसेंस

    गाजियाबाद। यातायात नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर अब लगातार होने वाले उल्लंघन का असर सीधे ड्राइविंग लाइसेंस पर पड़ेगा।…

    3 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    उत्तराखंड: सीएम धामी ने शिक्षा, खेल और सड़क विकास के लिए दी 130 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में शिक्षा, खेल और आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए विभिन्न योजनाओं के…

    2 Min Read
    दिल्ली

    दिल्ली: सेंट स्टीफंस कॉलेज और सेंट थॉमस स्कूल को मिली बम धमकी, अफरा-तफरी मची

    दिल्ली: सेंट स्टीफंस कॉलेज और सेंट थॉमस स्कूल को मिली बम धमकी, अफरा-तफरी मची, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क नई दिल्ली, 15…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    प्रतीक ग्रैंड सिटी में PNG नोटिस वितरण में लापरवाही, गलत फ्लैटों पर पहुंचे दस्तावेज

    गाजियाबाद। सिद्धार्थ विहार स्थित प्रतीक ग्रैंड सिटी सोसायटी में पीएनजी कनेक्शन से जुड़े नोटिसों के वितरण में गंभीर लापरवाही सामने आई…

    1 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: आगरा से थार में मसूरी घूमने निकले 5 दोस्त, सहारनपुर में हादसे ने उजाड़े 3 परिवार, 2 की हालत गंभीर
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password