jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: मेरठ के ‘नीला ड्रम हत्याकांड’ में फैसला आज: 126 पेशी और 22 गवाहों के बाद कोर्ट सुनाएगी निर्णय, मुस्कान-साहिल पर टिकी नजर
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » मेरठ के ‘नीला ड्रम हत्याकांड’ में फैसला आज: 126 पेशी और 22 गवाहों के बाद कोर्ट सुनाएगी निर्णय, मुस्कान-साहिल पर टिकी नजर
उत्तर प्रदेशक्राइमराज्य

मेरठ के ‘नीला ड्रम हत्याकांड’ में फैसला आज: 126 पेशी और 22 गवाहों के बाद कोर्ट सुनाएगी निर्णय, मुस्कान-साहिल पर टिकी नजर

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: September 30, 2026 6:15 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में करीब 13 महीने चली अदालती कार्रवाई के बाद अब फैसले की घड़ी कुछ घंटे बाद आ रही है, जिला अदालत मेरठ में पति की कातिल पत्नी मुस्कान को आज फैसला सुनाया जाएगा। इस जघन्य हत्याकांड मामले की सुनवाई के दौरान 126 पेशियां हुईं और अभियोजन पक्ष की ओर से 22 गवाहों के बयान दर्ज कराए गए। फैसले से पहले मेरठ जेल में बंद मुस्कान रस्तोगी सुबह-शाम पूजा-अर्चना कर रही है। दूसरी तरफ सौरभ के परिजन भी फैसले का इंतजार कर रहे हैं।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

इस मामले में मुस्कान रस्तोगी और उसके जेल में बंद प्रेमी साहिल शुक्ला पर सौरभ की हत्या का आरोप है। पुलिस और अभियोजन पक्ष के मुताबिक मुस्कान और साहिल ने सौरभ की हत्या करके शव को निर्ममता पूर्वक 3 टुकड़ों में काटकर नीले ड्रम में भरकर सीमेंट से सील कर दिया था। इसके बाद दोनों हिमाचल घूमने चले गए।

बेटी की जिद से खुला था राज

इस पूरे मामले का सबसे मार्मिक पहलू सौरभ की 6 साल की बेटी से जुड़ा है। पुलिस के मुताबिक, हत्या के बाद जब मुस्कान और साहिल घूमने चले गए और बेटी को नानी के पास छोड़ गए। घूमकर आने के बाद बेटी ने अपने पिता सौरभ से मिलने की जिद पकड़ ली। मुस्कान उसे बहलाती रही कि पापा काम से गये है। मुस्कान के माता-पिता ने जब सौरभ के बारे में सख्ती से पूछा तो वह टूट गई और उसने तब सौरभ की हत्या की बात कबूल ली। इसके बाद परिजनों ने मुस्कान को पुलिस के हवाले कर दिया।

एक पिता के अचानक गायब हो जाने और बाद में उसकी हत्या का सच सामने आने से परिवार पर गहरा असर पड़ा। अब सौरभ के परिजन अदालत के फैसले का इंतजार कर रहे हैं।

प्रेम विवाह से हत्या के मुकदमे तक

पुलिस और अभियोजन के अनुसार, मुस्कान ने वर्ष 2016 में इंदिरानगर निवासी सौरभ राजपूत से प्रेम विवाह किया था। वर्ष 2019 में दोनों की एक बेटी हुई। सौरभ काम के सिलसिले में विदेश में रह रहा था। इसी दौरान मुस्कान की मुलाकात अपने सहपाठी साहिल से हुई और दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं। अभियोजन का दावा है कि इसी वजह से सौरभ और मुस्कान के बीच विवाद होने लगे।

शव काटकर नीले ड्रम में रखा, सीमेंट भरकर कर दिया सील

सौरभ के बारे में बताया गया कि वह मर्चेंट नेवी में काम करता था और बाद में लंदन चला गया था। उसके वापस लौटने के बाद दंपती के बीच संबंधों को लेकर विवाद और गहरा गया। पुलिस के अनुसार, 3 मार्च 2025 की रात सौरभ की हत्या की गई। इसके बाद शव को तीन हिस्सों में काटकर नीले ड्रम में रखा गया और सीमेंट से बंद कर दिया गया। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने मुस्कान और साहिल को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ ब्रह्मपुरी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।

22 गवाह और वैज्ञानिक साक्ष्यों पर अभियोजन का जोर

जिला शासकीय अधिवक्ता कृष्ण कुमार चौबे के मुताबिक, अभियोजन ने अदालत में वैज्ञानिक साक्ष्यों के साथ 22 गवाहों के बयानों की कड़ी को सिलसिलेवार ढंग से कोर्ट के सामने रखा। कोर्ट में नीले ड्रम विक्रेता, चाकू, नींद की गोलियां और सीमेंट बेचने वाले दुकानदारों की गवाही भी कोर्ट में हुई। अभियोजन पक्ष ने मामले से जुड़े तथ्यों और साक्ष्यों को अदालत के सामने मजबूती से रखा है।

मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने 22 गवाहों के बयान दर्ज कराए। करीब 13 महीने तक चली न्यायिक प्रक्रिया के बाद अब दोनों पक्षों की दलीलें पूरी हो चुकी हैं और अदालत के फैसले का इंतजार है।

फैसले से पहले जेल में बदली दिनचर्या

फैसले से ठीक पहले जेल में मुस्कान की दिनचर्या भी चर्चा में है। जेल सूत्रों के मुताबिक वह सुबह और शाम पूजा-अर्चना कर रही है। जिस मामले ने पूरे देश में लंबे समय तक चर्चा पैदा की, उसमें अब अदालत के फैसले का इंतजार पीड़ित परिवार कर रहख है, हालांकि 13 महीने की सुनवाई के दौरान मुस्कान से जेल में मिलने उसके परिजन नही पहुंचे जबकि साहिल की नानी और उसके परिजन जेल पहुंचे थे।

आज मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को अदालत में पेश किया जाएगा। सौरभ के परिजन भी अदालत में मौजूद रहेंगे। अब सभी लोगों की निगाहें अदालत के फैसले पर टिकी हुई है, देखना होगा कि कोर्ट भी उपलब्ध साक्ष्यों और गवाहों के बयानों के आधार पर अपना क्या निर्णय सुनाती है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article चंद्रशेखर बोले- मायावती का साथ चाहता हूं, वो तैयार नहीं: संभल में कहा- मेरी सारी कोशिशें नाकाम रहीं, ताली एक हाथ से नहीं बजती
    Next Article यूपी में महापाप! 5 लाख में बेच दिया 15 दिन का नवजात, मां-बाप ने भी लिए 2 लाख; 6 गिरफ्तार
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    शिक्षकों
    उत्तर प्रदेशराज्य

    UP के दस लाख शिक्षकों को मिल सकती है कैशलेस इलाज की सुविधा, कैबिनेट की बैठक में आज फैसला संभव

    राज्य कर्मचारियों की तरह प्रदेश सरकार शिक्षकों को भी कैशलेस चिकित्सा का तोहफा देने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

    1 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    आउटसोर्स भर्ती पर बिक्रम ठाकुर का सरकार पर हमला, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला। भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री बिक्रम ठाकुर ने उद्योग मंत्री के प्रसारित बयान के बाद सरकार पर सवाल उठाए हैं।…

    2 Min Read
    हरियाणा

    Haryanvi Dance : 23 की उम्र में मुस्कान बेबी ने ढ़हाया हुस्न का कहर

    मनोरंजन की दुनिया में हरियाणवी डांस का तड़का लोगों को मंत्रमुग्ध कर देता है। लोग हरियाणवी डांस को देखकर अपने…

    2 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    मधुमक्खी पालकों की समस्या पर CM सुक्खू गंभीर, वैज्ञानिक समाधान का दिया भरोसा

    मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से शनिवार को उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश के मधुमक्खी…

    1 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: मेरठ के ‘नीला ड्रम हत्याकांड’ में फैसला आज: 126 पेशी और 22 गवाहों के बाद कोर्ट सुनाएगी निर्णय, मुस्कान-साहिल पर टिकी नजर
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password