jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: यूपी में महापाप! 5 लाख में बेच दिया 15 दिन का नवजात, मां-बाप ने भी लिए 2 लाख; 6 गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » यूपी में महापाप! 5 लाख में बेच दिया 15 दिन का नवजात, मां-बाप ने भी लिए 2 लाख; 6 गिरफ्तार
उत्तर प्रदेशराज्य

यूपी में महापाप! 5 लाख में बेच दिया 15 दिन का नवजात, मां-बाप ने भी लिए 2 लाख; 6 गिरफ्तार

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: September 30, 2026 6:32 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

15 दिन के नवजात बच्चे को पांच लाख रुपये में बेच दिया गया। खरीद फरोख्त का भेद खुलने पर 14 माह के बच्चे को पुलिस ने बरामद कर लिया है। मामले में बच्चे के माता-पिता, दो अप्रशिक्षित चिकित्सक, दाई और बच्चे को खरीदने वाली महिला समेत छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक अप्रशिक्षित महिला चिकित्सक की गिरफ्तारी होना बाकी है।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

एसपी केके बिश्नोई ने बताया कि गांव नैनपुरा निवासी शबनम पत्नी फरमान ने नगीना के अस्पताल में जुड़वा बच्चों एक बेटी और एक बेटे को जन्म दिया था। 15 दिन के बाद ही 28 अगस्त 2025 को दंपती ने दो लाख रुपये लेकर गांव की दाई के माध्यम से बेटे को अप्रशिक्षित चिकित्सक जितेंद्र कुमार उर्फ विक्की, कपिल उर्फ राजवीर और शिवानी को दे दिया। इन्होंने हरिद्वार निवासी निसंतान दंपती को पांच लाख रुपये में बच्चा बेच दिया गया।

रकम का लेनदेन नगीना के रोनक अस्पताल में हुआ, जबकि बच्चा पीयूष अस्पताल में दंपती के हवाले किया गया। दलाल की भूमिका में रहे तीनों आरोपियों ने एक-एक लाख रुपये रख लिए। कुछ दिन बाद दंपती को पता चला कि बच्चे को आगे ज्यादा रकम में बेचा गया है, जिस पर उन्होंने शिकायत की धमकी दी। चुप कराने के लिए अप्रशिक्षित चिकित्सकों ने डेढ़ लाख रुपये और दे दिए थे। मगर मामला खुलने पर पुलिस ने कार्रवाई कर दी। एएसपी देहात गौतम राय ने बताया कि यह भी जांच की जा रही है कि उक्त अस्पतालों में पहले भी बच्चों की खरीद फरोख्त हुई है या नहीं।

हिंदू परिवार में जाने पर हुआ कष्ट

बच्चे के माता पिता डेढ़ लाख रुपये और मिलने पर चुप हो गए थे। मगर परिवार और रिश्तेदारों को यह पता चल गया कि बच्चा बच्चे परिवार को बेचा गया है। ऐसे में उन्हें कष्ट हुआ। जिसके चलते बच्चे के मामा ताजुद्दीन निवासी भूरापुर ने एसपी से शिकायत की। शिकायत में मामला सही मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर करते हुए आरोपियों को पकड़ लिया गया।

आर्थिक तंगी के चलते दंपती ने बेचा बच्चा

शबनम की फरमान से दूसरी शादी है। सके चार बच्चे पहले से ही थे, जबकि अगस्त 2025 में शबनम ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया था। पुलिस की जांच में सामने आया कि उक्त दंपती आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। शुरुआत में गांव की दाई शफीकन को पालन पोषण के लिए देने की बात कही थी। बाद में बच्चे को बेच दिया गया।

ये आरोपी हुए गिरफ्तार

जितेंद्र कुमार उर्फ विक्की निवासी नंदपुर नगीना (अप्रशिक्षित चिकित्सक)
कपिल उर्फ राजवीर निवासी नंदपुर नगीना (अप्रशिक्षित चिकित्सक)
फरमान निवासी नैनपुरा नगीना (पिता)
शफीकन निवासी नैनपुरा (दाई)
शबनम निवासी नैनपुरा (मां)
सलोचना निवासी बहादुर सैफी थाना बहादराबाद हरिद्वार (खरीदने वाली महिला)

इन धाराओं में दर्ज हुई प्राथमिकी

बच्चा बेचने के मामले में अपहरण, धमकी, 14 साल से कम उम्र के बच्चे का परित्याग, मानव तस्करी की धारा में प्राथमिकी दर्ज की गई है। साथ ही किशोर न्याय अधिनियम की धारा 80/81 को भी शामिल किया गया है।

संचालित हो रहे चार अस्पताल और दो होटल

पकड़े गए दोनों अप्रशिक्षित चिकित्सक आपस में सगे भाई हैं। इनके दो अस्पताल गांव नंदपुर और दो अस्पताल नगीना में संचालित हो रहे हैं। इनके एक अस्पताल पर पिछले साल सील भी लगी थी, मगर बाद में उसे फिर से संचालित कर लिया गया। अस्पतालों का न पंजीकरण न ही चिकित्सकों के पास डिग्री है। जितेंद्र की पत्नी शिवानी भी खुद को डॉक्टर बताती है। इनके नगीना में ही दो होटल संचालित हो रहे हैं। इन होटल का सराय एक्ट में पंजीरण होने की भी जांच की जाएगी।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article मेरठ के ‘नीला ड्रम हत्याकांड’ में फैसला आज: 126 पेशी और 22 गवाहों के बाद कोर्ट सुनाएगी निर्णय, मुस्कान-साहिल पर टिकी नजर
    Next Article यूपीआईटीएस 2026 में ₹6,500 करोड़ के 4,400 एमओयू; ₹15,500 करोड़ के संभावित कारोबार का अनुमान
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    राज्यहिमाचल प्रदेश

    CM सुक्खू की पुश्तैनी जमीन पर विधानसभा में घमासान, बोले- 50 लाख की जमीन 18 लाख में ली गई

    शिमला। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि रक्कड़-परागपुर में उनके परिवार की पुश्तैनी जमीन है। भाजपा शासन में इसमें से…

    4 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    विशेष बच्चों के लिए CM सुक्खू की सौगात, तीन जिलों में शुरू हुई ‘थैरेपी ऑन व्हील्स’ सेवा

    शिमला। विशेष बच्चों को विशेषज्ञ थैरेपी और पुनर्वास सेवाओं के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। समग्र शिक्षा हिमाचल प्रदेश ने इन…

    4 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    नोएडा में आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है

    नोएडा से तृप्ति श्रीवास्तवा की खास रिपोर्ट मेदांता अस्पताल नोएडा ने अपने संचालन का एक वर्ष पूरा कर लिया है।…

    2 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    नई दिल्ली में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा, उत्तराखंड की सड़कों को मिली नई रफ्तार

    नयी दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन…

    4 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: यूपी में महापाप! 5 लाख में बेच दिया 15 दिन का नवजात, मां-बाप ने भी लिए 2 लाख; 6 गिरफ्तार
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password