jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: टावर ऑफ जस्टिस के पास बनेंगे अधिवक्ताओं के आधुनिक चैंबर, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिया भरोसा
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » टावर ऑफ जस्टिस के पास बनेंगे अधिवक्ताओं के आधुनिक चैंबर, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिया भरोसा
राज्यहरियाणा

टावर ऑफ जस्टिस के पास बनेंगे अधिवक्ताओं के आधुनिक चैंबर, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिया भरोसा

News Desk
Last updated: July 14, 2026 9:45 am
News Desk
Share
SHARE

बादशाहपुर (गुरुग्राम)।  टावर ऑफ जस्टिस के नजदीक ही अधिवक्ताओं के लिए आधुनिक चैंबर बनाए जाएंगे। यह घोषणा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जस्टिस ऑफ टावर के लोकार्पण समारोह में की।

Contents
About The AuthorNews Desk

उन्होंने कहा कि पुराने न्यायालय परिसर के एक हिस्से को अधिवक्ताओं के लिए आधुनिक चैंबर्स के निर्माण के लिए समर्पित किया जाएगा। इस घोषणा ने अधिवक्ताओं की वर्षों पुरानी मांग को नई उम्मीद दे दी है।

लंबे समय से अधिवक्ता टावर ऑफ जस्टिस के नजदीक ही अपने लिए चैंबर्स बनाने की मांग कर रहे हैं। उनकी मांग को जस्टिस ऑफ टावर के लोकार्पण समारोह के दौरान स्थानीय सांसद व केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने प्रमुखता से उठाया।

वकीलों की मांग का कराया जाएगा परीक्षण 

वहीं, इस पर मुख्यमंत्री ने मंच से घोषणा की कि अधिवक्ताओं की मांग का परीक्षण कराया जाएगा और चैंबर के लिए जमीन उपलब्ध कराने की दिशा में कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री की घोषणा के साथ ही पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। अधिवक्ताओं ने इसे वर्षों पुरानी मांग पूरी होने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए खुशी जताई और उम्मीद व्यक्त की कि सरकार जल्द ही इस घोषणा को अमलीजामा पहनाएगी।

मुख्यमंत्री की घोषणा से पूरी तरह विश्वास हुआ है कि हमारी वर्षों पुरानी मांग अब पूरी होने की दिशा में आगे बढ़ रही है। चैंबर के लिए जमीन मिलने से युवा और वरिष्ठ दोनों अधिवक्ताओं को बेहतर कार्य वातावरण मिलेगा। – कुलभूषण भारद्वाज, पूर्व अध्यक्ष, जिला बार एसोसिएशन

अधिवक्ताओं की चेंबर के लिए जमीन की मांग को गंभीरता से लेने के लिए मुख्यमंत्री का आभार। अब उम्मीद है कि जल्द जमीन उपलब्ध कराकर न्यायिक व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा। – रेखा राठी, महिला अधिवक्ता

अधिवक्ताओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। मुख्यमंत्री की घोषणा से हमारी उम्मीदें और मजबूत हुई हैं। अब जल्द ही चैंबर के लिए जमीन उपलब्ध कराई जाएगी। – विनोद राव, पूर्व सचिव, जिला बार एसोसिएशन

यह घोषणा हमारे लिए बेहद खुशी की बात है। मैं उम्मीद करता हूं कि जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद सरकार जल्द भूमि आवंटित करेगी, ताकि अधिवक्ताओं की वर्षों पुरानी समस्या का समाधान हो सके। – सीके शर्मा, अध्यक्ष, जिला बार एसोसिएशन

टावर आफ जस्टिस शहर के लिए बड़ी उपलब्धि है। अब यदि चैंबर के लिए जमीन भी मिल जाती है तो न्यायिक व्यवस्था और अधिवक्ताओं दोनों को बड़ा लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री की घोषणा से हमारी उम्मीदें बढ़ी हैं। – प्रवेश यादव, सदस्य, पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल

मुख्यमंत्री की घोषणा हमारे लिए किसी उपहार से कम नहीं है। मुझे पूरा विश्वास है कि सरकार अपने वादे को पूरा करेगी और अधिवक्ताओं को चैंबर निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध कराएगी। – अजय चौधरी, सदस्य, पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जमीन उपलब्ध कराने की घोषणा की है। हाई कोर्ट ने जिस तरह से चैंबर की जमीन के लिए सरकार से सिफारिश की और सरकार ने जमीन देने का भरोसा दिलाया। उसके लिए सभी का आभार है। – राहुल धनखड़, सचिव, जिला बार एसोसिएशन

अधिवक्ताओं के लिए आज का दिन गर्व का विषय है। टावर आफ जस्टिस के उद्घाटन के अवसर पर मुख्यमंत्री ने बार के वकीलों की भूमि आवंटन संबंधी मांग को शीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया है। – संदीप सहरावत, पूर्व सचिव, जिला बार एसोसिएशन

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article पंजाब के कटरोली को नई रेल सुविधा, उद्घाटन के साथ शुरू होगा ट्रेनों का संचालन
    Next Article हरियाणा सीएमओ में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, यमुनानगर के भोपाल सिंह को मिली अहम जिम्मेदारी
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    सर्दियों में जनसेवा
    उत्तराखंडराज्य

    सर्दियों में जनसेवा: कांग्रेस ने क्षेत्रीय महिलाओं को कंबल देकर किया सम्मान

    देहरादून के श्रीदेव सुमन नगर, चकराता रोड में कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव थापर के नेतृत्व में महिला सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया…

    2 Min Read
    उत्तरायणी कौतिक
    उत्तराखंडराज्य

    सितारगंज में रंगयात्रा के साथ तीन दिवसीय उत्तरायणी कौतिक का शुभारंभ

    उत्तरांचल सांस्कृतिक विकास समिति के तत्वावधान में सितारगंज में उत्तरायणी कौतिक घुघूती त्यार के उपलक्ष्य में रविवार को नगर में…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    सफाईकर्मियों की गिरफ्तारी पर सपा प्रतिनिधिमंडल का विरोध, ACP-2 को सौंपा ज्ञापन

    नोएडा। समाजवादी पार्टी के नोएडा महानगर प्रतिनिधिमंडल ने सफाईकर्मियों की गिरफ्तारी के विरोध में एसीपी-2 से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा…

    2 Min Read
    भगवंत मान
    पंजाबराज्य

    भगवंत मान: बजट पंजाब की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा, केंद्र ने किसानों और युवाओं को धोखा दिया

    चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि केंद्रीय बजट एक बार फिर पंजाब की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा…

    11 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: टावर ऑफ जस्टिस के पास बनेंगे अधिवक्ताओं के आधुनिक चैंबर, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिया भरोसा
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password