jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: सास और दामाद की लव स्टोरी: ‘जिस मां ने शादी तुड़वाई, वो…’, बेटी ने कही ये बात; पति ने सपना के सामने रखी शर्त
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » सास और दामाद की लव स्टोरी: ‘जिस मां ने शादी तुड़वाई, वो…’, बेटी ने कही ये बात; पति ने सपना के सामने रखी शर्त
उत्तर प्रदेश

सास और दामाद की लव स्टोरी: ‘जिस मां ने शादी तुड़वाई, वो…’, बेटी ने कही ये बात; पति ने सपना के सामने रखी शर्त

Tripty Srivastava
Last updated: April 18, 2025 5:31 pm
Tripty Srivastava
Share
SHARE

Aligarh Saas damad: अलीगढ़ में होने वाले दामाद राहुल संग गई महिला बुधवार को वापस तो आ गई, लेकिन वह राहुल के साथ रहने की जिद पर अड़ी है। बृहस्पतिवार को मडराक थाने में उसके दो बेटों में छोटा सात वर्षीय बेटा मां से लिपटकर रोने लगा। फिर भी मां नहीं पिघली। वह अपनी जिद पर अडिग रही। घर वालों से भी कह दिया कि अब उन लोगों से उसका कोई नाता नहीं है। मडराक थाना क्षेत्र के गांव मनोहरपुर निवासी जितेंद्र ने अपनी बेटी की शादी गांव मछरिया निवासी राहुल से तय की थी। 16 अप्रैल को बरात आनी थी।

Contents
About The AuthorTripty Srivastava

इससे पहले उनकी पत्नी सपना और होने वाले दामाद के बीच प्रेम संबंध बन गए। दोनों 6 अप्रैल को घर से निकल गए। परिवार वालों का आरोप था कि सपना घर से जेवरात और पैसा लेकर गई है। बेटी का कहना था कि उसके लिए मां मर चुकी है। हम कोई संबंध नहीं रखेंगे। बस हमारा पैसा वापस करा दिया जाए।

बृहस्पतिवार को पुलिस ने महिला व पति का आमना सामना कराया। इस बीच दोनों ने एक दूसरे पर आरोप मढ़े। मसला दंपती विवाद का उजागर हुआ। रिश्तेदार दिन भर समझाते रहे, लेकिन महिला अपनी जिद पर अड़ी रही। बता दें कि दोनों यहां से भागकर कासगंज के रास्ते बिहार गए थे। बुधवार को दोनों वापस आए। इसके बाद से दोनों मडराक थाने में हैं।

पति अब वापस रखने को राजी 
इधर, पति ने मीडिया को बयान दिया कि उसके दो छोटे बच्चे हैं, जिन्हें वह संभाल नहीं पा रहा। इसलिए अपनी पत्नी को एक बार माफ करके वापस रख सकता है। हालांकि, पति ने शर्त रखी है कि उसे वह जेवरात व नकदी वापस देने होंगे। उसके बाद ही वह उसे माफी देगा। यह नकदी व जेवरात उसने मेहनत कर बेटी की शादी के लिए जुटाए थे।

युवक का परिवार नहीं आया थाने
युवक का परिवार पहले ही उसे बेदखल करने का फरमान सुना चुका है। इसलिए बृहस्पतिवार को युवक का परिवार थाने नहीं आया। युवक मडराक पुलिस की हिरासत में ही रहा।

बेटी नहीं आई थाने, मां को देखना तक नहीं चाहती 
इस मामले में बेटी बृहस्पतिवार को थाने नहीं आई। वह अपनी मां को देखना तक नहीं चाहती। उसका यही कहना था कि जिस मां ने उसकी शादी तुड़वा दी, उससे वह रिश्ता नहीं रखेगी।

यह था मामला
दरअसल, बीते छह अप्रैल को गांव मछरिया नगला निवासी राहुल थाना मडराक क्षेत्र के एक गांव निवासी अपनी होने वाली सास सपना को लेकर फरार हो गया था। बुधवार को करीब 2:00 बजे अपनी सास को लेकर थाना दादों पहुंचा। इस पर दादों पुलिस ने थाना मडराक पुलिस को सूचना दी। दोनों से पूछताछ की गई। अब दोनों ही एक दूसरे से अलग होने को तैयार नहीं है। बुधवार को सपना ने अपने होने वाले दामाद के साथ दादों थाने में कहा कि वह दोनों अपनी मर्जी से गए थे। दोनों जीवन भर साथ ही रहेंगे। हमें कोई अलग नहीं कर सकता।

पूछताछ में महिला सपना ने बताया आए दिन पति शराब पीकर मारपीट करता था। महिला ने बताया कि बेटी की शादी राहुल के साथ तय होने के बाद जब कभी-कभी राहुल का फोन आता था तो वह राहुल से बात करती थी, इसी बात पर बेटी भी तरह-तरह के आरोप लगाती थी इसके बाद पति भी गाली गलौज करते हुए राहुल के साथ भाग जाने की धमकी देता था।

राहुल के पास निकले मात्र 70 रुपये 
राहुल के पास से मात्र 70 रुपये पुलिस को मिले, उसके पास जितने पैसे थे वह खर्च हो गए। उसका कहना था कि हम दोनों लोग एक साथ रहेंगे। परिवार वाले घर में नहीं रखते तो कहीं भी रहकर अपनी जिंदगी काटेंगे। महिला सपना ने भी राहुल के साथ जीवन बिताने की बात कही।

युवक के पिता ने उसकी सास पर वशीकरण का लगाया आरोप
उधर, युवक के पिता ने उसकी सास पर बेटे को ताबीज से वशीकरण करने की बात कही है। युवक के पिता ने बताया कि जब बेटे की सास हमारे घर आई, तभी उसे दो ताबीज बांधे थे। तभी से बेटे का व्यवहार बदल गया। युवक के पिता ने रविवार को मीडिया कर्मियों से बातचीत में बेटे की होने वाली सास पर उसे बरगलाने का आरोप लगाया।

कहा कि जब बेटे की तबीयत खराब हुई, तब उसकी होने वाली सास यहां आकर पांच दिन तक रही। तभी वह बेटे के लिए दो ताबीज लेकर आई थी। एक ताबीज गर्दन दूसरा कमर में बांधा था। अब उसके गायब होने पर अहसास हो रहा है कि यह सब उसी ताबीज से हुए वशीकरण का नतीजा है। महिला ही हमारे बेटे को बरगलाकर ले गई है।

अब नहीं रखेंगे बेटे को घर में, करेंगे बेदखल
पिता ने यहां तक कहा कि बेटे ने जो किया है उससे हमारी क्षेत्र व समाज में इज्जत को बट्टा लगा है। इसलिए अब निर्णय लिया है कि बेटे को घर में नहीं रखेंगे। संपत्ति से भी बेदखल करेंगे। घर से बेटा भी कुछ जेवर व नकदी लेकर गया है। पुलिस से अनुरोध है कि वह वापस करा दे।

दंपती एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। इसलिए उन्हें काउंसिलिंग की जरूरत है। बृहस्पतिवार को परिवार परामर्श केंद्र के काउंसलरों द्वारा काउंसिलिंग की गई। शुक्रवार तक कोई निर्णय लिया जाएगा। चूंकि दोनों बालिग हैं, इसलिए उन्हें उनके निर्णय पर ही सुपुर्द किया जाएगा। चाहे वह किसी के साथ जाएं।–

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Tripty Srivastava

About The Author

Tripty Srivastava

See author's posts

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article UP के CM योगी आदित्यनाथ को लेकर क्या बोल गए AIMIM के विधायक? ‘सत्ता के नशे ने…’
Next Article लायंस इंटरनेशनल जिला 321C1 मे गवर्नर के चुनाव का बिगुल नोएडा से बजा
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

उत्तर प्रदेशराज्य

भारत के लिए मैराथनः देशभक्ति और संस्कृति का भव्य संगम

आज सेक्टर-19, नोएडा में 77वां गणतंत्र दिवस के अवसर पर कृषतारा दिव्य लौ ट्रस्ट के तत्वाधान में ‘‘भारत के लिए…

3 Min Read
महंत नृत्य गोपाल दास
उत्तर प्रदेशराज्य

महंत नृत्य गोपाल दास से मिलने हॉस्पिटल पहुंचे CM योगी, डॉक्टरों से स्वास्थ्य के बारे में ली जानकारी

लखनऊः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को महंत नृत्य गोपाल दास का हालचाल लेने मेदांता अस्पताल पहुंचे। वहां उन्होंने…

1 Min Read
सीएम योगी
उत्तर प्रदेशराज्य

सीएम योगी से मिलते ही बेघर की गई सीमा को ‘न्याय’, मासूम अनन्या ने किया भाव-विभोर

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार सुबह 'जनता दर्शन' किया। उन्होंने प्रदेश भर से आए हर फरियादी की समस्या सुनी और…

3 Min Read
अल्ट्रा सुपर मेगा प्रोजेक्ट
उत्तर प्रदेशराज्य

गोरखपुर में 170 एकड़ में लगेगा श्रेयस ग्रुप का अल्ट्रा सुपर मेगा प्रोजेक्ट, इथेनाल-ईएनए डिस्टिलरी का होगा उत्पादन

गोरखपुर के धुरियापार औद्योगिक टाउनशिप में एक बड़े औद्योगिक निवेश की आधारशिला रखी जा रही है। श्रेयस ग्रुप्स ऑफ कंपनीज…

3 Min Read
jansamwad tv

यदि आपको “https://jansamvadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamvadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

contact@jansamvadtv.com

  • Privacy Policy
  • About us
  • Disclamer
  • Contact Us
Reading: सास और दामाद की लव स्टोरी: ‘जिस मां ने शादी तुड़वाई, वो…’, बेटी ने कही ये बात; पति ने सपना के सामने रखी शर्त
Share

© Jansamvwadtv. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Forget Password