jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: भारत के लिए मैराथनः देशभक्ति और संस्कृति का भव्य संगम
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » भारत के लिए मैराथनः देशभक्ति और संस्कृति का भव्य संगम
उत्तर प्रदेशराज्य

भारत के लिए मैराथनः देशभक्ति और संस्कृति का भव्य संगम

Tripty Srivastava
Last updated: January 27, 2026 5:16 pm
Tripty Srivastava
Share
SHARE

आज सेक्टर-19, नोएडा में 77वां गणतंत्र दिवस के अवसर पर कृषतारा दिव्य लौ ट्रस्ट के तत्वाधान में ‘‘भारत के लिए मैराथन’’ का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रेरणादायी कार्यक्रम का नेतृत्व ट्रस्ट की अध्यक्ष श्री-श्री 1008 कृष्णा शर्मा जी ने किया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रप्रेम, स्वास्थ्य जागरूकता और सामाजिक एकता की भावना को प्रोत्साहित करना था।

Contents
About The AuthorTripty Srivastava

मैराथन में बच्चों, युवाओं एवं समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे मार्ग में ‘‘जय हिंद एवं वंदे मातरम’’ के नारों से वातावरण देशभक्ति से ओत-प्रोत रहा।

मैराथन के पश्चात रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिन्होंने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। इसके साथ ही प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं पदक वितरण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें सभी धावकों के प्रयासों की सराहना की गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री संजय बाली जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने अपने प्रेरक शब्दों से युवाओं का उत्साहवर्धन किया। साथ ही माननीय कनक लता जी एवं गौरव राज गुप्ता जी ने भी आयोजन की शोभा बढ़ाई और ट्रस्ट के सामाजिक प्रयासों की प्रशंसा की।

अपने संबोधन में अध्यक्ष श्री-श्री 1008 कृष्णा शर्मा जी ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को एकजुट करने और स्वस्थ, जागरूक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। यह आयोजन न केवल एक मैराथन था, बल्कि राष्ट्रप्रेम, संस्कृति और सामाजिक सहभागिता का सशक्त संदेश भी था। गणतंत्र दिवस पर कृषतारा दिव्य लौ ट्रस्ट  द्वारा बहुत ही भव्य रूप से रन फाॅर भारत मैराथन दौड़ हुई ।

जिसमे मुख्य अथिति सांसद प्रतिनिधि संजय बाली जी संस्थापिका श्री श्री 1008 आचार्य महामंडलेश्वर साध्वी कृष्णा श्री महाराज, विशिष्ट अतिथि श्री श्री 1008 अंनत विभुषित जगत गुरु कंचन जी महाराज श्री पंचभूत परमहंस अखाड़ा, विशेष अतिथि जी न्यूज के सीनियर एंकर गौरवराज गुप्ता जी और सदस्य जिनको सम्मानित किया गया नमिता बाली, देवेश शर्मा, गुनंदी गेरे, एंकर स्नेहा आर्या, सनम, राजू कनोजिया, रमेश कश्यप, आलोक प्रजापति, ज्योति गोला, श्रीमती कनकलता पोरवाल जी सुधीर पोरवाल जी, हिना नाज, परमिंदर चंदेल हर्षित, लता दिवान, कल्पना शर्मा प्रमोद रंगा गोपाल, प्रिन्स सिंह, चारु शर्मा, रूचि गुलाटी कीर्ति गुलाटी, मंजू आदि इसके आलावा माननीय संजय बाली जी और जगत गुरु कंचन जी और महामंडलेश्वर कृष्णा श्री द्वारा झंडा रोहण हुआ बच्चो ने सांस्कृतिक प्रोग्राम करा देश भक्ति से सारा हाल गूंज उठा, बच्चो को सर्टिफिकेट मेडल गिफ्ट भी दिया, सबसे सुन्दर नृत्य के लिए इशानी जायसवाल, शिप्रा पाण्डेय को मेमेंटो भी मुख्य अतिथि द्वारा दिया गया।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Tripty Srivastava

About The Author

Tripty Srivastava

See author's posts

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article गुरु तेग बहादुर गणतंत्र दिवस पर पंजाब की झांकी समर्पित: गुरु तेग बहादुर जी की शहादत और मानवता का संदेश
Next Article 77वें गणतंत्र दिवस देशभक्ति की एकजुटता: 77वें गणतंत्र दिवस का भव्य समारोह
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

टेस्ला
महाराष्ट्र

टेस्ला की भारत में धमाकेदार एंट्री! मुंबई के BKC में पहला शोरूम लॉन्च

टेस्ला की भारत में धमाकेदार एंट्री! मुंबई के BKC में पहला शोरूम लॉन्च मुंबई, 15 जुलाई 2025 — दुनिया की…

2 Min Read
राजस्व घाटा अनुदान
राज्यहिमाचल प्रदेश

राजस्व घाटा अनुदान पर रणनीति तय करेगी हिमाचल सरकार, 8 फरवरी को हाईलेवल बैठक

राजस्व घाटा अनुदान बंद करने के बाद राज्य सरकार ने अपनी रणनीति बनाना शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह…

1 Min Read
उत्तर प्रदेशराज्य

यूपी के नए फोरलेन का निर्माण पूरा करने की सीएम योगी ने तय की डेडलाइन, निरीक्षण के लिए पहुंचे

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर-पिपराइच फोरलेन मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देशित किया कि गुणवत्ता का विशेष ध्यान…

3 Min Read
उत्तर प्रदेशजम्मू कश्मीरताजा खबरमनोरंजनराष्ट्रीयलाइफस्टाइल

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर पर एक नया देशभक्ति गीत “सिंदूर की ललकार” रिलीज़

भोजपुरी सिंगर और भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर पर एक नया देशभक्ति गीत "सिंदूर की…

4 Min Read
jansamwad tv

यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

contact@jansamwadtv.com

  • Privacy Policy
  • About us
  • Disclamer
  • Contact Us
Reading: भारत के लिए मैराथनः देशभक्ति और संस्कृति का भव्य संगम
Share

© Jansamwadtv. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Forget Password