jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: राजपुरा में जगन्नाथ रथयात्रा में पहुंचे नायब सैनी, खींचा रथ और लगाया झाड़ू
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » राजपुरा में जगन्नाथ रथयात्रा में पहुंचे नायब सैनी, खींचा रथ और लगाया झाड़ू
राज्यहरियाणा

राजपुरा में जगन्नाथ रथयात्रा में पहुंचे नायब सैनी, खींचा रथ और लगाया झाड़ू

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: July 23, 2026 11:14 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भगवान श्रीजगन्नाथ की रथयात्रा मात्र धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारतीय सनातन संस्कृति, सामाजिक समरसता, सेवा और मानवता के कल्याण का जीवंत संदेश है। यह यात्रा हमें प्रेम, सेवा, समानता और राष्ट्र एकता का मार्ग दिखाती है तथा समाज को जोड़ने का कार्य करती है।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बुधवार को पंजाब के राजपुरा में आयोजित भगवान श्रीजगन्नाथ की रथयात्रा में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए और श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उनके साथ पूर्व मंत्री असीम गोयल भी थे। मुख्यमंत्री ने भगवान जगन्नाथ के रथ की रस्सी खींची और झाड़ू लगाकर उपस्थितजनों को स्वच्छता अपनाने का संदेश दिया।

उन्होंने भगवान श्रीजगन्नाथ, बलभद्र जी तथा माता सुभद्रा के चरणों में शीश नवाते हुए कहा कि भगवान श्रीजगन्नाथ संपूर्ण मानवता के नाथ हैं। उनके दरबार में किसी प्रकार का ऊंच-नीच, जाति, वर्ग अथवा अमीरी-गरीबी का भेद नहीं होता। रथयात्रा का सबसे बड़ा संदेश यही है कि ईश्वर के समक्ष सभी समान हैं और प्रेम, सेवा तथा समर्पण ही सच्ची भक्ति का आधार हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्रीजगन्नाथ की हजारों वर्षों पुरानी रथयात्रा भारत की सांस्कृतिक विरासत का गौरवशाली प्रतीक है। भारत की संस्कृति सदैव ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का संदेश देती आई है।

मुख्यमंत्री ने इस्कान संस्था के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि संस्था पिछले दो दशकों से संस्कार, गोसेवा, गीता प्रचार, अन्नदान, युवा जागरण और मानव सेवा के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन का अभियान चला रही है। इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सैनी और पूर्व सांसद परनीत कौर की मुलाकात हुई। दोनों के बीच पंजाब के राजनीतिक विषयों पर बातचीत हुई है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी पर विराम, चुनावी तैयारी में जुटा हाईकमान
    Next Article रोहतक में आज सजेगा मेधावियों का सम्मान समारोह, मुख्यमंत्री नायब सैनी करेंगे प्रतिभाओं को सम्मानित
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    दिल्लीराज्य

    खुले नाले पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, MCD को तुरंत स्लैब से ढकने का आदेश

    नई दिल्ली। खुले नालों के कारण स्थानीय लोगों को होने वाले खतरे को देखते हुए दिल्ली हाई कोर्ट ने एमसीडी ओखला…

    2 Min Read
    युवाओं से संवाद
    राज्यहरियाणा

    मुख्यमंत्री सैनी ने पंजाब के युवाओं से संवाद किया, पारदर्शी रोजगार और कौशल विकास पर दिया जोर

    चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को सरकारी आवास संत कबीर कुटीर पर पहुंचे पंजाब के युवाओं से…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद आरोपियों का एनकाउंटर, सुमित और मोहित मारे गए

    उत्तर प्रदेश के शामली में हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में पुलिस ने दो बदमाशों का एनकाउंटर कर दिया है. सदर कोतवाली…

    6 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार के तहत न्याय पंचायत रोहिड़ा में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित

    चमोली।जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार के तहत न्याय पंचायत रोहिड़ा में बुधवार को बहुउद्देशीय शिविर उप जिलाधिकारी सोहन सिंह…

    1 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: राजपुरा में जगन्नाथ रथयात्रा में पहुंचे नायब सैनी, खींचा रथ और लगाया झाड़ू
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password