jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद आरोपियों का एनकाउंटर, सुमित और मोहित मारे गए
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद आरोपियों का एनकाउंटर, सुमित और मोहित मारे गए
उत्तर प्रदेशराज्य

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद आरोपियों का एनकाउंटर, सुमित और मोहित मारे गए

News Desk
Last updated: August 31, 2026 7:40 am
News Desk
Share
SHARE

उत्तर प्रदेश के शामली में हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में पुलिस ने दो बदमाशों का एनकाउंटर कर दिया है. सदर कोतवाली थाना क्षेत्र में सोमवार को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई. मुठभेड़ में अंकित की हत्या के दो संदिग्ध आरोपी सुमित और मोहित मारे गए. इस दौरान दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं.

Contents
About The AuthorNews Desk

शामली के एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अंकित बालियान की हत्या के बाद मामले के खुलासे के लिए SWAT टीम, सर्विलांस यूनिट के साथ सभी थाना प्रभारियों, ASP और सिटी व कैराना CO को जांच में लगाया गया था. एसपी के मुताबिक, उन्होंने रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक जिले में विशेष नाकेबंदी करने के निर्देश दिए थे. इसका मकसद था कि बिना चेकिंग के कोई भी वाहन जिले में प्रवेश न कर सके.

अपराधियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी

एसपी ने बताया कि सुबह करीब 4 बजे हिजाना थाना प्रभारी वीरेंद्र कसाना अपने थाने के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे. इसी दौरान उन्होंने करनाल की तरफ से आती एक मोटरसाइकिल को देखा. पुलिस ने बाइक सवारों को रोकने का प्रयास किया तो उस पर सवार दो संदिग्ध अपराधियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी. हालांकि पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए, लेकिन गोली पुलिस की गाड़ी में जा लगी.

इसके बाद हिजाना SHO ने तत्काल वायरलेस सेट के जरिए जिले की अन्य पुलिस टीमों को संदिग्धों के बारे में सूचना दी. दोनों आरोपी बाइक से तेजी से भाग निकले और कैराना की ओर मुड़ गए.

एसपी ने बताया कि संदिग्ध जब मन्ना मादरा पुल के नीचे पहुंचे तो वहां कोतवाली थाना प्रभारी धर्मेंद्र गौतम पुलिस टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे. उन्होंने भी बाइक सवारों को रोकने की कोशिश की. आरोपियों ने पुलिस पर फिर गोली चला दी. फायरिंग में पुलिस वाहन का विंडशील्ड टूट गया. इसके बाद SHO ने आरोपियों को ललकारते हुए उन्हें रुकने के लिए कहा.

पुलिस के मुताबिक, आरोपी वहां से बाईं ओर शहर की तरफ मुड़ गए. इस बीच वायरलेस पर पहले ही अलर्ट जारी हो चुका था. सूचना मिलते ही SWAT टीम, सर्विलांस प्रभारी, संबंधित SHO, CO सिटी, ASP और CO कैराना समेत पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंच गईं. एसपी के अनुसार, पुलिस टीमों से घिरता देख संदिग्धों ने अचानक अपनी गाड़ी दाईं ओर मोड़ दी. इसके बाद पुलिस ने उनकी घेराबंदी शुरू कर दी और आगे की कार्रवाई की गई.

पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मारे गए आरोपियों की पहचान सुमित और मोहित के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, दोनों अंकित बालियान हत्याकांड में संदिग्ध आरोपी थे. मुठभेड़ के दौरान दो पुलिसकर्मियों के घायल होने की भी जानकारी सामने आई है.

26 अगस्त को जिम के बाहर हुई थी अंकित की हत्या

हरियाणवी गायक अंकित बालियान की 26 अगस्त की शाम शामली के आर्यपुरी इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. अंकित जिम से बाहर निकले थे, तभी हमलावरों ने उन पर फायरिंग कर दी. गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

कबड्डी से शुरू हुआ था सफर, संगीत में बनाई पहचान

अंकित बालियान एक कबड्डी खिलाड़ी भी रह चुके थे. करीब 2013-14 तक वह प्रदेश स्तर पर कबड्डी खेलते रहे. दिल्ली, भोपाल समेत कई शहरों में आयोजित प्रतियोगिताओं में उन्होंने हिस्सा लिया. पैर में गंभीर चोट और फ्रैक्चर के बाद उन्हें खेल छोड़ना पड़ा.

इसके बाद अंकित ने फिटनेस और जिम पर ध्यान दिया. इसी दौरान उनका रुझान संगीत की तरफ बढ़ा और करीब 2022 में उन्होंने हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में सक्रिय रूप से काम शुरू किया.

सिंगर के साथ एक्टर और प्रोड्यूसर के तौर पर भी बनाई पहचान

अंकित ने गायन के साथ एक्टिंग, गीत लेखन, कंपोजिंग और म्यूजिक प्रोडक्शन में भी काम किया. उन्होंने मासूम शर्मा समेत कई चर्चित कलाकारों के साथ प्रोजेक्ट किए. एक खटोला जेल के भीतर, भरी कोर्ट में गोली मारेंगे मेरी जान, 112 NE, जाट जाटनी, मोदी बरगा रुतबा, गोली के बारूद, सिस्टम और अगला जनम जाट जैसे गानों से उन्हें पहचान मिली. उनके कई गानों को YouTube पर लाखों-करोड़ों व्यूज मिले थे.

बॉलीवुड में एंट्री की कर रहे थे तैयारी

परिवार के मुताबिक, अंकित के 20 से ज्यादा नए गानों पर काम चल रहा था. वह बॉलीवुड में कदम रखने की तैयारी में भी थे. हालांकि, इससे पहले ही उनकी हत्या कर दी गई. अब पुलिस मुठभेड़ में दो संदिग्ध आरोपियों की मौत के बाद हत्याकांड की जांच में नया मोड़ आया है. पुलिस हत्या के पीछे की वजह और अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article अंकित बालियान हत्याकांड: दो शूटरों की हुई पहचान, आर्यन और सत्यम हैं नाम; करनाल, पानीपत व रोहतक में दबिश
    Next Article रुद्रनाथ धाम के कपाट 17 अक्टूबर को होंगे बंद, 19 किमी पैदल पहुंच रहे श्रद्धालु
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    राज्यहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल सरकार का बड़ा फैसला, स्टडी लीव पर कर्मचारियों को मिलेगा पूरा वेतन

    शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के लिए अध्ययन अवकाश यानी स्टडी लीव से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव करते…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    बिकरू कांड का आरोपित व विकास दुबे का साथी दयाशंकर कोर्ट दोषमुक्त, मुठभेड़ की पुलिसिया कहानी नहीं हो सकी साबित

    उत्तर प्रदेश के कानपुर के चर्चित बिकरू कांड को अंजाम देने वाले कुख्यात विकास दुबे के साथी दयाशंकर अग्निहोत्री को…

    2 Min Read
    उत्तरायणी कौतिक
    उत्तराखंडराज्य

    सितारगंज में रंगयात्रा के साथ तीन दिवसीय उत्तरायणी कौतिक का शुभारंभ

    उत्तरांचल सांस्कृतिक विकास समिति के तत्वावधान में सितारगंज में उत्तरायणी कौतिक घुघूती त्यार के उपलक्ष्य में रविवार को नगर में…

    2 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    भाजपा ने 17 संगठनात्मक जिलों में नियुक्त किए प्रभारी और सह-प्रभारी

    शिमला। भारतीय जनता पार्टी, हिमाचल प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी एवं सशक्त…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद आरोपियों का एनकाउंटर, सुमित और मोहित मारे गए
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password