jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: सरकारी कर्मचारियों के लिए पेश किया गया नया बैंक खाता, मिलेगा करोड़ों का बीमा और सस्ते लोन जैसी सुविधाएं
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » सरकारी कर्मचारियों के लिए पेश किया गया नया बैंक खाता, मिलेगा करोड़ों का बीमा और सस्ते लोन जैसी सुविधाएं
व्यापार

सरकारी कर्मचारियों के लिए पेश किया गया नया बैंक खाता, मिलेगा करोड़ों का बीमा और सस्ते लोन जैसी सुविधाएं

Tripty Srivastava
Last updated: January 16, 2026 10:09 am
Tripty Srivastava
Share
कर्मचारियों
SHARE

नई दिल्ली: केंद्र सरकार के कर्मचारियों की वित्तीय जरूरतों को एक ही मंच पर पूरा करने के उद्देश्य से वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग (डीएफएस) ने बुधवार को ‘संयुक्त वेतन खाता पैकेज’ (Composite Salary Account Package) लॉन्च किया. इस पैकेज के तहत बैंकिंग, बीमा और कार्ड से जुड़ी कई सुविधाएं एक ही खाते में उपलब्ध कराई जाएंगी. इसे केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए ऑल-इन-वन फाइनेंशियल सॉल्यूशन के रूप में देखा जा रहा है.

Contents
About The AuthorTripty Srivastava

यह पैकेज डीएफएस सचिव एम. नागराजू द्वारा पेश किया गया. कार्यक्रम में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के चेयरमैन, सभी राष्ट्रीयकृत बैंकों के एमडी और सीईओ तथा डीएफएस के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.

क्या है कंपोजिट सैलरी अकाउंट पैकेज

कंपोजिट सैलरी अकाउंट पैकेज तीन प्रमुख हिस्सों पर आधारित है—

  • बैंकिंग सुविधाएं
  • बीमा सुरक्षा
  • 3कार्ड और डिजिटल लाभ

इन तीनों को मिलाकर केंद्र सरकार के कर्मचारियों को बेहतर वित्तीय सुरक्षा और सुविधा देने का लक्ष्य रखा गया है.

बैंकिंग सुविधाएं: जीरो बैलेंस और सस्ता लोन

इस पैकेज के तहत कर्मचारियों को जीरो-बैलेंस सैलरी अकाउंट की सुविधा मिलेगी. इसके साथ ही RTGS, NEFT, UPI और चेक से जुड़े सभी लेनदेन मुफ्त होंगे.

इसके अलावा, होम लोन, एजुकेशन लोन, वाहन लोन और पर्सनल लोन पर रियायती ब्याज दरें दी जाएंगी. लॉकर किराए और लोन प्रोसेसिंग चार्ज पर भी छूट मिलेगी. फैमिली बैंकिंग के तहत परिवार के सदस्यों को भी कई सुविधाओं का लाभ मिलेगा.

बीमा सुरक्षा: करोड़ों का कवर

कंपोजिट सैलरी अकाउंट पैकेज की सबसे बड़ी खासियत इसका व्यापक बीमा कवरेज है. इसमें—

  • ₹1.5 करोड़ तक का पर्सनल एक्सीडेंट कवर
  • ₹2 करोड़ तक का एयर एक्सीडेंट कवर
  • ₹1.5 करोड़ तक का विकलांगता कवर
  • ₹20 लाख तक का टर्म लाइफ इंश्योरेंस (ऑप्शनल टॉप-अप के साथ)

इसके अलावा, कर्मचारी और उनके परिवार के लिए कॉम्प्रिहेंसिव हेल्थ इंश्योरेंस भी उपलब्ध होगा, जिसमें किफायती प्रीमियम पर टॉप-अप का विकल्प रहेगा.

कार्ड और डिजिटल फायदे

इस पैकेज में बेहतर डेबिट और क्रेडिट कार्ड सुविधाएं भी शामिल हैं. कर्मचारियों को एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस, रिवॉर्ड पॉइंट्स, कैशबैक ऑफर और अनलिमिटेड ट्रांजैक्शन की सुविधा मिलेगी. खास बात यह है कि खाते पर कोई मेंटेनेंस चार्ज नहीं लिया जाएगा.

कर्मचारियों की भलाई की दिशा में अहम कदम

डीएफएस के अनुसार, यह पैकेज बैंकों के साथ व्यापक चर्चा के बाद तैयार किया गया है, ताकि ग्रुप ए, बी और सी—सभी कैडर के कर्मचारियों को समान और अधिकतम लाभ मिल सके. मंत्रालय ने कहा कि यह योजना कर्मचारियों को आसान बैंकिंग, मजबूत वित्तीय सुरक्षा और मानसिक शांति प्रदान करेगी.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Tripty Srivastava

About The Author

Tripty Srivastava

See author's posts

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article सूर्यकुमार यादव सूर्यकुमार यादव को लेकर बयान बना विवाद की वजह: एक्ट्रेस खुशी मुखर्जी पर 100 करोड़ का मानहानि दावा
Next Article दृश्यम 3 अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ का क्या होगा अंत? पहले ही खुल जाएगा राज, हिंदी रीमेक से पहले मोहनलाल करेंगे धमाका
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच JM Financial के टॉप पिक्स, कहा खरीद डालिए; 25% तक मिल सकता है रिटर्न
व्यापार

बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच JM Financial के टॉप पिक्स, कहा खरीद डालिए; 25% तक मिल सकता है रिटर्न

JM Financial Stock Picks: मिडिल ईस्ट में पैदा हुए हालात से शेयर बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है.…

3 Min Read
व्यापार

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के शीर्ष पदाधिकारीयों को भामाशाह सम्मान प्रतीक देकर सम्मानित किया गया!

फेडरेशन ऑफ़ इंटरनेशनल ट्रेड इन्वेस्टर गुणोदय एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री आदित्य खन्ना द्वारा उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के शीर्ष…

0 Min Read
टाटा मोटर्स
व्यापार

ईवी की ब्रिकी बढ़ाने के लिए सरकार को करना होगा ये काम, टाटा मोटर्स के एमडी ने दिया सुझाव

नई दिल्ली : टाटा मोटर्स ने आगामी आम बजट में शुरुआती स्तर के इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) के लिए विशेष प्रोत्साहन और…

3 Min Read
व्यापार

कच्छ के ‘बंजर’ जमीन पर 1.5 लाख करोड़ का निवेश करेगा अडानी समूह

अदाणी ग्रुप अब गुजरात के कच्छ क्षेत्र में विकास की नई इबारत लिखने जा रहा है. अदाणी पोर्ट्स एंड एसईजेड…

5 Min Read
jansamwad tv

यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

contact@jansamwadtv.com

  • Privacy Policy
  • About us
  • Disclamer
  • Contact Us
Reading: सरकारी कर्मचारियों के लिए पेश किया गया नया बैंक खाता, मिलेगा करोड़ों का बीमा और सस्ते लोन जैसी सुविधाएं
Share

© Jansamwadtv. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Forget Password