jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: हिमाचल में जैव विविधता संरक्षण को नई दिशा, सीएम सुक्खू ने लॉन्च की ‘हाईबिस्कस’ योजना
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » हिमाचल में जैव विविधता संरक्षण को नई दिशा, सीएम सुक्खू ने लॉन्च की ‘हाईबिस्कस’ योजना
राज्यहिमाचल प्रदेश

हिमाचल में जैव विविधता संरक्षण को नई दिशा, सीएम सुक्खू ने लॉन्च की ‘हाईबिस्कस’ योजना

News Desk
Last updated: July 24, 2026 10:38 am
News Desk
Share
SHARE

शिमला: हिमाचल प्रदेश में जैव विविधता संरक्षण को सुदृढ़ बनाने तथा सतत आजीविका को बढ़ावा देने की दिशा में वीरवार को मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल बायोडायवर्सिटी स्टेकहोल्डर-लेड कंजर्वेशन यूनिफाइड योजना (हाईबिस्कस) का शुभारंभ किया। इस योजना का उद्देश्य स्थानीय समुदायों की सक्रिय भागीदारी के माध्यम से पारिस्थितिकी तंत्र की पुनर्बहाली, जैव विविधता संरक्षण तथा जैविक संसाधनों के सतत् उपयोग को प्रोत्साहित करना है। इस अवसर पर प्रधान सचिव तकनीकी शिक्षा डॉ. अभिषेक जैन, सचिव पर्यावरण, विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं जलवायु परिवर्तन सुशील कुमार सिंगला, निदेशक पर्यावरण, विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं जलवायु परिवर्तन तथा सदस्य सचिव, हिमाचल प्रदेश राज्य जैव विविधता बोर्ड पुष्पेंद्र राणा, संयुक्त सदस्य सचिव डॉ. सुरेश सी. अत्री तथा वन विभाग एवं हिमाचल प्रदेश राज्य जैव विविधता बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Contents
About The AuthorNews Desk

जैव विविधता संरक्षण के लिए 2 करोड़ रुपए जारी

योजना के राज्यव्यापी क्रियान्वयन के लिए हिमाचल प्रदेश राज्य जैव विविधता बोर्ड द्वारा वन विभाग को 2 करोड़ रुपए की राशि जारी की गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हाईबिस्कस योजना हिमाचल की समृद्ध जैव विविधता के संरक्षण के साथ-साथ ग्रामीण समुदायों के लिए सतत् आजीविका के अवसर सृजित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। उन्होंने कहा कि यह योजना पारिस्थितिकी पुनर्बहाली, जलवायु अनुकूलन क्षमता बढ़ाने, औषधीय पौधों के संरक्षण तथा बाजार से जुड़ी गतिविधियों के माध्यम से किसानों की आय वृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

लागत-सांझेदारी मॉडल अपनाया गया

सुक्खू ने कहा कि इस योजना से राज्य के लगभग 2 लाख किसान तथा 10 हजार सामुदायिक समूह लाभान्वित होंगे। योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और दीर्घकालिक स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए हिमाचल प्रदेश राज्य जैव विविधता बोर्ड, औद्योगिक सांझेदारों तथा किसानों की सहभागिता पर आधारित लागत-सांझेदारी मॉडल अपनाया गया है। उन्होंने कहा कि जियो-टैग्ड फोटो, मैदानी निरीक्षण और ऑनलाइन डैशबोर्ड के माध्यम से डिजिटल निगरानी की जाएगी, जिससे पारदर्शिता और प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित होगा।

राजीव गांधी वन संवर्धन योजना के ढांचे पर आधारित

यह योजना राजीव गांधी वन संवर्धन योजना के ढांचे पर आधारित है। इस योजना का लक्ष्य वैज्ञानिक प्रबंधन को पारंपरिक ज्ञान के साथ जोड़ते हुए जैव विविधता-आधारित विकास मॉडल स्थापित करना है। इसके अंतर्गत जैव विविधता प्रबंधन समितियों को सशक्त बनाना, प्राथमिकता प्राप्त औषधीय पौधों की खेती को बढ़ावा देना, प्राकृतिक आवासों की गुणवत्ता में सुधार करना तथा लाभों का समान और न्यायसंगत वितरण सुनिश्चित करना इत्यादि शामिल हैं।

हिमाचल को अग्रणी राज्य के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि

मुख्यमंत्री ने कहा कि योजना के तहत वन भूमि, सामुदायिक भूमि, निजी भूमि तथा कृषि भूमि पर पौधारोपण, औषधीय एवं सुगंधित पौधों का संरक्षण खेती, नर्सरी विकास, क्षमता निर्माण तथा बाजार से जुड़ी आजीविका के अवसरों को बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह योजना पर्यावरण संरक्षण, सतत् विकास तथा समुदाय आधारित प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को और अधिक सुदृढ़ करती है तथा जैव विविधता संरक्षण के क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश को अग्रणी राज्य के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article सीएम सुक्खू लेंगे कार्यकर्ताओं का फीडबैक, तीन महीने में सभी विधानसभा क्षेत्रों का दौरा
    Next Article पंजाब की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का दायरा बढ़ा, 35.90 लाख लाभार्थियों तक पहुंची मदद
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    राज्यहरियाणा

    हरियाणा में अवैध औद्योगिक कॉलोनियों को मिलेगी राहत, नियमितीकरण के लिए नई नीति लागू

    चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने राज्य में वर्षों से बिना अनुमति संचालित हो रही औद्योगिक कॉलोनियों और औद्योगिक क्लस्टरों को बड़ी राहत…

    3 Min Read
    गुणवत्तापूर्ण शिक्षा
    राज्यहरियाणा

    हरियाणा में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और नए अवसर: मुख्यमंत्री सैनी का 61वें स्थापना दिवस समारोह में संदेश

    चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ में आयोजित श्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज के 61वें स्थापना दिवस समारोह में…

    3 Min Read
    दिल्लीराज्य

    जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक पर कथित हमले का आरोप, प्रदर्शन स्थल की सुरक्षा पर उठे सवाल

    नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर जारी भूख हड़ताल के दौरान शिक्षाविद और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक पर कथित हमले का मामला सामने…

    2 Min Read
    उत्तराखंड सरकार
    उत्तराखंड

    उत्तराखंड सरकार का सख्त फैसला: बिना पंजीकरण चल रहे नशा मुक्ति केंद्र होंगे बंद, होगी कड़ी कार्रवाई

    उत्तराखंड सरकार का सख्त फैसला: बिना पंजीकरण चल रहे नशा मुक्ति केंद्र होंगे बंद, होगी कड़ी कार्रवाई देहरादून, 12 जुलाई…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: हिमाचल में जैव विविधता संरक्षण को नई दिशा, सीएम सुक्खू ने लॉन्च की ‘हाईबिस्कस’ योजना
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password