jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: आईएफएस के नए अधिकारी विकसित भारत के निर्माण में निभाएंगे अहम भूमिका : भूपेंद्र यादव
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » आईएफएस के नए अधिकारी विकसित भारत के निर्माण में निभाएंगे अहम भूमिका : भूपेंद्र यादव
उत्तराखंडराज्य

आईएफएस के नए अधिकारी विकसित भारत के निर्माण में निभाएंगे अहम भूमिका : भूपेंद्र यादव

News Desk
Last updated: August 2, 2026 9:15 am
News Desk
Share
SHARE

देहरादून। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी (आईजीएनएफए), देहरादून में शनिवार को भारतीय वन सेवा (आईएफएस) के 2024 बैच के परिवीक्षार्थियों का दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) के दीक्षांत गृह में संपन्न हुआ। समारोह में केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और उन्होंने सफल प्रशिक्षु अधिकारियों को प्रमाणपत्र एवं पदक प्रदान किए।

Contents
About The AuthorNews Desk

समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि प्रशिक्षण पूरा करने वाले युवा वन अधिकारी वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन, जैव विविधता संरक्षण और मरुस्थलीकरण जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए आधुनिक तकनीक, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और जनभागीदारी का प्रभावी उपयोग जरूरी है।

उन्होंने प्रशिक्षु अधिकारियों से अपने कार्य में नैतिकता, दक्षता और संवेदनशीलता बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, “एक अच्छा अधिकारी वही होता है, जो सबसे पहले एक अच्छा इंसान हो।”

आईजीएनएफए के निदेशक डॉ. राजेंद्र प्रसाद खजूरिया ने बताया कि संशोधित 20 माह के प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफलतापूर्वक पूरा करने वाले अधिकारियों में भारतीय वन सेवा के 109 परिवीक्षार्थी और भूटान के दो अधिकारी प्रशिक्षु शामिल हैं। कुल 111 अधिकारियों ने इस प्रशिक्षण को पूरा किया।

उन्होंने बताया कि इनमें से 75 अधिकारियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर ऑनर्स डिप्लोमा हासिल किया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान वानिकी, वन्यजीव प्रबंधन, पर्यावरणीय सुशासन, नेतृत्व क्षमता विकास, आधुनिक तकनीकों और क्षेत्रीय अभ्यासों पर विशेष ध्यान दिया गया। प्रशिक्षण अवधि का लगभग 45 प्रतिशत भाग फील्ड प्रशिक्षण, अध्ययन भ्रमण और साहसिक गतिविधियों के लिए निर्धारित किया गया था।

समारोह के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षु अधिकारियों को विभिन्न पुरस्कारों और पदकों से सम्मानित किया गया। राजस्थान संवर्ग की सुश्री प्रतीक्षा नानासाहेब काले ने पूरे बैच में प्रथम स्थान प्राप्त कर टॉपर बनने का गौरव हासिल किया।

कार्यक्रम में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के सचिव तन्मय कुमार, वन महानिदेशक एवं विशेष सचिव सुशील कुमार अवस्थी, केंद्रीय अधिकार प्राप्त समिति (सीईसी) के अध्यक्ष सी.पी. गोयल, भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद (आईसीएफआरई) की महानिदेशक कंचन देवी सहित मंत्रालय और विभिन्न वानिकी संस्थानों के वरिष्ठ अधिकारी, प्रशिक्षु अधिकारी एवं उनके परिजन उपस्थित रहे।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article थारू समाज के विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री धामी
    Next Article बोर्ड परीक्षा-2027: डाटा अपडेशन की अंतिम तिथि बढ़कर 4 अगस्तदेहरादून/रामनगर। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा-2027 के संस्थागत परीक्षार्थियों के डाटा अपडेशन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 4 अगस्त 2026 कर दी है। परिषद ने सभी विद्यालयों को निर्देश दिए हैं कि निर्धारित समय सीमा के भीतर विद्यार्थियों का शत-प्रतिशत विवरण बोर्ड पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड किया जाए। विद्यालयी शिक्षा परिषद के सचिव विनोद कुमार ढौंडियाल ने बताया कि संस्थागत परीक्षार्थियों के डाटा अपडेशन के लिए पोर्टल 15 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक खोला गया था, लेकिन कुछ विद्यालय निर्धारित अवधि में प्रक्रिया पूरी नहीं कर सके। विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए परिषद ने अंतिम अवसर के रूप में तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि 4 अगस्त 2026 के बाद डाटा अपडेशन की समय सीमा किसी भी परिस्थिति में आगे नहीं बढ़ाई जाएगी। इसके बाद विद्यार्थियों के विवरण में किसी भी प्रकार की त्रुटि या विसंगति पाए जाने पर संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य जिम्मेदार होंगे। परिषद ने बताया कि 4 अगस्त से विद्यालयों को विद्यार्थियों की नामावली तैयार करने का विकल्प भी उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा कक्षा 10 और 12 के संस्थागत विद्यार्थियों के नवीन पंजीकरण एवं स्थानांतरण के लिए पोर्टल 11 अगस्त से 24 अगस्त 2026 तक खुला रहेगा। वहीं व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के नवीन पंजीकरण की प्रक्रिया 25 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक पूरी की जा सकेगी। विद्यालयी शिक्षा परिषद ने सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं कि वे अपने-अपने जिलों में डाटा अपडेशन की प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से पूरी कराएं, ताकि बोर्ड परीक्षा की तैयारियां सुचारु और त्रुटिरहित तरीके से पूरी हो सकें। विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि बोर्ड परीक्षार्थियों का डाटा समय पर और पूरी तरह सही तरीके से अपलोड होना बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी विद्यालयों से निर्धारित समय सीमा के भीतर शत-प्रतिशत डाटा अपडेट करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार पारदर्शी, समयबद्ध और छात्रहितैषी परीक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि विद्यार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तराखंडराज्य

    हरिद्वार में आस्था का रिकॉर्ड जनसैलाब, कांवड़ मेले में पहुंचे करीब 5 करोड़ श्रद्धालु

    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांवड़ मेले में लगभग पांच करोड़ शिवक्तों के हरिद्वार पहुंचने को आस्था के विराट स्वरूप…

    2 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    97 दिन का इंतजार खत्म: रूस से सकुशल घर लौटे पिथौरागढ़ के दो सगे भाई

    देहरादून। रोजगार का झांसा देकर रूस भेजे गए पिथौरागढ़ निवासी दो सगे भाइयों की 97 दिन बाद सकुशल वतन वापसी हो…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी कांड के बाद बदला नियम, SBI ने तैनात किए सेना से रिटायर्ड 10 बैंककर्मी

    राम मंदिर के चढ़ावा चोरी मामले को लेकर चल रही एसआईटी की जांच के बीच व्यवस्थाएं अब तक स्थिर नहीं…

    3 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    परमार जयंती पर सियासत से विकास तक चर्चा, सुक्खू ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

    शिमला: प्रदेश सरकार राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री डा. यशवंत सिंह की नीतियों को धरातल पर सफलतापूर्वक उतारने के लिए निरंतर प्रयासरत…

    7 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: आईएफएस के नए अधिकारी विकसित भारत के निर्माण में निभाएंगे अहम भूमिका : भूपेंद्र यादव
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password