jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: राम मंदिर चढ़ावा चोरी कांड के बाद बदला नियम, SBI ने तैनात किए सेना से रिटायर्ड 10 बैंककर्मी
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » राम मंदिर चढ़ावा चोरी कांड के बाद बदला नियम, SBI ने तैनात किए सेना से रिटायर्ड 10 बैंककर्मी
उत्तर प्रदेशराज्य

राम मंदिर चढ़ावा चोरी कांड के बाद बदला नियम, SBI ने तैनात किए सेना से रिटायर्ड 10 बैंककर्मी

News Desk
Last updated: August 10, 2026 6:39 am
News Desk
Share
SHARE

राम मंदिर के चढ़ावा चोरी मामले को लेकर चल रही एसआईटी की जांच के बीच व्यवस्थाएं अब तक स्थिर नहीं हो सकी है। अब एसओपी के अनुपालन में एसबीआई बैंक प्रबंधन ने नई व्यवस्था बनाई है। बैंक प्रबंधन ने इस बार पारदर्शी, ईमानदार पूर्ण व व्यवस्थित गणना सुनिश्चित कराने के लिए सेना के रिटायर बैंक कर्मियों का चुनाव किया है। एसबीआई की अलग-अलग शाखाओं में कार्यरत दस बैंक कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।

Contents
About The AuthorNews Desk

मिली जानकारी के अनुसार गणना में 12 कर्मचारियों की जरूरत है। फिलहाल दस को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अतिरिक्त गणना कार्य की पूरी देखभाल के लिए एक प्रभारी भी नियुक्त किया गया है। क्लास टू लेवल के अफसर को सुपरविजन के लिए तैनात कर दिया गया है। बताया गया कि यह सभी बैंक के रेगुलर स्टाफ हैं।

सिक्योरिटी सर्विस की सेवा समाप्ति के लिए सर्कुलर जारी

दूसरी ओर बैंक प्रबंधन ने सिक्योरिटी सर्विस की सेवा समाप्ति के लिए एक सर्कुलर भी जारी कर दिया है। बताया गया कि इस एजेंसी से जुड़े तीन कर्मियों को रोक लिया गया है जिनकी जिम्मेदारी दानपात्रों को जिन पेटियों में खाली कराया जाता है। उन सभी पेटियों को गणना स्थल तक पहुंचाने और पुनः गणना के उपरांत सुरक्षित बैंक तक लाने ले जाने की है। इसके अलावा एजेंसी के शेष सभी कर्मियों को राम मंदिर से हटा दिया गया है। इसके पहले यहां सम्बन्धित एजेंसी के तीन दर्जन कर्मचारी कार्यरत थे। चढ़ावा चोरी के आरोप में जेल में निरुद्ध आठ आरोपियों में से छह आरोपी इसी एजेंसी के माध्यम से राम मंदिर के गणना कार्य में लगाए गए थे।

पुरानी एजेंसी के पास नहीं था वित्तीय प्रबंधन का अनुभव

चढ़ावा चोरी का मामला सामने आने के बाद बैंक द्वारा अनुबंधित एजेंसी की पड़ताल में सामने आया कि इस एजेंसी के पास वित्तीय प्रबंधन का कोई अनुभव नहीं है। फिर भी बैंक के द्वारा राम मंदिर के चढ़ावे की धनराशि के प्रबंधन में शामिल कर दिया गया। इतना ही नहीं इन कर्मचारियों को अनेक प्रकार की छूट भी दी गई। उनके ऊपर निर्धारित ड्रेस कोड भी नहीं लागू किया गया और उन्हें मंदिर परिसर में पुलिस जांच से भी मुक्त रखा गया। इसका फायदा आरोपी कर्मचारियों ने उठाया और करोड़ों का गोलमाल कर दिया। इन कर्मचारियों की आपसी फुटमत से रहस्य से पर्दा उठा और यह लोग पकड़े गए व चोरी की धनराशि की बरामदगी भी उनकी निशानदेही पर राम मंदिर ट्रस्ट के तत्कालीन महासचिव चंपतराय ने करा ली। फिर भी प्राथमिकी दर्ज कराने में विलंब के कारण महासचिव चंपतराय के साथ ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र को त्यागपत्र देना पड़ा।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का दुरुपयोग कर भारत के खिलाफ अफवाह फैला रहीं देशविरोधी ताकतें: योगी
    Next Article ’55-60 साल देश को लूटा, युवाओं को क्या दिया?’ सिद्धार्थनगर में राहुल-अखिलेश पर जमकर बरसे CM योगी
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    छत्तीसगढ़

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन की सराहनीय पहल, जरूरतमंद वृद्ध मातृ-शक्तियों को वस्त्र भेंट कर किया सम्मान

    किरंदुल, छत्तीसगढ़ | 8 मार्च 2026 अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर किरंदुल में सामाजिक सेवा और सम्मान का प्रेरणादायक…

    3 Min Read
    ख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू
    हिमाचल प्रदेश

    हिमाचल सरकार का सख्त आदेश: ऑफिस में जीन्स-टीशर्ट पर रोक, कर्मचारियों के लिए नया ड्रेस कोड लागू

    महिला कर्मचारियों को जीन्स-टॉप पहनने की मनाही, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई शिमला: Himachal Pradesh सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के…

    2 Min Read
    कृषि मंत्री गणेश जोशी
    उत्तराखंडराज्य

    कृषि मंत्री गणेश जोशी ने रुद्रपुर में बहुउद्देशीय शिविर में लाभार्थियों की सुनी समस्याएं

    रुद्रपुर। प्रदेश के कृषि मंत्री एवं जनपद ऊधमसिंह नगर के प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को रुद्रपुर स्थित राजकीय इंटर…

    4 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    साथ चुनाव लड़ेंगे सपा-कांग्रेस… शिवपाल बोले- अखिलेश के नेतृत्व में बनेगी पूर्ण बहुमत की सरकार

    समाजवादी पार्टी (SP) के राष्ट्रीय महासचिव और अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल सिंह यादव ने बुधवार को बड़ी भविष्यवाणी कर…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: राम मंदिर चढ़ावा चोरी कांड के बाद बदला नियम, SBI ने तैनात किए सेना से रिटायर्ड 10 बैंककर्मी
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password