jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: हिमाचल में अति गरीब परिवारों के लिए नई योजना, 1.78 लाख परिवारों को रोजगार-आवास से जोड़ेगी सरकार
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » हिमाचल में अति गरीब परिवारों के लिए नई योजना, 1.78 लाख परिवारों को रोजगार-आवास से जोड़ेगी सरकार
राज्यहिमाचल प्रदेश

हिमाचल में अति गरीब परिवारों के लिए नई योजना, 1.78 लाख परिवारों को रोजगार-आवास से जोड़ेगी सरकार

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: August 17, 2026 8:45 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

शिमला। हिमाचल प्रदेश में आठ चरणों में चयनित किए गए 1.78 लाख अति गरीब परिवारों के लिए अलग व्यवस्था के तहत आर्थिक स्थिति मजबूत करने की योजना बनाई गई है। वहीं, पहले से बीपीएल सूची में शामिल 2.62 लाख परिवारों की मौजूदा स्थिति में कोई बदलाव नहीं होगा। उन्हें पहले की तरह मिल रहे सभी लाभ जारी रहेंगे। सरकार ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

नए सर्वेक्षण में करीब 90 हजार ऐसे परिवार भी सामने आए हैं, जो कभी बीपीएल सूची में शामिल नहीं रहे और इसलिए उन्हें इस श्रेणी के तहत कोई लाभ नहीं मिला। सरकार की रणनीति पुराने गरीब परिवारों के अधिकार सुरक्षित रखते हुए सबसे अधिक जरूरतमंद परिवारों को अतिरिक्त सहायता देने की है।

बीपीएल परिवारों के लाभ

बीपीएल परिवारों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत रियायती राशन के साथ पात्रता के अनुसार सामाजिक सुरक्षा और अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलता है। इनमें सरकारी योजनाओं में प्राथमिकता, छात्रवृत्ति, शैक्षणिक सहायता, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, आवास एवं आजीविका योजनाएं और अन्य लक्षित योजनाएं शामिल हैं।

1.78 लाख अति गरीब परिवारों की मदद

  • वास्तविक जरूरत के आधार पर परिवार-विशेष सहायता सहित विभिन्न योजनाओं से जोड़ा जाएगा।
  • रोजगार और स्थायी आजीविका से जोड़ना।
  • वीबी-जी राम जी और अन्य रोजगार योजनाओं में प्राथमिकता।
  • स्वरोजगार के लिए ऋण, प्रशिक्षण और सहायता।
  • जरूरतमंद परिवारों को आवास उपलब्ध कराना।
  • बिजली और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराना।
  • बच्चों की शिक्षा और छात्रवृत्ति की सुविधा।
  • पात्र महिलाओं, बुजुर्गों और दिव्यांग सदस्यों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ना।
  • कृषि, पशुपालन, बागवानी अथवा स्थानीय स्वरोजगार के माध्यम से परिवार की आय बढ़ाना।

क्या कहते हैं अधिकारी

प्रदेश में नए सर्वे के आधार पर 1.78 लाख अति गरीब परिवारों के चयन के बाद पहले से बीपीएल में शामिल 2.62 लाख परिवारों को मिल रही सुविधाओं में कोई बदलाव नहीं होगा। उन्हें पूर्व में मिल रही सुविधाएं मिलती रहेंगी।
-सी. पाल रासु, सचिव, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article कृषि-औद्यानिकी से रोजगार की नई राह, 19 हजार युवाओं को प्रशिक्षण देगी धामी सरकार
    Next Article हिमाचल में आज स्कूल-कॉलेजों की छुट्टी, स्वतंत्रता दिवस में भागीदारी के चलते सरकार का फैसला
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    समाजवादी पार्टी नोएडा महानगर ने श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई महर्षि वाल्मीकि जी और संत शिरोमणि नामदेव जी की जयंती

    समाजवादी पार्टी नोएडा महानगर संगठन द्वारा महानगर अध्यक्ष डॉ. आश्रय गुप्ता की अध्यक्षता में महर्षि वाल्मीकि जी एवं महान संत…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    कुंदेली ग्राम पंचायत में जनहित एवं युवा अधिकारों को लेकर संगठन की बैठक संपन्न

    आज दिनांक 18 अक्टूबर 2026 को ग्राम पंचायत कुंदेली में बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा एवं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    गाजियाबाद पुलिस में बड़ा फेरबदल, 30 दारोगाओं को मिली नई जिम्मेदारी

    गाजियाबाद। डीसीपी सिटी धवल जायवाल ने 30 दारोगाओं को नई जिम्मेदारी दी है। इनमें दो दारोगाओं को चौकी प्रभारी पद से…

    2 Min Read
    आग
    उत्तराखंडराज्य

    रुद्रप्रयाग में भीषण आग: जनरल स्टोर और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान

    रुद्रप्रयाग। जनपद के चंद्रापुरी क्षेत्र के गबनीगांव में केदारनाथ हाईवे से कुछ ही दूरी पर स्थित एक जनरल स्टोर और…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: हिमाचल में अति गरीब परिवारों के लिए नई योजना, 1.78 लाख परिवारों को रोजगार-आवास से जोड़ेगी सरकार
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password