jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: समाजवादी पार्टी नोएडा महानगर ने श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई महर्षि वाल्मीकि जी और संत शिरोमणि नामदेव जी की जयंती
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » समाजवादी पार्टी नोएडा महानगर ने श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई महर्षि वाल्मीकि जी और संत शिरोमणि नामदेव जी की जयंती
उत्तर प्रदेशराज्य

समाजवादी पार्टी नोएडा महानगर ने श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई महर्षि वाल्मीकि जी और संत शिरोमणि नामदेव जी की जयंती

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: October 26, 2026 7:47 pm
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

समाजवादी पार्टी नोएडा महानगर संगठन द्वारा महानगर अध्यक्ष डॉ. आश्रय गुप्ता की अध्यक्षता में महर्षि वाल्मीकि जी एवं महान संत शिरोमणि नामदेव जी की जयंती श्रद्धा, उत्साह और धूमधाम के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन समाजवादी पार्टी नोएडा महानगर कैंप कार्यालय, कंचनजंगा मार्केट, सेक्टर-53, नोएडा में किया गया। कार्यक्रम का संचालन महानगर महासचिव विकास यादव ने किया।
इस अवसर पर उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने महर्षि वाल्मीकि जी और संत शिरोमणि नामदेव जी के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा उनके विचारों, शिक्षाओं और समाज सुधार में दिए गए योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि दोनों महान संतों का जीवन समाज को समानता, सद्भाव, मानवता और नैतिक मूल्यों का संदेश देता है।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

महानगर अध्यक्ष डॉ. आश्रय गुप्ता ने कहा, “महर्षि वाल्मीकि जी ने अपनी महान रचना रामायण के माध्यम से समाज को मर्यादा, सत्य, कर्तव्य और आदर्श जीवन का संदेश दिया। वहीं संत शिरोमणि नामदेव जी ने अपनी भक्ति और वाणी के माध्यम से प्रेम, समानता, सामाजिक सद्भाव और मानवता का मार्ग दिखाया। इन महापुरुषों के विचार आज भी समाज को एकजुट करने और भेदभाव से ऊपर उठकर मानवता की सेवा करने की प्रेरणा देते हैं। हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए।”

समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव सुनील चौधरी ने कहा, “महर्षि वाल्मीकि जी और संत शिरोमणि नामदेव जी का जीवन सामाजिक जागरूकता, आध्यात्मिक चेतना और समानता की भावना का प्रतीक है। उनके विचार हमें समाज के वंचित, पिछड़े, गरीब और शोषित वर्गों के सम्मान तथा अधिकारों के लिए कार्य करने की प्रेरणा देते हैं। ऐसे महापुरुषों की जयंती मनाने का वास्तविक उद्देश्य उनके विचारों को जन-जन तक पहुँचाना और समाज में आपसी भाईचारे को मजबूत करना है।”

महानगर महासचिव विकास यादव एवं महानगर उपाध्यक्ष और मीडिया प्रभारी गौरव कुमार यादव ने संयुक्त रूप से कहा, “महर्षि वाल्मीकि जी और संत शिरोमणि नामदेव जी ने अपने विचारों और शिक्षाओं से समाज को नई दिशा दी। उनके संदेश आज भी सामाजिक समरसता, आपसी प्रेम, समानता और सम्मान के लिए प्रासंगिक हैं। समाजवादी पार्टी नोएडा महानगर का प्रयास है कि महापुरुषों के आदर्शों को आत्मसात करते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग के सम्मान, अधिकार और सामाजिक न्याय की भावना को मजबूत किया जाए। हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर एक समतामूलक और सद्भावपूर्ण समाज के निर्माण में योगदान देना चाहिए।”

कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दोनों महान संतों के आदर्शों पर चलने तथा समाज में प्रेम, भाईचारे, समानता और सद्भाव का संदेश प्रसारित करने का संकल्प लिया।

प्रमुख रूप से उपस्थित रहे

डॉ. आश्रय गुप्ता, सुनील चौधरी, विकास यादव, गौरव कुमार यादव, बाबूलाल बंसल, पिंटू यादव, राम सहेली, राकेश यादव, भानु शर्मा, अनेक सिंह प्रधान, रूप सिंह यादव, कृपा शंकर यादव, विश्वास, राम अवतार सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article फोर्टिस हॉस्पीटल, ग्रेटर नोएडा ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता सत्र – “गोल्डन ईयर्स, हेल्थी ईयर्स’ आयोजित किया
    Next Article 10 लाख शिक्षकों को मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा: योगी कैबिनेट की बैठक आज, 16 से अधिक प्रस्तावों को मिलेगी मंजूरी
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    यूपी: अखिलेश यादव ने की घोषणा, सपा सरकार बनने पर यशभारती विजेताओं को देंगे प्रतिमाह एक लाख की पेंशन

    सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी चुनाव को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होने कहा कि अगर समाजवादी पार्टी…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    रथयात्रा निकालेंगे अखिलेश, धर्म नगरी से होगा शंखनाद, यूपी चुनाव से पहले सपा का मेगा प्लान

    समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव 2012 में आजमाया गया सफल प्रयोग आने वाले यूपी विधानसभा चुनाव में भी आजमाने…

    4 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    सोशल मीडिया पर दोस्ती प्यार में बदली फिर शादी, डेढ़ साल में ही लव मैरिज का खौफनाक अंत

    यूपी के झांसी से इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, प्यार और शादी का दुखद अंत हो गया है। शादी के दो…

    4 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    सीएम सुक्खू का निवेशकों को बड़ा भरोसा, बोले- हिमाचल में मिलेगी 24 घंटे सस्ती बिजली

    शिमला: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने निवेशकों को राज्य में निवेश के लिए आमंत्रित करते हुए बड़ी घोषणा की है। उन्होंने…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: समाजवादी पार्टी नोएडा महानगर ने श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई महर्षि वाल्मीकि जी और संत शिरोमणि नामदेव जी की जयंती
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password