आज दिनांक 09.10.2026 को माननीय सांसद डाॅ महेश शर्मा एवं पूर्व केन्दीय मंत्री भारत सरकार जी द्वारा लोकसभा क्षेत्र गौतमबुद्धनगर में रेल सुविधाओं के विस्तार एवं क्षेत्रीय रेल संपर्क को बेहतर बनाने की दिशा में लंबे समय से लंबित मांग को स्वीकृति प्रदान किए जाने पर माननीय केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी के प्रति हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।
कानपुर सेंट्रल-आनंद विहार टर्मिनल मेल (14153/14154) का दादरी एवं खुर्जा के रास्ते परिचालन तथा खुर्जा-मेरठ सिटी मेमू (64573/64574) के संचालन को स्वीकृति मिलने से क्षेत्र के रेल यात्रियों को बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध होगी। इन निर्णयों से क्षेत्रीय संपर्क को मजबूती मिलेगी तथा दैनिक यात्रियों सहित आम नागरिकों को आवागमन में सुविधा होगी।
माननीय सांसद डाॅ महेश शर्मा जी ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में देशभर में रेल अवसंरचना के आधुनिकीकरण, कनेक्टिविटी के विस्तार और जनसुविधाओं को सदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। केंद्र सरकार की जनहितकारी नीतियों के परिणामस्वरूप रेल सेवाओं का विस्तार हो रहा है और आम नागरिकों की आवश्यकताओं को प्राथमिकता दी जा रही है।
गौतमबुद्धनगर के विकास एवं क्षेत्रवासियों की सुविधाओं को बेहतर बनाने वाले इस महत्वपूर्ण एवं जनहितकारी निर्णय के लिए माननीय केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी का समस्त गौतमबुद्धनगर की जनता की ओर से हृदय की गहराइयों से हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करता हूँ। क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को स्वीकार कर आपने यह विश्वास और मजबूत किया है कि जनहित से जुड़ी आवाजें जब संकल्प और प्रतिबद्धता के साथ उठाई जाती हैं, तो उनका सकारात्मक परिणाम अवश्य सामने आता है।
यह निर्णय केवल रेल सुविधाओं के विस्तार तक सीमित नहीं है, बल्कि यह क्षेत्र के लाखों लोगों की आशाओं, आकांक्षाओं और बेहतर भविष्य के सपनों को नई दिशा देने वाला कदम है। गौतमबुद्धनगर की जनता की ओर से आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं माननीय केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी का पुनः हृदय से आभार। जनसेवा ही हमारा संकल्प है और जनकल्याण ही हमारा ध्येय।

