नोएडा प्राधिकरण के सीईओ लोकेश कुमार ने पत्रकारों के प्रति जताया आत्मीय स्नेह

नोएडा। तृप्ति श्रीवास्तव
दीपावली के शुभ अवसर पर नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री लोकेश कुमार ने शहर के पत्रकारों के प्रति आत्मीयता और सम्मान का भाव प्रकट किया। उन्होंने पत्रकारों के कार्यों की सराहना करते हुए सौहार्द और आपसी सहयोग का संदेश दिया।
इस अवसर पर प्राधिकरण की टीम द्वारा सभी मीडिया कर्मियों के लिए विशेष आतिथ्य की व्यवस्था की गई, जिससे पारस्परिक सम्मान और भरोसे का माहौल और प्रगाढ़ हुआ।
पत्रकार समुदाय की ओर से प्राधिकरण के सीईओ लोकेश कुमार एवं समस्त स्टाफ को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं और आभार व्यक्त किया गया। यह पहल प्रशासन और मीडिया के बीच सकारात्मक संवाद का प्रतीक बनी।
