नोएडा। विशेष लेख — डॉ. के. कल्पना भूषण, कल्पना कला केंद्र, डांस फिटनेस स्कूल, सेक्टर-11, नोएडा
काली चौदस, जिसे नरक चतुर्दशी या छोटी दिवाली भी कहा जाता है, अंधकार पर प्रकाश और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक पर्व है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी पत्नी सत्यभामा की सहायता से राक्षस नरकासुर का वध किया था।
देवी काली द्वारा राक्षस रक्तबीज का संहार और बाल हनुमान द्वारा सूर्य को निगलने की कथा भी इस दिन से जुड़ी है। यह पर्व हमें सिखाता है कि जब सत्य और साहस एक साथ हों, तो कोई भी अंधकार टिक नहीं सकता।
पूर्वजों की स्मृति और आत्मशुद्धि के इस दिन का संदेश है — अंधकार चाहे कितना भी गहरा क्यों न हो, प्रकाश की एक किरण उसे मिटा देती है।
