श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन पांच संतों का पावन सान्निध्य, कथा पंडाल में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
नोएडा। सेक्टर-33 स्थित शिल्प हाट के निकट हेलीपैड ग्राउंड में भारत विकास परिषद, नोएडा की ओर से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के छठे दिन गुरुवार को श्री रास पंचाध्यायी, गोपी–उद्धव संवाद एवं श्री रुक्मिणी विवाह के भावपूर्ण प्रसंगों ने वातावरण को भक्तिरस से सराबोर कर दिया। कथा पंडाल में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और भक्ति, ज्ञान एवं सनातन संस्कारों का अमृतपान किया।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण पांच पूज्य संतों का पावन सान्निध्य रहा। परम पूज्या दीदी माँ ऋतुम्भरा जी, ब्रह्मर्षि श्री कुमार स्वामी महाराज जी , श्री ज्ञानानंद जी महाराज , श्रदेय भगवताचार्य वृंदावन श्री नेत्रपाल गुरुजी महाराज जी, श्री सतपाल ब्रह्मचारी महाराज जी सहित संतों के दर्शन, आशीर्वचन एवं दिव्य आशीर्वाद प्राप्त करने का अवसर श्रद्धालुओं को मिला।
कथा व्यास आचार्य श्री मृदुल कांत शास्त्री जी महाराज ने श्रीमद्भागवत के प्रसंगों के माध्यम से भक्ति, संस्कार, सदाचार एवं सनातन जीवन मूल्यों का संदेश दिया। उन्होंने पितृ पक्ष में श्रीमद्भागवत श्रवण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भागवत कथा मनुष्य को भक्ति के साथ संस्कारवान एवं सदाचारी जीवन जीने की प्रेरणा देती है।

इस अवसर पर भव्य श्री रुक्मिणी विवाह उत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूम उठे। कार्यक्रम के मुख्य अथिति माननीय डॉ. महेश शर्मा सांसद गौतमबुद्ध नगर, माननीय सुरेन्द्र नागर सांसद राज्यसभा,उप मुख्य अथिति डॉ. कृष्ण गोपाल सहकार्यवाह आरएसएस, विशिष्ठ अतिथि श्री जे . के दादू आईएएस पूर्व सचिव भारत सरकार , श्री डी एस चौहान पूर्व डी.जी.पी ,इंजी. श्री रमेश कुमार सहायक निदेशक सुरक्षा विधुत विभाग, रहे। सहित अन्य अतिथियों ने कथा व्यास का माल्यार्पण एवं शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया। कथा के मुख्य यजमान डॉ. वी.के. गुप्ता एवं श्रीमती रीना गुप्ता रहे।
भारत विकास परिषद, नोएडा के अध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल, पार्किंग, सुरक्षा एवं स्वच्छता की विशेष व्यवस्था की गई है। कथा के उपरांत प्रतिदिन भंडारा एवं प्रसाद वितरण किया जा रहा है।
इस अवसर पर सचिव अखिलेश भदौरिया, कोषाध्यक्ष अक्षय पारीक, सुनीता मित्तल, डॉ. टी.एन. गोविल, प्रताप मेहता, सीए महेश बाबू गुप्ता, विपिन मल्हन, केशव गंगल, एन.के. अग्रवाल, रामरतन शर्मा, राकेश कत्याल, वी.के. सेठ, विकास अग्रवाल, डॉ. नरेश शर्मा, मनोज बंसल, मुकुल वाजपेयी सहित परिषद के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

