jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: लखनऊ को मिलेगी जाम से राहत, शहीद पथ पर 23 किमी एलिवेटेड कॉरिडोर मंजूर: राजनाथ सिंह
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » लखनऊ को मिलेगी जाम से राहत, शहीद पथ पर 23 किमी एलिवेटेड कॉरिडोर मंजूर: राजनाथ सिंह
उत्तर प्रदेशराज्य

लखनऊ को मिलेगी जाम से राहत, शहीद पथ पर 23 किमी एलिवेटेड कॉरिडोर मंजूर: राजनाथ सिंह

News Desk
Last updated: July 14, 2026 7:35 am
News Desk
Share
SHARE

NHAI द्वारा निर्मित, लखनऊ-कानपुर 6 लेन एक्सप्रेसवे, और लखनऊ-हरदोई 4 लेन एक्सप्रेसवे का लोकार्पण सोमवार को किया गया. राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की उपस्थिति में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने लखनऊ में 4,850 करोड़ रुपए से अधिक लागत की 3 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किया.

Contents
About The AuthorNews Desk

इस अवसर पर राजनाथ सिंह ने कहा कि इन परियोजनाओं के लोकार्पण की मैं समस्त प्रदेश वासियों, विशेषरूप से लखनऊ वासियों को हार्दिक बधाई देता हूं. हमारे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में जिस प्रकार से उत्तर प्रदेश का तेजी के साथ विकास हो रहा है. इसकी चर्चा केवल प्रदेश वासियों में ही नहीं होती, बल्कि भारत के दूसरे राज्यों में भी इसकी चर्चा होती है.

राजनाथ सिंह ने कहा कि कानपुर से लखनऊ तक हाईवे के निर्माण की मांग लंबे समय से हो रही थी और मैं इसके लिए नितिन गडकरी का आभार व्यक्त करना चाहता हूं कि उन्हें इसकी जानकारी जैसे मिली तो उन्होंने इसे तुरंत स्वीकृति दी.

एलिवेटेड रोड और मेट्रो की मिली मंजूरी

उन्होंने कहा कि आज मैं ये कहने आया हूं कि आपने बहुत कुछ दिया है और मैं आगे भी कुछ मांगूंगा तो आप उसे भी देने में देरी नहीं करेंगे. मैं आज एक और बात पर ध्यान आकर्षित करूंगा कि वर्तमान में लखनऊ में ट्रैफिक की समस्या दिख रही है.

राजनाथ सिंह ने कहा कि एयरपोर्ट जाने वालों को इसका सामना करना पड़ता है इसलिए आपसे आग्रह है कि लखनऊ एयरपोर्ट से आउटर रिंग रोड तक शहीद पद पर लगभग 23 किमी लंबे एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण हो, इस पर भी स्वीकृति प्रदान करें और उन्होंने इसे भी तुरंत स्वीकृत कर दिया, जो एलिवेटेड रोड बनेगी.

उन्होंने कहा कि इसके साथ ही उन्होंने इसके ऊपर मेट्रो रेल की बात कही, ताकि लखनऊ के लोगों को असुविधा नहीं है. इसे भी मान लिया गया है.

यूपी को 4,850 करोड़ की परियोजना की सौगात

फेसबुक पोस्ट में राजनाथ सिंह ने लिखा, लगभग 4200 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित, 63 किलोमीटर लम्बी, 06 लेन चौड़ी यह सड़क, लखनऊ, कानपुर और उन्नाव तीनों जनपदों को एक सूत्र में पिरोती है. यह एक्सप्रेसवे बन जाने से लोग, कम समय में आरामदायक और सुरक्षित यात्रा कर सकेंगे.

लखनऊ और कानपुर, दोनों ही बड़े शहर हैं, ऐतिहासिक शहर हैं. एक ओर लखनऊ हमारी सांस्कृतिक और प्रशासनिक शक्ति का प्रतीक है, तो दूसरी ओर कानपुर हमारी औद्योगिक और आर्थिक क्षमता का प्रमुख केंद्र है. लखनऊ और कानपुर, दोनों उत्तर प्रदेश Defence Industrial Corridor के important nodes भी हैं. इस एक्सप्रेसवे से, छोटे-छोटे कस्बों और गांवों तक भी विकास की रोशनी पहुंचेगी. मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं, कि वर्तमान और आने वाली पीढ़ियों के लिए यह एक्सप्रेसवे वरदान साबित होगा.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बढ़ा विवाद, चंपत राय और अनिल मिश्रा पर FIR के लिए कोर्ट जाएंगे वकील
    Next Article देहरादून में 16 जुलाई को निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की 8वीं भव्य रथयात्रा
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तरायणी कौतिक मेले
    उत्तराखंडराज्य

    उत्तरायणी कौतिक मेले से सांस्कृतिक विरासत को मिला नया संबल: मुख्यमंत्री

    खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुमाऊँ सांस्कृतिक उत्थान मंच, खटीमा द्वारा बीज निगम परिसर में आयोजित उत्तरायणी कौतिक मेले…

    3 Min Read
    एसवाईएल
    पंजाबराज्यहरियाणा

    एसवाईएल विवाद: हरियाणा और पंजाब के CM फिर आमने-सामने

    चंडीगढ़। एसवाईएल (सतलुज यमुना लिंक) नहर के विवाद के समाधान का कोई रास्ता निकालने के लिए एक बार फिर हरियाणा और…

    3 Min Read
    नितिन नबीन
    राज्यहरियाणा

    हरियाणा के मुख्यमंत्री और मंत्री सहित 20 पदाधिकारियों ने नितिन नबीन को BJP अध्यक्ष पद के लिए प्रस्तावित किया

    पंचकूला/नई दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए सोमवार को शुरू हुई चयन प्रक्रिया में कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने…

    3 Min Read
    गणतंत्र दिवस
    उत्तराखंडराज्य

    गणतंत्र दिवस पर गांधी पार्क में सामूहिक वंदे मातरम् गायन, मुख्यमंत्री धामी हुए शामिल

    देहरादून। गणतंत्र दिवस के अवसर पर गांधी पार्क, देहरादून में भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित सामूहिक वंदे मातरम् गायन कार्यक्रम…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: लखनऊ को मिलेगी जाम से राहत, शहीद पथ पर 23 किमी एलिवेटेड कॉरिडोर मंजूर: राजनाथ सिंह
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password