jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: दिल्ली में अब हर संपत्ति का बनेगा ‘प्रॉपर्टी आधार कार्ड’, सरकार लाएगी लैंड रिकॉर्ड बिल 2026
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » दिल्ली में अब हर संपत्ति का बनेगा ‘प्रॉपर्टी आधार कार्ड’, सरकार लाएगी लैंड रिकॉर्ड बिल 2026
दिल्लीराज्य

दिल्ली में अब हर संपत्ति का बनेगा ‘प्रॉपर्टी आधार कार्ड’, सरकार लाएगी लैंड रिकॉर्ड बिल 2026

News Desk
Last updated: July 31, 2026 10:41 am
News Desk
Share
SHARE

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार भूमि एवं संपत्ति प्रबंधन व्यवस्था को पूरी तरह आधुनिक, पारदर्शी और विवाद-मुक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाने जा रही है. इसी उद्देश्य से सरकार जल्द ही ‘दिल्ली लैंड रिकॉर्ड बिल 2026’ लाने जा रही है. इस कानून के लागू होने के बाद पूरी दिल्ली की प्रत्येक संपत्ति का वैज्ञानिक सर्वे कर उसका डिजिटल रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा. इसके बाद प्रत्येक संपत्ति के लिए एक विशिष्ट ‘प्रॉपर्टी आधार कार्ड’ बनाया जाएगा.

Contents
About The AuthorNews Desk

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि जिस प्रकार आधार कार्ड ने प्रत्येक नागरिक की पहचान को एक विश्वसनीय स्वरूप प्रदान किया है, उसी प्रकार अब दिल्ली की प्रत्येक संपत्ति की भी एक प्रमाणिक और सुरक्षित डिजिटल पहचान सुनिश्चित की जाएगी. इससे राजधानी में संपत्तियों के रिकॉर्ड पारदर्शी, व्यवस्थित और तकनीकी रूप से सुरक्षित बनेंगे. इस विधेयक को लेकर सरकार अलग से विधानसभा का विशेष सत्र भी बुलाएगी.

मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली सरकार पहले चरण में केंद्र सरकार की ‘स्वामित्व’ योजना के तहत 30 ग्रामीण गांवों में आधुनिक तकनीक और भारतीय सर्वेक्षण विभाग के सहयोग से ड्रोन सर्वे कर स्मार्ट प्रॉपर्टी कार्ड तैयार कर चुकी है. यह परियोजना सफल पायलट के रूप में सामने आई है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों की संपत्तियों का प्रमाणिक रिकॉर्ड तैयार हुआ है और भविष्य में भूमि संबंधी विवादों की संभावना काफी कम होगी.

इसी अनुभव को आधार बनाते हुए अब दिल्ली सरकार पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में व्यापक स्तर पर भूमि एवं संपत्ति का सर्वे कराने जा रही है. प्रस्तावित ‘दिल्ली लैंड रिकॉर्ड बिल, 2026’ के तहत केवल गांव ही नहीं, बल्कि शहरी क्षेत्रों की प्रत्येक आवासीय, व्यावसायिक एवं अन्य प्रकार की संपत्तियों का भी विस्तृत सर्वे किया जाएगा. प्रत्येक भवन के प्रत्येक तल तक का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा, ताकि राजधानी की कोई भी संपत्ति इस प्रक्रिया से बाहर न रहे.

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दशकों से व्यवस्थित भूमि रिकॉर्ड के अभाव में लोगों को स्वामित्व प्रमाणित करने, खरीद-बिक्री, उत्तराधिकार, लोन, नक्शा स्वीकृति और न्यायालयों में लंबित विवादों जैसी अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ता रहा है. नई व्यवस्था लागू होने के बाद संपत्तियों का प्रमाणिक डिजिटल रिकॉर्ड उपलब्ध होगा, जिससे रिकॉर्ड संबंधी अस्पष्टता दूर होगी, पारदर्शिता बढ़ेगी और भूमि विवादों में उल्लेखनीय कमी आने की संभावना है. यह पहल केवल रिकॉर्ड तैयार करने तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि भविष्य की डिजिटल शासन व्यवस्था की मजबूत नींव भी बनेगी. आधुनिक तकनीक, ड्रोन सर्वेक्षण और डिजिटल मैपिंग के माध्यम से तैयार होने वाला यह रिकॉर्ड नागरिकों को अधिक भरोसेमंद, सुरक्षित और सुगम सेवाएं उपलब्ध कराने में सहायक होगा.

उन्होंने जानकारी दी कि ‘स्वामित्व’ प्रॉपर्टी कार्ड पूरी तरह अत्याधुनिक डिजिटल प्रणाली पर आधारित है. इसके लिए भारतीय सर्वेक्षण विभाग की तकनीकी विशेषज्ञता और ड्रोन सर्वेक्षण का उपयोग किया गया है. इसी तकनीक को अब पूरे दिल्ली में लागू कर प्रत्येक संपत्ति का ‘प्रॉपर्टी आधार कार्ड’ तैयार किया जाएगा, जिससे राजधानी में भूमि रिकॉर्ड प्रबंधन का एक नया और आधुनिक अध्याय प्रारंभ होगा. वहीं, ‘दिल्ली लैंड रिकॉर्ड बिल, 2026’ मंत्रियों के समूह की विस्तृत समीक्षा के बाद स्वीकृति की प्रक्रिया में है. इस कानून के माध्यम से दिल्ली में प्रत्येक संपत्ति की को यूनिक प्रॉपर्टी आईडी के रूप में चिह्नित किया जाएगा.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article लारा प्रोजेक्ट्स मनी लॉन्ड्रिंग मामला: लालू परिवार के खिलाफ आरोप तय करने का फैसला टला
    Next Article सीएम मान की घोषणा, एक अगस्त से श्रद्धालुओं के लिए शुरू होगी नई धार्मिक यात्रा बस सेवा
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    राज्यहिमाचल प्रदेश

    CM सुक्खू का दिल्ली दौरा फिर तय, 10 सितंबर को तीन केंद्रीय मंत्रियों से करेंगे मुलाकात

    शिमला। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू सोमवार को दोबारा दिल्ली जाएंगे। मुख्यमंत्री का पहले 10 सितंबर को दिल्ली जाने का कार्यक्रम था,…

    1 Min Read
    देहरादून
    उत्तराखंड

    देहरादून में 125 किलो विस्फोटक बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार – पंचायत चुनाव से पहले सुरक्षा में बड़ी सेंध का प्रयास!

    देहरादून में 125 किलो विस्फोटक बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार – पंचायत चुनाव से पहले सुरक्षा में बड़ी सेंध का प्रयास!…

    3 Min Read
    कांग्रेस
    उत्तराखंडराज्य

    उत्तराखंड में कांग्रेस ने राज्यव्यापी जन-जागरण अभियान की घोषणा की

    देहरादून। उत्तराखंड में बढ़ते भ्रष्टाचार, महिला अपराध, बेरोज़गारी और प्रशासनिक अराजकता के खिलाफ कांग्रेस ने निर्णायक संघर्ष का ऐलान कर…

    3 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में कल्याण सेवाओं का पुनर्गठन, सहायक तहसील कल्याण अधिकारी के 10 नए पद सृजित

    शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग में तहसील स्तर पर कल्याण सेवाओं को मजबूत करने के लिए…

    1 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: दिल्ली में अब हर संपत्ति का बनेगा ‘प्रॉपर्टी आधार कार्ड’, सरकार लाएगी लैंड रिकॉर्ड बिल 2026
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password