jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सीएम योगी ने लिखी पाती, युवाओं से की अपील, बोले- ऊंच-नीच की दीवारें टूटेंगी तभी…
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सीएम योगी ने लिखी पाती, युवाओं से की अपील, बोले- ऊंच-नीच की दीवारें टूटेंगी तभी…
उत्तर प्रदेशराज्य

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सीएम योगी ने लिखी पाती, युवाओं से की अपील, बोले- ऊंच-नीच की दीवारें टूटेंगी तभी…

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: October 27, 2026 7:37 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर पाती (पत्र) लिखी है। सीएम योगी ने महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। सीएम योगी ने वाल्मीकि जयंती पर सार्वजनिक अवकाश महर्षि वाल्मीकि के प्रति सम्मान का प्रतीक बताया है। साथ ही पाती में लिखे अपने संदेश में सीएम योगी ने महर्षि वाल्मीकि के जीवन और उनकी शिक्षाओं को सामाजिक समरसता, समानता और मानवता का प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि की अमर कृति रामायण में सत्य, धर्म, मर्यादा और कर्तव्यनिष्ठा का जो संदेश दिया गया है, वह युगों-युगों तक समाज का मार्गदर्शन करता रहेगा।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

आदर्श समाज की कल्पना प्रस्तुत की

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने भगवान श्रीराम के चरित्र के माध्यम से ऐसे आदर्श समाज की कल्पना प्रस्तुत की, जिसमें प्रेम, न्याय, समरसता और बंधुत्व सर्वोपरि हों। उन्होंने निषादराज और भगवान श्रीराम की मित्रता का उल्लेख करते हुए कहा कि सामाजिक पहचान से ऊपर उठकर आत्मीयता, सम्मान और समानता का भाव ही समाज को जोड़ता है। उन्होंने रामराज्य की परिकल्पना को प्रत्येक व्यक्ति के सम्मान, सुरक्षा और कल्याण पर आधारित बताया।

वाल्मीकि से जुड़े स्थलों के विकास पर जोर

सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश सरकार महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों को आत्मसात करते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए काम कर रही है। चित्रकूट में महर्षि वाल्मीकि के साधना स्थल के विकास की पहल की गई है, ताकि श्रद्धालु और युवा पीढ़ी उनके जीवन-दर्शन से प्रेरणा ले सकें। वहीं, बिठूर में महर्षि वाल्मीकि आश्रम के पर्यटन विकास और संरक्षण के लिए भी विभिन्न कार्य किए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को महर्षि वाल्मीकि का नाम दिया जाना उनकी विरासत को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान प्रदान करता है। प्रदेश में वाल्मीकि जयंती पर सार्वजनिक अवकाश को भी उन्होंने महर्षि के प्रति सम्मान का प्रतीक बताया।

वंचित वर्गों के उत्थान का किया जिक्र

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि की शिक्षाओं को साकार करने के लिए समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर उपलब्ध कराना जरूरी है। उन्होंने बताया कि सरकार स्वच्छताकर्मियों के सम्मान, सुरक्षा और कल्याण के लिए विभिन्न योजनाओं पर काम कर रही है।

सीएम योगी ने पत्र में कहा कि वनटांगिया समाज के गांवों को राजस्व ग्राम का दर्जा देने के साथ ही मुसहर, कोल, थारू और घुमंतू समुदायों तक आवास, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। इसके अलावा, वंचित समाज के पात्र परिवारों को भूमिधरी अधिकार देकर उन्हें सम्मानजनक जीवन का आधार उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

युवाओं से भेदभाव खत्म करने की अपील

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवाओं से भगवान श्रीराम के आदर्शों को आत्मसात करने और समाज में किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं करने का संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि जब लोगों के मन से ऊंच-नीच की दीवारें टूटेंगी, तभी समरस समाज का सपना साकार हो सकेगा। अपने संदेश के अंत में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महर्षि वाल्मीकि की शिक्षाओं को सामाजिक एकता और मानव कल्याण के लिए प्रासंगिक बताते हुए प्रदेशवासियों को जयंती की शुभकामनाएं दीं।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article ‘देश में एक छोटे मियां-एक बड़े मियां’, राहुल-अखिलेश पर CM योगी ने कसा तंज
    Next Article लखनऊ में फॉर्मेलिन से भरा टैंकर पलटा, 2 किमी तक आंखों में जलन; किसान पथ बंद
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    बांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालु और सुरक्षागार्डों के बीच हुई मारपीट, कानपुर के भक्तों को पीटा गया

    यूपी के मथुरा के वृंदावन स्थित ठाकुर बांके बिहारी मंदिर परिसर में शनिवार सुबह निजी सुरक्षाकर्मियों और श्रद्धालुओं के बीच…

    3 Min Read
    चिराग पासवान
    बिहार

    “कानून-व्यवस्था राज्य की जिम्मेदारी है”: बिहार में बढ़ते अपराधों पर चिराग पासवान का तीखा वार

    “कानून-व्यवस्था राज्य की जिम्मेदारी है”: बिहार में बढ़ते अपराधों पर चिराग पासवान का तीखा वार पटना | 19 जुलाई 2025बिहार…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    गाजियाबाद में गुंडागर्दी! ऑडी कार हटाने को कहने पर बेकरी कारोबारी की बेरहमी से पिटाई, 1 गिरफ्तार

    साहिबाबाद। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के हर्षा सिटी माल के पास रास्ते में खड़ी आडी कार हटाने को कहने पर चार युवकों…

    2 Min Read
    राज्यहरियाणा

    हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र आज से, HKRN के मुद्दे पर हंगामे के आसार

    चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र गुरुवार से शुरू होने जा रहा है। सत्र भले ही छोटा होगा, लेकिन इसके हंगामेदार…

    1 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सीएम योगी ने लिखी पाती, युवाओं से की अपील, बोले- ऊंच-नीच की दीवारें टूटेंगी तभी…
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password